भारत का टू-व्हीलर मार्केट दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार माना जाता है। हर साल नई-नई मोटरसाइकिल्स लॉन्च होती हैं और बाइक प्रेमियों का एक्साइटमेंट और बढ़ जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको TOP 5 Upcoming Bikes In India के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इंतज़ार काफी समय से किया जा रहा था।
पिछले कुछ दिनों में हमने कई बाइक्स के बारे में बताया है और आप सब ने उसे बहुत प्यार दिया है, इसीलिए हमने सोचा की इस साल आने वाले TOP 5 Upcoming Bikes In India के बारे में भी हम आपको बता दें ताकि आप इनके बारे में पहेले से जान पाएं.
1. Hero Karizma XMR 250

Hero की तरफ से आ रही Karizma XMR 250 का बाइक लवर्स को बेसब्री से इंतज़ार है। यह बाइक 2024 में EICMA शो में अनवील की गई थी और अब 2025 में भारत में इसके लॉन्च की पूरी तैयारी है।
इस बाइक का डिज़ाइन पुराने Karizma 210 जैसा जरूर लगेगा लेकिन इसमें कई मॉडर्न अपडेट्स जोड़े गए हैं। बड़े वाइजर, शार्प लुक्स, विंगलेट्स और थोड़ा बल्की फील इसे और ज्यादा स्पोर्टी बना देते हैं।
इंजन की बात करें तो इसमें 249cc का नया सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 29.5 BHP की पावर और 25 Nm torque जेनरेट करेगा। 6-स्पीड गियरबॉक्स, USD फोर्क्स, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन और ड्यूल-चैनल ABS जैसी हाई-एंड फीचर्स इसे 200-250cc सेगमेंट की बाइक्स जैसे Suzuki Gixxer 250 और Bajaj Pulsar 250 को सीधी टक्कर देंगे।
2. BMW F 450 GS

BMW ने एडवेंचर बाइक सेगमेंट में एक और धमाका करने की तैयारी कर ली है। नई BMW F 450 GS की टेस्टिंग कई बार भारत में देखी गई है।
डिज़ाइन के मामले में यह बाइक बड़ी BMW 300 GS से इंस्पायर्ड है। इसमें X-शेप DRLs, LED हेडलाइट, छोटा विंडस्क्रीन और एडवांस TFT कंसोल दिया जाएगा। इसके अलावा, बाइक में स्प्लिट सीट और प्रीमियम एडवेंचर लुक्स देखने को मिलेंगे।
इंजन की बात करें तो इसमें 450cc का Parallel-Twin इंजन होगा, जो करीब 47 BHP पावर देगा। खास बात यह है कि खबरों के अनुसार इसमें सेमी-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिल सकता है, जो इसे और भी एडवांस बना देगा।
BMW इस बाइक को नवंबर-दिसंबर 2025 तक लॉन्च करने की योजना में है। लॉन्च के बाद यह Royal Enfield Himalayan 450 और KTM 390 Adventure को कड़ी टक्कर देगी।
3. Triumph Scrambler T4

Triumph भी 2025 में भारतीय मार्केट में अपनी नई बाइक Scrambler T4 लॉन्च करने जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान इसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं और यह बाइक Scrambler 400X से बिल्कुल अलग दिखाई देती है।
इसमें नए साइड पैनल्स, अलग बेंच सीट और मिक्स्ड डिज़ाइन (रोडस्टर + स्कैम्बलर) देखने को मिलेगा। इंजन की बात करें तो इसमें 398cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन होगा, जो थोड़ा अलग ट्यूनिंग के साथ पावर और टॉर्क देगा।
बाइक में USD फोर्क्स, एडजस्टेबल मोनोशॉक, 17-इंच के व्हील्स और ब्लॉक-पैटर्न टायर्स मिलेंगे। इसमें ड्यूल-चैनल ABS भी दिया जाएगा। कीमत के मामले में यह Scrambler 400X से थोड़ी सस्ती होगी, जिससे यह मिड-रेंज एडवेंचर सेगमेंट में शानदार ऑप्शन बनेगी।
4. BSA Scrambler 650

