Pati Brahmachari 9 April 2026 Episode No.279: पति ब्रह्मचारी सीरियल में पिछले एपिसोड में हमने देखा कि किस तरीके से सूरज ने अपने दोस्त बंटी से अपनी दोस्ती तोड़ दिया। बंटी का कहना था कि वह आकाश को परेशान ना किया करें क्योंकि अगर वह आकाश को परेशान करता है तो आकाश इशा भाभी को भी परेशान करता है। बस इतनी सी बात करने के लिए बंटी सूरज के पास गया हुआ रहता है, लेकिन सूरज बंटी की बात नहीं मानता है और उसे अपने घर से बाहर निकाल देता है।
दोनों दोस्तों में इतनी अच्छी दोस्ती होने के बावजूद भी सूरज अपने दोस्त का साथ छोड़ देता है और उससे नफरत करने लगता है। यह सीन काफी इमोशनल था क्योंकि एक छोटी सी बात पर इतनी गहरी दोस्ती टूट गई।
आज के एपिसोड की शुरुआत बदले की प्लानिंग
आज के एपिसोड में देखेंगे कि आज क्या होने वाला है। पति ब्रह्मचारी के 9 अप्रैल 2026 के इस एपिसोड में और भी मजेदार कहानी होने वाली है, जिसको जानकर आपको हंसी भी आएगी और मजे भी आने वाले हैं। इस एपिसोड में दिखाया गया है कि जब आकाश इशा को परेशान करने की कोशिश करता है और फिर उसके बाद तुरंत किसी केस के मामले में बाहर जाता है। लेकिन जो कुछ भी आकाश के साथ होने वाला है, वह सब पहले से प्लान किया गया होता है। क्योंकि सूरज आकाश से बदला लेना चाहता था और इसके लिए वह बहुत ही खतरनाक कदम उठा लेता है।
आकाश के साथ हुआ बड़ा खेल मधुमक्खियों का हमला
आकाश जब केस के मामले में बाहर जाता है, तो वहां जाने के बाद उसे कुछ भी हाथ नहीं मिलता है। बदले में उसे एक मधुमक्खी के शहद का डिब्बा मिलता है, जिसमें शहद के साथ-साथ मधुमक्खियां भी रहती हैं। जैसे ही वह डिब्बा खोलता है, मधुमक्खियां आकाश के चेहरे पर काट लेती हैं, जिससे उसका चेहरा लाल हो जाता है और खराब भी हो जाता है। यह सीन थोड़ा फनी भी था और दर्दनाक भी।
आकाश को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, लेकिन वह कुछ कर नहीं पाता। तभी वहां का आदमी कहता है कि मेरे शहद में कोई मिलावट नहीं है, आप चाहें तो आईपीएस सूरज सिंह से बात कर सकते हैं। सूरज का नाम सुनते ही आकाश की हालत और खराब हो जाती है और गुस्से में उसका चेहरा और भी लाल हो जाता है।
मंदिर में आमना-सामना तीनों फिर आए आमने-सामने
दूसरी तरफ दिखाया जाता है कि इशा को लग रहा था कि सूरज उसके आसपास ही है। सूरज छिपकर इशा को देखता रहता है, लेकिन थोड़ी देर बाद उसे नींद आ जाती है और वह मंदिर के पास ही सो जाता है। थोड़ी देर बाद इशा उसे देख लेती है और उसके पास चली जाती है। तभी वहां आकाश भी पहुंच जाता है और फिर से एक बार तीनों आमने-सामने आ जाते हैं सूरज, आकाश और इशा।
तभी सूरज आकाश से कहता है कि अब तुम्हारा खेल खत्म होने वाला है क्योंकि तुम्हारे सारे गलत कामों की रिपोर्ट ऑफिस पहुंच चुकी है। यह सुनकर आकाश गुस्से में आ जाता है और सोचता है कि कैसे सूरज को और भड़काया जाए।
आकाश की बातों से भड़का सूरज प्यार और गुस्से का टकराव
आकाश सूरज को चिढ़ाने के लिए कहता है कि असली जीत तो उसने इशा से शादी करके हासिल कर ली है। वह कहता है कि अब वह उसी जगह पर रहता है जहां पहले सूरज और इशा रहते थे। यह बात सुनकर सूरज को बहुत गुस्सा आता है और वह जोर से चिल्ला देता है। फिर वह गुस्से में वहां से चला जाता है।
