Pati Brahmachari 11 April 2026 Episode No.281: पति ब्रह्मचारी सीरियल में हमने पिछले एपिसोड में देखा कि किस तरीके से सरला की सौतन सरला की बेइज्जती कर देती है। और उसी का बदला लेने के लिए सूरज ईशा के घर जाता है। और उसके ससुर यानी कि आकाश के पिताजी की सरेआम बेइज्जती कर देता है। क्योंकि वह एक ढोंगी बाबा बनकर लोगों को लूटता था।
जिसे पकड़कर जेल में डाल देता है। सूरज ईशा से बोलता है कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। आपको जिस मां ने इतना प्यार दिया, जो कि आपको अपने घर में भी नहीं मिला, वह प्यार मेरी मां ने दिया। उसके बावजूद भी आपको कोई भी फिक्र नहीं हुई। इतना सब कुछ तमाशा देखती रह गई। आने वाले आज के एपिसोड में और भी ज्यादा मजेदार कहानी देखने को और सुनने को मिलेगी। तो देखते हैं कि आज की एपिसोड में क्या होता है।
सूरज और ईशा के बीच बढ़ती दूरियां।
Pati Brahmachari 11 April 2026 Episode No.281 और तभी सूरज आज के एपिसोड में ईशा से बोलता है कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी कि मेरी मां के साथ इतना सब कुछ हुआ और आप देखते रहेंगे। और यह भी बोलता है सूरज कि जो मेरे परिवार और मेरे साथ गलत किया है, मैं उन सबको घुटने पर लाकर छोड़ूंगा।
अभी इस एपिसोड में देखा जाए तो ईशा हर उस जगह पर सूरज के परिवार की मदद करती है जहां उसकी करनी चाहिए। लेकिन वह किसी को पता नहीं चलने देती है। जिसकी वजह से उसे सूरज आकर सुना देता है। पर यह बात तो ईशा को पता है कि वह भी सूरज के परिवार को कितना मानती है। बस वह यह सारी बातें बता नहीं सकती। जिसे सूरज देख भी नहीं पा रहा है।
आकाश की चाल और सूरज को हराने की प्लानिंग।
थोड़ी देर बाद आकाश अपने घर में आता है। और उसके पिताजी और माताजी दोनों मिलकर आकाश को सूरज की बुराइयां बताने लगते हैं। और बोलते हैं कि यह सब ईशा की वजह से हो रहा है। तभी आकाश बोलता है कि कोई बात नहीं, सब्र का फल मीठा ही होता है। सूरज ने सब्र किया और वह आज इस बनकर मेरे सर पर नाच रहा है। मुझे भी उसकी कमजोरी का पता लग जाने दीजिए। उसके बाद मैं उसकी ता थैया ता थैया बजाऊंगा।
गुलाब हवेली पर संकट और परिवार की वापसी।
और वहीं दूसरी तरफ गुलाब हवेली को इलीगल नोटिस देकर सूरज ने गुलाब हवेली वालों को बाहर निकाल दिया था। इसीलिए जहां-जहां पर भी गुलाब सिंह की हवेली है, वह सब इलीगल में आ गए हैं। इसी वजह से आरव जिस जगह पर रह रहा था, उस घर को भी लीगल नोटिस दे दिया गया था। और उन लोगों को भी घर से बाहर निकलवा दिया गया था। आरव इस बात से बहुत गुस्सा हो गया कि तुम्हारा भाई हम लोगों के पीछे पड़ गया है।
और वह नहीं चाहता कि हम लोग चैन से कहीं भी रहें। लेकिन तभी काव्य अपने भाई से बात करती है। और सूरज से कहती है कि ऐसी-ऐसी बातें हो गई हैं। और सूरज काव्य और उसके पूरे परिवार को लेने के लिए चला जाता है। लेकिन आरव गुलाब हवेली जाने से मना कर देता है। और बोलता है कि अब वह हमारा घर नहीं है। अब वह इस शहर के एक आईएएस ऑफिसर का घर है।
Pati Brahmachari 11 April 2026 Episode No.281 खुशबू का फैसला और परिवार का मिलन।
Pati Brahmachari 11 April 2026 Episode No.281 लेकिन वहीं खुशबू सोचती है कि अगर मैं गुलाब हवेली में रहूं, तो मैं अपने बच्चों से मिल सकूंगी। यही सोचकर खुशबू, यानी आरव की भाभी मां, जाती है। और बोल देती है कि हां ठीक है, जब तक हमें हमारा घर नहीं मिल जाता, तब तक हम गुलाब हवेली में ही रहेंगे। और आरव को भी मना लेती है। और पूरा परिवार, काव्य, आरव और खुशबू, सभी लोग गुलाब हवेली चले जाते हैं।
ईशा की बच्ची की फीस जमा नहीं रहती है। उसके स्कूल से नोटिस आ जाता है कि फीस जमा नहीं है। जब आकाश से पूछा जाता है तो वह बोलता है कि मैं अपने पैसे कठिन दिनों के लिए बचाकर रखता हूं। मैं उसकी पढ़ाई में पैसे खर्च नहीं करना चाहता। जबकि वह उसकी अपनी बेटी होती है। उसके बावजूद भी वह उसकी पढ़ाई के लिए पैसा नहीं देता है।
Pati Brahmachari 11 April 2026 Episode No.281 में क्या हुआ?
