SSC MTS Syllabus 2026 in Hindi, Exam Pattern, Subject-Wise Topics & PDF Download

SSC MTS Syllabus 2026: यह Staff Selection Commission Multi Tasking Staff भारत सरकार की एक प्रचलित भर्ती परीक्षा है, जिसके लिए हर साल लाखों Candidates को Apply करतें है। यह परीक्षा केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में Group C के पदों पर भर्ती के लिए करायी जाती है।

SSC MTS परीक्षा खासतौर पर उन Candidates के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिन्होंने 10वीं कक्षा पास कर ली है और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस लेख में हम SSC MTS Syllabus को विस्तार से, आसान भाषा में समझेंगे ताकि Candidates सही दिशा में अपनी तैयारी कर सकें।

SSC MTS Exam Overview

SSC MTS एक सरकारी नौकरी की परीक्षा है, जिसे Staff Selection Commission आयोजित करता है। यह परीक्षा उन Candidates के लिए होती है जिन्होंने 10वीं कक्षा पास की है। SSC MTS के ज़रिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी मिलती है।

इस परीक्षा में Computer Based Test होता है, जिसमें गणित, रीजनिंग, जनरल नॉलेज और इंग्लिश से सवाल पूछे जाते हैं। परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम होता है, लेकिन Competition काफी ज़्यादा होती है।

जो Candidates रोज़ थोड़ा-थोड़ा पढ़ते हैं और Syllabus के अनुसार तैयारी करते हैं, उनके पास Selection का अच्छा मौका होता है। SSC MTS की नौकरी स्थायी होती है, सैलरी समय पर मिलती है और भविष्य सुरक्षित रहता है। यही वजह है कि हर साल लाखों छात्र SSC MTS परीक्षा देते हैं।

SSC MTS Selection Process

SSC MTS का Selection Process बहुत स्पष्ट और सरल तरीके से कराया जाता है जिससे 10th के बाद छात्र इस परीक्षा को दे सकते है। SSC MTS में selection के लिए Candidates को दो चरणों को पूरा करना होता है। 

पहले चरण में Computer Based Test होता है, इसमें दो Session-I Numerical Ability & Reasoning Session-II General Awareness & English होते हैं।

अगर दूसरे चरण की बात करें तो दूसरे चरण में Document Verification होता हैं। इसमें Candidates के द्वारा दिए गए सभी Documents की जांच होती है। जिससे यह साबित हो सके कि Documents सही है, या नहीं।

SSC MTS Exam Pattern 2026

SSC MTS Exam pattern की बात करें तो यह परीक्षा Computer Based Test के रूप में कराई जाती है। इस परीक्षा को दो Session कराया जाता है। इसमें पहले Session में कोई Negative Marking नहीं होती है। मगर दूसरे Session में Negative Marking जोड़े जाते है इसे आप नीचे दिए गए टेबल की मदद से और अच्छे से समझ सकते हैं। 

                  Session-I Exam Pattern
SubjectQuestionsMarks
Numerical Ability2060
Reasoning Ability2060
Total40120
                  Session-II Exam Pattern
SubjectQuestionsMarks
General Awareness2575
English Language & Comprehension2575
Total50150

SSC MTS Syllabus 2026 Subject-Wise

अगर आप Syllabus को अच्छे से समझ कर तैयार करते हैं, तो यह परीक्षा आप आसानी से पास कर सकते हैं। SSC MTS Exam 10th-grade level की होती है, इसीलिए इसका Syllabus बहुत कठिन होती है। इसलिए आपको Syllabus को समझना बहुत जरूरी है, यहां हम आपको Syllabus के बारे में विस्तार से समझाते हैं। 

General Intelligence & Reasoning Syllabus

General Intelligence & Reasoning Section में Candidates की logical thinking और reasoning ability को परखा जाता है। इसमें Analogies, Classification, Number Series और Alphabet Series, Coding Decoding, Direction Sense, Blood Relation, Order and Ranking, Venn Diagram, Simple Puzzle, Non-Verbal Reasoning, Odd One Out और Problem Solving जैसे Topics शामिल होते हैं। इस सेक्शन के प्रश्न सामान्यत easy level के होते हैं और regular practice से इसमें अच्छे marks आसानी से स्कोर किए जा सकते हैं।

Numerical Aptitude Syllabus

Numerical Aptitude Syllabus में Candidates को Number System, Whole Numbers, Decimals और Fractions, Percentage, Ratio and Proportion, Average, Simple Interest, Profit and Loss, Time and Work, Time and Distance, Mensuration जैसे Topics को Solve करना होता है।

General Awareness Syllabus

इसमें Candidates से देश दुनिया और आस पास की जानकारी के बारे में पूछा जाता है। जिसके लिए आपको Current Affairs, History of India, Indian Geography, Indian Polity, Indian Economy, General Science, Static GK पर भी ध्यान देना चाहिए। 

English Language Syllabus

English Language सेक्शन में Candidates की basic English knowledge और daily use English समझने की क्षमता को परखा जाता है। इस सेक्शन में Reading Comprehension, Vocabulary, One Word Substitution, Sentence Correction, Fill in the Blanks, Spelling Error, Sentence Improvement और Basic Grammar जैसे टॉपिक्स शामिल होते हैं।