सूरज के मन में यह सवाल आता है कि इशा ऐसा कैसे कर सकती है। लेकिन सच यह है कि इशा की कोई गलती नहीं है। वह खुद भी अंदर से बहुत दुखी है और एक तरह से सजा ही भुगत रही है क्योंकि वह आकाश जैसे इंसान के साथ रह रही है।
Pati Brahmachari 9 April 2026 Episode No.279 इशा का दर्द प्यार अब भी जिंदा है
Pati Brahmachari 9 April 2026 Episode No.279 इशा के दिल में आज भी सूरज के लिए प्यार है। वह चाहती है कि सूरज उसकी आंखों में देखकर समझे कि वह सिर्फ उसी की है। लेकिन सूरज के मन में इतनी नफरत भर गई है कि वह कुछ भी समझ नहीं पा रहा। थोड़ी देर बाद इशा किचन में जाती है तो देखती है कि उसके लिए सिर्फ सूखी रोटी बची है। आकाश की मां जानबूझकर उसे परेशान करती है और उसे ठीक से खाना भी नहीं देती।
लेकिन इशा फिर भी शांत रहती है और उस रोटी को लेकर मंदिर के पास बैठ जाती है, जहां सूरज बैठा था। वहां बैठकर वह खाना खाने लगती है और सपना देखने लगती है कि सूरज उसके लिए खाना लेकर आया है और उसे अपने हाथों से खिला रहा है। हालांकि ऐसा कुछ भी असल में नहीं होता, लेकिन यह सीन दिखाता है कि इशा के दिल में आज भी सूरज के लिए कितना प्यार है।
Pati Brahmachari 9 April 2026 Episode No.279 में क्या खास हुआ?
इस एपिसोड में सूरज और आकाश के बीच टकराव और बढ़ जाता है। सूरज बदला लेने के लिए प्लान करता है, जिससे आकाश को मधुमक्खियों का सामना करना पड़ता है। वहीं मंदिर में सूरज, इशा और आकाश का आमना-सामना भी देखने को मिलता है।
क्या सूरज और इशा फिर से एक हो पाएंगे?
अभी कहानी में दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन गलतफहमियों और गुस्से की वजह से दूर हैं। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूरज सच्चाई जानकर इशा को समझ पाएगा या नहीं।
आकाश के साथ मधुमक्खियों वाला सीन क्यों दिखाया गया?
यह सीन सूरज के बदले की प्लानिंग को दिखाने के लिए था। साथ ही इसमें थोड़ा कॉमेडी और ड्रामा भी जोड़ा गया, जिससे एपिसोड और ज्यादा एंटरटेनिंग बन गया।
आने वाले एपिसोड में क्या होगा खास
Pati Brahmachari 9 April 2026 Episode No.279 इस एपिसोड में यह साफ दिखाया गया है कि सूरज और इशा दोनों एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन कोई भी अपनी फीलिंग्स सामने नहीं ला पा रहा है। सूरज के मन में नफरत है और वह चाहता है कि आकाश को परेशान करे, लेकिन उसे यह नहीं पता कि इसका असर इशा पर भी पड़ रहा है।
आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि सूरज कहता है कि जिसने भी उसके साथ गलत किया है, वह उसे नहीं छोड़ेगा। वह हर गलत चीज के खिलाफ आवाज उठाएगा। अब देखना यह होगा कि क्या सूरज सच जान पाएगा? क्या इशा का दर्द खत्म होगा? और क्या दोनों फिर से एक हो पाएंगे? आज के एपिसोड में बस इतना ही। अगर आपको यह कहानी पसंद आई है, तो आगे के एपिसोड जरूर देखें क्योंकि आने वाले एपिसोड और भी ज्यादा मजेदार और ट्विस्ट से भरे होने वाले हैं।