इस एपिसोड में सूरज ईशा से नाराज नजर आता है और अपनी मां की बेइज्जती का बदला लेने की बात करता है। वहीं आकाश सूरज के खिलाफ प्लान बनाता है। गुलाब हवेली पर भी बड़ा संकट आता है और ईशा अपनी बच्ची की फीस के लिए संघर्ष करती दिखाई देती है।
क्या ईशा को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिलेगी?
इस एपिसोड में ईशा जॉब के लिए अप्लाई करती है, लेकिन उसे नौकरी मिलती है या नहीं, यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। यही कहानी का बड़ा ट्विस्ट बनने वाला है।
क्या सूरज और ईशा का फिर से मिलन होगा?
अभी दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं, लेकिन आने वाले एपिसोड में दोनों का अलग तरीके से मिलन होने के संकेत मिल रहे हैं। कहानी में आगे बड़ा इमोशनल मोड़ देखने को मिल सकता है।
ईशा की परेशानी, रिया-बंटी की कहानी और आगे की झलक।
जिसके लिए ईशा इधर-उधर भटकती है। और सोचती है कि अगर मैं बच्चों को कोचिंग पढ़ाऊंगी, तो मुझे कुछ पैसे मिल जाएंगे। और मैं अपनी बच्ची की फीस दे दूंगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है। इसी बीच एक जगह रिया फंस जाती है, जहां उसे ऑटो नहीं मिलता है। तभी वहां बंटी आ जाता है और रिया से बोलता है कि चलो मैं तुम्हें छोड़ देता हूं।
लेकिन रिया मना कर देती है। आने वाले एपिसोड में रिया और बंटी एक-दूसरे से बहुत प्यार करने लगेंगे। अभी फिलहाल दोनों के बीच नफरत है। रिया बोलती है कि अगर तुम्हारी सूरज भैया से दोस्ती नहीं है, तो तुम्हारी मुझसे भी कोई दोस्ती नहीं होगी। और बंटी वहां से चला जाता है।
वहीं दूसरी तरफ आरव, काव्य और खुशबू का गुलाब हवेली में स्वागत होता है। खुशबू से रहा नहीं जाता और वह तुरंत अपनी बच्ची के पास चली जाती है, जिसे मोनिका पाल रही होती है। मोनिका तुरंत बच्ची को ले लेती है और बोलती है कि यह आप क्या कर रही हैं, अगर किसी ने देख लिया तो क्या होगा। अब तो आप यहीं रहेंगी, तो आराम से मिल लीजिएगा।
और वहीं दूसरी तरफ ईशा के पास एक ऑपच्यरुनिटी आती है, एक सिक्योरिटी गार्ड की जॉब के लिए। जो कि सूरज ने ही निकलवाई होती है। ईशा भी इसके लिए अप्लाई करने का सोचती है और करती भी है। ईशा के मन में यह चलता है कि अगर वह जॉब करेगी, तो कुछ पैसे काम आएंगे और वह अपनी बच्ची की पढ़ाई अच्छे से कर पाएगी। आज के लिए बस इतना ही। आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि क्या ईशा को यह जॉब मिलेगी या नहीं। और क्या सूरज और ईशा का मिलन होगा या नहीं। अगर और जानना है तो आगे के आर्टिकल जरूर पढ़ें।