Grammar में मुख्य रूप से Tense, Article, Preposition, Active Passive Voice और Subject Verb Agreement से प्रश्न पूछे जाते हैं। नियमित practice और रोज़ थोड़ा-थोड़ा reading करने से इस सेक्शन में अच्छे marks आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।

SSC MTS Marking Scheme

SSC MTS परीक्षा में हर सही जवाब के लिए 1 अंक दिया जाता है। अगर कोई सवाल गलत हो जाता है, तो SSC MTS Session-II में 1 mark negative marking होती है। Session-I में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, इसलिए उस भाग में बिना डर के सवाल हल किए जा सकते हैं।

Also Read-SSC GD Constable Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online Now

जो सवाल छोड़े जाते हैं, उनके लिए न तो अंक मिलते हैं और न ही कटते हैं। SSC MTS का Final Result Session-II के अंकों के आधार पर बनाया जाता है। इसलिए Candidates को Session-II में जवाब सोच समझकर देना चाहिए, ताकि नेगेटिव मार्किंग से नुकसान न हो।

SSC MTS Syllabus PDF Download

SSC MTS Exam की तैयारी के लिए Candidates के पास Official Syllabus का PDF होना बहुत जरूरी होता है। जब आपके पास पूरा Syllabus PDF होगा तभी आप सही दिशा में तैयारी कर पाएंगे। इसीलिए हम यहां आपकों SSC MTS Syllabus PDF Download करना एकदम आसान शब्दों में बताएंगे। जिससे आप बिना किसी परेशानी के आसानी से Syllabus का PDF Download कर पाएंगे। 

  • SSC MTS Syllabus PDF Download करने के लिए आपको SSC की Official Website https://ssc.gov.in/ पर जाना है।
  • वहां पर आपको Home Page पर Latest News/Notice या Examination का Section मिलेगा उस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको SSC MTS Notification 2026 का लिंक दिखाई दे रहा होगा उसे Open करे। 
  • Notification PDF के अंदर आपको SSC MTS Syllabus और Exam Pattern मिलेगा अब आपको इसे PDF में Download करके Save कर लेना है। 

SSC MTS Preparation Tips

सबसे पहले SSC MTS का पूरा Syllabus ध्यान से समझ लें। जब Syllabus साफ होगा, तो पढ़ाई आसान और सही दिशा में होगी।

रोज़ के लिए एक आसान और रियलिस्टिक टाइम-टेबल बनाएं। रोज़ थोड़ा-थोड़ा पढ़ना लंबे समय में बेहतर रिजल्ट देता है।

गणित और रीजनिंग में ज़्यादा प्रैक्टिस करें, क्योंकि ये स्कोरिंग सेक्शन होते हैं। रोज़ सवाल हल करने की आदत डालें। जनरल अवेयरनेस के लिए रोज़ करंट अफेयर्स पढ़ें। छोटी-छोटी नोट्स बनाएं ताकि रिवीजन आसान हो।

इंग्लिश में रोज़ नए शब्द सीखें और बेसिक ग्रामर पर ध्यान दें। इससे Confident बढ़ेगा। पिछले साल के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट ज़रूर लगाएं। इससे एग्ज़ाम पैटर्न समझ में आता है।

अंत में, Daily Revision करें और खुद पर भरोसा रखें। लगातार मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

SSC MTS Important Books and Authors

                          Numerical Ability
Book NameAuthor
Quantitative AptitudeR.S. Aggarwal
Fast Track Objective ArithmeticRajesh Verma
Arithmetic for SSC & RailwayRakesh Yadav
SSC Mathematics Chapter-WiseKiran Publication
                        Reasoning Ability
Book NameAuthor
Verbal & Non-Verbal ReasoningR.S. Aggarwal
A Modern Approach to ReasoningB.S. Sijwali & Indu Sijwali
SSC Reasoning Chapter-WiseKiran Publication
Lucent ReasoningLucent
                        General Awareness 
Book NameAuthor
Lucent’s General KnowledgeLucent Publication
General KnowledgeArihant
SSC General AwarenessKiran Publication
Current Affairs (Monthly Magazine)Any Reliable Source
                        English Language
Book NameAuthor
Objective General EnglishS.P. Bakshi
High School English Grammar & CompositionWren & Martin
Word Power Made EasyNorman Lewis
SSC English Chapter-WiseKiran Publication

SSC MTS Recruitment 2026 के लिए क्या Educational Qualification है?

SSC MTS Recruitment 2026 के लिए Candidates को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए। 

SSC 2026 के लिए Age Limit क्या है?

SSC 2026 के लिए Age Limit Post के ऊपर निर्भर करती है जिसमे SSC GD के लिए कम से कम 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 23 वर्ष होती है लेकिन SSC CHSL के लिए Minimum 18 Years और Maximum 27 Years और यदि SSC CGL की बात करें तो Minimum Age 18 Years और Maximum Age 32 Years होनी चाहिए। 

Conclusion 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको SSC MTS Syllabus 2026 के बारे मे जानकारी देने की कोशिश की है। और साथ ही SSC MTS के Selection Process, Exam Pattern, preparation tips और SSC MTS की तैयारी के लिए जरूरी बुक्स की जानकारी है जो आपकी तैयारी को और भी आसान कर देगी। आशा है कि, आज का यह आर्टिकल आपके लिए Informative हो।

Leave a Comment