SSC JE : SSC JE का पूरा नाम Staff Selection Commission Junior Engineer है। SSC JE की परीक्षा सरकारी नौकरी देती है जो लाखो बच्चो का भविष्य बनाती है। यह न सिर्फ रोजगार देती है बल्कि एक स्थायी और सम्मानित नौकरी भी देती है। SSC JE के लिए 2025 में कुल 1731 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसमे आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2025 को ही ख़त्म हो चुकी है। अक्टूबर – नवम्बर 2025 तक इनकी परीक्षाये करायी जाएँगी। अगर आप भी इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। तो ये पेपर आपके लिए किसी सुहाने मौके से कम नही है।
SSC JE परीक्षा क्या है
SSC JE (Staff Selection Commission – Junior Engineer) भारत में सरकारी नौकरी में Junior Engineer (JE) के पद के लिए परीक्षा कराता है। यह परीक्षा कई विभागों में जैसे कि – Bureau of Indian Standards, Central Water Commission, CPWD(Central Public Works Department), Military Engineering Services (MES), Railways और भी कई विभाग में Junior Engineer के पदों पर भर्ती के लिए होती है।
SSC JE परीक्षा का उद्देश्य पढ़े – लिखे और काबिल बच्चो को सरकारी इंजीनियर तैयार करना है। ये लोग कई इंजीनियरिंग कामो में जैसे Civil, Electrical, Mechanical में और सरकारी जगह पर निर्माण कार्यों में काम करते है। इस पेपर में ज्यदाकर Objective Type Questions पूछे जाते हैं।
ये पेपर दो बार में कराया जाता है जैसे की – पहला Paper-I कंप्यूटर पर करायी जाती है और उसके बाद दूसरा Paper-II लिखित होता है। SSC JE परीक्षा देनें के लिए उसमे लगने वाली सभी योग्यताओ का होना जरुरी होता हैं। Junior Engineer का वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 रुपये हर महीने होता है। इसमे वेतन के साथ – साथ भत्ता और सरकारी सुविधाए भी मिलती है।
SSC JE के विभाग
| पद | काम |
| Civil Engineering | सड़क, भवन, पुल और अन्य निर्माण कार्यों की योजना और देखरेख करना। |
| Electrical Engineering | विद्युत प्रणाली, पावर ग्रिड और अन्य इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट्स में काम। |
| Mechanical Engineering | मशीन, इंजन और औद्योगिक उपकरणों का रखरखाव और संचालन। |
| Quantitative | डेटा विश्लेषण, परीक्षण, तकनीकी रिपोर्टिंग और अन्य तकनीकी कार्य। |
SSC JE (Staff Selection Commission – Junior Engineer) का Syllabus
इसमे दो पेपर होता है पहला पेपर Objective Type Questions होता है उसके लिए Syllabus
| Subject | Topics |
| General Intelligence & Reasoning | Analogies, Coding-Decoding, Series, Puzzles, Syllogism, Blood Relation, Directions, Data Sufficiency |
| General Awareness | Current Affairs, History, Geography, Polity, Science & Technology, Awards, Books & Authors |
| Quantitative Aptitude | Number System, Simplification, Ratio & Proportion, Time & Work, Time, Speed & Distance, Geometry |
| Civil Engineering | Building Materials, Surveying, Environmental Engineering, Soil Mechanics, Hydraulics, Transportation Engineering, Structural Analysis, RCC & Steel Design |
| Electrical Engineering | Electrical Circuits, Machines, Power Systems, Electrical Measurements, Control Systems, Analog & Digital Electronics |
| Mechanical Engineering | Thermodynamics, Fluid Mechanics, Strength of Materials, Manufacturing Processes, Theory of Machines, Machine Design, Industrial Engineering |
