Pati Brahmachari 8 April 2026 Episode No.278 ईशा की मुश्किलें बढ़ीं, सूरज और बंटी के रिश्ते में आई दरार

Pati Brahmachari 8 April 2026 Episode No.278: पति ब्रह्मचारी सीरियल में हमने पिछले एपिसोड में देखा कि आकाश ईशा को परेशान कर देता है कि तुम मेरे लिए सूरज से जरूर बात करोगी और बोलोगी कि वह मेरा ड्यूटी सिक्योरिटी गार्ड से हटा दे। आकाश ईशा से बहुत जबरदस्ती करके यह बात बुलवाता है कि वह ऐसा काम करें। फिर ईशा परेशान होकर सूरज से यह बात बोलती है, लेकिन सूरज बहुत ही जबरदस्त तंज मारता है कि तुम इतना तो एक गुंडे की बीवी बनकर भी नहीं गिरी थी जितना एक आईपीएस ऑफिसर की बीवी बनने के बाद गिरी हो।

यह बात ईशा के दिल पर लग जाती है। कहीं ना कहीं सूरज की बातें सही भी लगती हैं, लेकिन ईशा इसमें कुछ भी नहीं कर सकती, यह तो आप भी जानते हैं। कहानी जिस तरीके से आगे बढ़ रही है, वह काफी दिलचस्प है और हर किसी को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि आगे क्या होगा।

सूरज ने परिवार को दिया खुशियों का तोहफा

पति ब्रह्मचारी सीरियल 8 अप्रैल 2026 के एपिसोड में दिखाया जाता है कि सूरज अपने परिवार को नए-नए कपड़े दिला देता है। इससे उसका पूरा परिवार बहुत खुश हो जाता है। सभी लोग उन कपड़ों को पहनकर खुद को अमीरों जैसा महसूस करते हैं और बड़े स्टाइल में घूमते हैं।

एक-एक करके सभी अपना ड्रेस दिखाते हैं। सबसे पहले मोनिका आती है, जो महंगी साड़ी पहनकर कैटवॉक करती है और अपना वीडियो भी बनाती है। वह बहुत खुश होती है और कहती है कि अब हम लोग इसी तरह से रहेंगे। मोनिका का स्वभाव ही ऐसा है कि वह छोटी-छोटी चीजों में भी बहुत जल्दी खुश हो जाती है।

Pati Brahmachari 8 April 2026 Episode No.278 रिया और मां का खास अंदाज

Pati Brahmachari 8 April 2026 Episode No.278 इसके बाद रिया अपने सूट में कैटवॉक करती हुई आती है। वह भी काफी खुश नजर आती है। वहीं दूसरी तरफ सूरज की मां सरल भी नई साड़ी पहनकर थोड़ी मुश्किल से चलती हुई आती हैं। घर वाले उन्हें कहते हैं कि मां जी आप भी अमीरों की तरह स्टाइल में चलिए। फिर सरल भी थोड़ा कॉन्फिडेंस लेकर अच्छे से चलती हैं और उनका भी वीडियो बनाया जाता है।

यह सब देखकर पूरा माहौल बहुत खुशहाल हो जाता है। अपने परिवार को खुश देखकर सूरज की आंखों में आंसू आ जाते हैं। वह सोचता है कि उसका परिवार हमेशा इसी तरह खुश रहे। लेकिन दूसरी तरफ ईशा की बातें उसे अंदर से परेशान कर रही होती हैं, जिन्हें वह भूल नहीं पा रहा है।

Read Also- Pati Brahmachari 7 April 2026 Episode No.277 आज का एपिसोड पूरी कहानी, ट्विस्ट और ड्रामा

मां ने समझा सूरज का दर्द

तभी सरल सूरज के पास आती हैं और कहती हैं कि तुम खुश रहने की कोशिश तो करते हो, लेकिन अंदर से खुश नहीं हो। तुम्हारा चेहरा देखकर साफ लगता है कि तुम परेशान हो। सूरज यह बात टालने की कोशिश करता है और कहता है कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन सरल कहती हैं कि भले ही मैंने तुम्हें जन्म नहीं दिया, लेकिन मैं तुम्हें बहुत अच्छे से समझती हूं। इसलिए अब तुम बताओ कि तुम्हें क्या परेशानी है। इसके बावजूद सूरज अपनी बात अपनी मां से छुपा लेता है और कुछ भी नहीं बताता।