BSA Motorcycles की ओर से आने वाली Scrambler 650 को 2024 में UK में अनवील किया गया था। वहां इसकी कीमत करीब £5,959 रखी गई थी (भारत में लगभग ₹6.99 लाख)। भारतीय बाजार के लिए इसकी कीमत करीब ₹3.44 लाख रहने की उम्मीद है।
इसमें 652cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो करीब 45 BHP पावर और 55 Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक का डिज़ाइन एकदम प्रॉपर स्कैम्बलर स्टाइल में होगा।
इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर्स दिए जाएंगे। सीट हाइट और वजन Gold Star से ज्यादा होगा।
BSA Scrambler 650 सीधे-सीधे Royal Enfield Shotgun 650 और Interceptor 650 को टक्कर देगी। इसका लॉन्च भी 2025 के एंड तक तय माना जा रहा है।
5. Briston Crossfire 500 Star

Briston कंपनी भारत में 2025 में अपनी नई एडवेंचर बाइक Crossfire 500 Star लॉन्च करेगी। टेस्टिंग तस्वीरों से यह साफ है कि बाइक का लुक काफी हद तक Husqvarna Norden 901 से मिलता-जुलता है।
इसमें नकल गार्ड्स, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और लगेज रैक जैसी खूबियां दी जाएंगी। इंजन होगा 500cc का Parallel-Twin, जो 47.6 PS पावर और 43 Nm टॉर्क देगा।
बाइक में वर्टिकल TFT कंसोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB चार्जिंग पोर्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल ABS जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
इसकी कीमत भारत में करीब ₹5.5 लाख रहने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद यह सीधा मुकाबला करेगी Royal Enfield Himalayan 450 से।
यह भी पढ़ें:
- फेस्टिवल सीजन का धमाका: Yamaha ने लॉन्च किए Fascino 125 Fi Hybrid और RayZR 125 Fi Hybrid | जानें कीमत, फीचर्स और नए कलर वेरिएंट्स
- लॉन्च से पहले रिवील हुई Hero की सबसे एडवांस बाइक New Hero Glamour X 125cc (Cruise Control, Hazard Lights, Colour LCD, 125cc)
TOP 5 Upcoming Bikes In India 2025
| बाइक का नाम | इंजन | पावर / टॉर्क | स्पेशल फीचर्स | अनुमानित लॉन्च | अनुमानित कीमत |
|---|---|---|---|---|---|
| Hero Karizma XMR 250 | 249cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड | 29.5 BHP, 25 Nm | TFT कंसोल, क्लिप-ऑन हैंडलबार, ड्यूल ABS | 2025 एंड | ₹1.9-2.1 लाख |
| BMW F 450 GS | 450cc, Parallel-Twin | 47 BHP | LED हेडलाइट, X-DRL, सेमी-ऑटो गियरबॉक्स | Nov-Dec 2025 | ₹4.5-5 लाख |
| Triumph Scrambler T4 | 398cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड | 40 BHP (अनुमानित) | Block Pattern Tyres, ड्यूल ABS | Mid 2025 | ₹2.8-3 लाख |
| BSA Scrambler 650 | 652cc, सिंगल-सिलेंडर | 45 BHP, 55 Nm | Scrambler लुक्स, स्पोक व्हील्स | 2025 एंड | ₹3.4-3.6 लाख |
| Briston Crossfire 500 Star | 500cc, Parallel-Twin | 47.6 PS, 43 Nm | TFT कंसोल, नेविगेशन, USB, ट्रैक्शन कंट्रोल | 2025 End | ₹5.5 लाख |
निष्कर्ष
अगर आप बाइक प्रेमी हैं तो 2025 आपके लिए बेहद खास होने वाला है। Hero की स्पोर्टी Karizma XMR 250 से लेकर BMW की हाई-एंड एडवेंचर बाइक F 450 GS तक, और Briston की एडवेंचर टूरिंग मशीन तक – हर सेगमेंट के लिए धांसू विकल्प उपलब्ध होंगे। Royal Enfield जैसी कंपनियों को सीधी चुनौती देने के लिए BSA और Briston जैसी कंपनियां भी भारतीय बाजार में उतर रही हैं। ऐसे में आने वाला साल बाइक मार्केट में जबरदस्त कॉम्पटीशन और शानदार चॉइसेज़ लेकर आएगा।