| Engineering Discipline | Discipline (Civil/Electrical/Mechanical) के प्रश्न, जिसमें drawing, calculation और descriptive answers शामिल। |
| Ability | Detail |
| Educational Qualification | Civil Engineering: Diploma या Bachelor’s Degree Electrical Engineering: Diploma या Bachelor’s DegreeMechanical Engineering: Diploma या Bachelor’s Degree |
| Age Limit | उम्र 32 साल होना चाहिए और आरक्षित वर्गों के लिए छूट SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल के लिए |
| Nationality | भारत का नागरिक होना चाहिए |
| Other Requirements | शरीर को गंभीर रूप से कोई भी बीमारी नही होनी चाहिए |
SSC JE की परीक्षाओ का Paper Pattern
SSC JE की परीक्षा दो भाग में करायी जाती है। Paper-I में General Knowledge, Reasoning, Quantitative Aptitude and Engineering विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि Paper-II में Engineering के विषय पर प्रश्न होते हैं। इस पेपर में 500 नंबर का प्रश्न पूछा जाता है। जिसमें से पहला पेपर कंप्यूटर पर आधारित होता है वो 200 नंबर का होता है। दूसरा पेपर लिखित परीक्षा (Descriptive / Conventional) 300 नंबर की होती है।
Read Also – CSK चेन्नई की शानदार टीम जिसने अब तक जीते 5 IPL का ख़िताब
इन दोनों परीक्षा को देने का समय 2 घंटा यानी की 120 मिनट का होता है। पहले पेपर में General Intelligence & Reasoning, General Awareness, Quantitative Aptitude, Civil Engineering, Electrical Engineering और Mechanical Engineering से सवाल पूछे जाते है। दुसरे पेपर में Engineering Discipline से प्रश्न पूछे जाते है।
SSC JE के लिए आवेदन की प्रक्रिया
SSC JE की परीक्षा देने के लिए सबसे पहले किसकी आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाना होगा। अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हो तो उसके लिए आपको Registration करना होगा। इसमे अपने नाम, पता,मोबाइल नंबर, Email ID आदि को भरना होगा। इन सब को भरने के बाद User ID या Password मिलेगा। जिसे लॉग इन करना होगा। Login करने के बाद अपना ऑनलाइन फॉर्म भरे।
इसमे Education Ability, Categori, नाम, Passport size photo और Signature भरना होगा। इन सबको भरने के बाद आवेदन फीस ऑनलाइन देना होगा। इसके बाद एक बार फिर से जाँच करे की कोई गलत जानकारी न भरा गया हो। इसके बाद Submit करना होगा। अपने ऑनलाइन फॉर्म का Printout निकलवाए जिससे की आगे की परीक्षा में कोई परेशानी न हो।
Read Also – ITI FULL FORM भविष्य बनाने का अलग अंदाज जानिए कौन – कौन से Course होते है।
SSC JE का वेतन कितना होता है ?
SSC JE का हर महीने का वेतन ₹35,400 से ₹1,12,400 होता है। इसमे TA, DA, HRA भी मिलता है जिसे पूरा मिला कर शुरूआती वेतन ₹44,000 से ₹45,000 हो जाता हैं। इसके आलावा इन्हे और भी सुविधाए दी जाती है जैसे कि बिमारियों का इलाज करने में, बीमा और पेंशन आदि।
SSC JE में आवेदन करने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए ?
SSC JE में आवेदा करने के लिए 32 साल का उम्र होना चाहिए जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए छुट भी दिया गया है।
निष्कर्ष
SSC JE आज के समय में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सबसे भरोसेमंद और पसंददीदा नौकरी बन गया है। इसके लिए हर साल हजारों बच्चे आवेदन करते है। इसमे शुरूआती वेतन ₹35,500 हर महीने का होता है और भत्ता भी मिलता है। 2025 में Junior Engineer की भर्ती 1731 पदों पर आई थी और 2026 में Junior Engineer की भर्ती की घोषणा अभी नही किया गया है। इसके लिए आपको सरकारी वेबसाइट पर निगरानी रखनी होगी।