आकाश का गुस्सा और ईशा की तकलीफ

दूसरी तरफ आकाश ईशा से पूछता है कि क्या तुमने सूरज से बात की। वह ताने मारते हुए कहता है कि अपने आशिक से मिलने के बाद बातें तो हुई होंगी। यह सुनकर ईशा को बहुत गुस्सा आता है। ईशा कहती है कि मैंने सूरज से बात कर ली है, लेकिन वह एक ईमानदार ऑफिसर है, इसलिए वह सोच-समझकर ही फैसला करेगा।

यह सुनकर आकाश को बहुत गुस्सा आ जाता है। गुस्से में आकर वह अपनी भाभी की बेटी का बैग जला देता है। ईशा उसे बुझाने की कोशिश करती है और उसके हाथ भी जल जाते हैं। हालांकि वह कॉपी-किताब बचा लेती है। यह सब तमाशा दूर खड़ा बंटी देख रहा होता है।

बंटी और सूरज के बीच टकराव

बंटी यह सब देखकर सोचता है कि अब वह चुप नहीं रहेगा और सारी बातें सूरज को बताएगा। वह सूरज के पास जाता है और कहता है कि आप आकाश को परेशान करना बंद कर दीजिए। लेकिन सूरज उसकी बात नहीं मानता और कहता है कि अभी तो मैंने परेशान करना शुरू भी नहीं किया है, अभी बहुत कुछ बाकी है। बंटी उसे समझाने की कोशिश करता है कि अगर आप नहीं रुके तो बहुत बुरा हो जाएगा।

बंटी और सूरज के बीच टकराव
बंटी और सूरज के बीच टकराव

दोनों के बीच बहस हो जाती है। बंटी कहता है कि जब आप आकाश को परेशान करते हैं तो वह गुस्सा ईशा भाभी पर निकालता है, लेकिन वह पूरी बात नहीं बता पाता क्योंकि ईशा ने उसे मना किया होता है। सूरज कहता है कि तुम मेरे दोस्त हो, ईशा की तरफदारी मत करो। लेकिन बंटी इस बार ईशा का साथ देता है और कहता है कि इस बार मैं आपके साथ नहीं रहूंगा। यह सुनकर सूरज को बहुत झटका लगता है और वह गुस्से में आकर बंटी को धक्का देकर बाहर निकाल देता है।

Pati Brahmachari 8 April 2026 Episode No.278 में क्या हुआ?

इस एपिसोड में सूरज अपने परिवार को नए कपड़े दिलाकर खुश करता है, वहीं दूसरी तरफ आकाश ईशा को फिर से परेशान करता है। बंटी और सूरज के बीच भी बड़ी लड़ाई हो जाती है, जिससे कहानी में नया मोड़ आता है।

क्या सूरज को ईशा की सच्चाई पता चल गई है?

नहीं, अभी तक सूरज को यह सच्चाई नहीं पता है कि ईशा की शादी आकाश से नहीं बल्कि उसी से हुई है। यही आने वाले एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट बनने वाला है।

क्या बंटी और सूरज की दोस्ती खत्म हो गई?

अभी के एपिसोड में बंटी और सूरज के बीच काफी बड़ा झगड़ा हो जाता है और सूरज गुस्से में बंटी को घर से निकाल देता है। हालांकि आगे की कहानी में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी दोस्ती वापस बनती है या नहीं।

आने वाला ट्विस्ट और कहानी में नया मोड़

Pati Brahmachari 8 April 2026 Episode No.278 यह सब रिया देख रही होती है। वह बंटी से बात करने जाती है, लेकिन बंटी कुछ नहीं बताता और वहां से चला जाता है। दूसरी तरफ आकाश फिर से ईशा को परेशान करने उसके कमरे में आता है। तभी उसे एक फोन आता है कि एक जगह माल आया है और अगर वह उसे पकड़ लेता है तो उसे बड़ा फायदा होगा। लालच में आकर आकाश वहां से चला जाता है।

ईशा सोचती है कि अच्छा हुआ वह चला गया। लेकिन सवाल यह है कि ईशा इस मुसीबत से कब बाहर निकलेगी? क्या सूरज उसकी मदद करेगा? सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि अभी तक सूरज को यह सच नहीं पता है कि ईशा की शादी आकाश से नहीं बल्कि उसी से हुई है। जब यह सच्चाई सामने आएगी, तब कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल कहानी बहुत ही रोमांचक मोड़ पर है और आने वाले एपिसोड में और भी ज्यादा मजा आने वाला है।

Leave a Comment