SI FULL FORM : कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग में कई पद दिए गए हैं। जिसमें से SI का पद एक सम्मानित पद होता है। SI अपराधों को रोकते हैं और कानून व्यवस्था को बनाए रखते हैं। यह थाने में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और जांच अधिकारी की तरह काम करते हैं और लोगो का कानून के ऊपर विश्वास बनाए रखते हैं। SI का पद Non-Gazetted Officer का होता है। SI बनने की प्रक्रिया थोड़ी मुश्किल है, लेकिन यह आपके लिए एक बेहतर भविष्य बन सकता है।
SI FULL FORM क्या है और ये कौन सा पद होता है ?
SI FULL FORM – Sub-Inspector होता है। SI किसी भी पुलिस स्टेशन में जाँच का अधिकारी होता है, यानि की इन्हे Investigation Officer कहते है। यह SI अधिकारी थाने में जितने भी मामले दर्ज होते हैं, उनकी जांच करते हैं। जो लोग गलत काम किये होते है,उसको गिरफ्तार करते हैं। इन अपराधियों को कोर्ट में दाखिल कराने का भी काम करते हैं। SI एक Powerful पद होता है, और SI Officer की वर्दी में दो स्टार होते हैं। इसमे एक और पद होता है जिसे ASI (Assistant Sub- Inspector) कहते है। SI Officer, ASI से ऊपर और Inspector के निचे होता है।
SI बनने के लिए आपको Graduation करना होगा और इसके सभी परीक्षाओं को पास करना होगा। SI का ये पद जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेती है। ये पद समाज में शांति का माहौल बनाए रखती है पुलिस में कई पद होता है जिसमे से SI का पद इस तरह से होता है। सबसे बड़ा Director General of Police, इसके बाद Additional DGP, इसके बाद Expected general IG, इसके बाद Deputy Inspector General (DGI), इसके बाद Superintendent of Police, इसके बाद Inspector, इसके बाद Sub-Inspector (SI), इसके बाद Assistant Sub-Inspector (ASI),इसके बाद Head Constable और सबसे छोटा पद Constable का होता है।
SI Officer के क्या काम होते है ?
Sub-Inspector (SI) पुलिस विभाग का एक जिम्मेदार अधिकारी होता है। जो अपनी टीम का बड़ा अधिकारी होता है। यह अधिकारी कानून के नियमों का पालन करते हैं और गलत कामों को रोकते हैं। SI को FIR दर्ज करने का भी अधिकार मिला होता है और किसी भी मुकदमे की जांच फिर से शुरू कर सकते हैं। कहीं पर कोई अपराध होने पर SI वहां पर पहुंचते हैं और वहां की जांच पड़ताल करते हैं। जो लोग उस जगह पर होते हैं और उस घटना को देखे रहते हैं। उनसे पूछ – ताछ करते हैं और न्याय के लिए सबूत इकट्ठा करते हैं।
जिससे सही अपराधी की पहचान हो सके और उसे सजा मिल सके। SI थाने में काम करने वाले और भी पुलिस अधिकारियों की देखरेख करते हैं। ये लोग अपने से छोटे पद वाले अधिकारियों को किसी काम के लिए Order भी दे सकते है। कही पर लड़ाई – झगडा या दंगा हो जाने पर SI तुरंत पहुंचाते है और उस जगह का माहौल ठीक करते है।
SI Officer बनने के लिए क्या योग्यताये होनी चाहिए ?
- SI Officer बनने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास करना जरूरी है।
- इसके लिए कम से कम 20 साल और ज्यादा 25 साल का उम्र होना चाहिए।
- आरक्षित (ST/SC और OBC) वाले लोगों के लिए उम्र में छूट मिला है।
- SI Officer बनने के लिए लड़कों के शरीर की ऊंचाई 770 cm और उनकी छाती 80 से 85 cm होना जरूरी होता है।
- इस पद के लिए लड़कियों की लम्बाई 157 cm चाहिए होता है।
- दौड़ में लड़कों के लिए 6.5 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी है और लड़कियों को 4 मिनट में 800 km की दौड़ पूरी करनी है।
- इसमें आवेदन करने के लिए भारत की नागरिकता होनी जरूरी है।
- शरीर को गंभीर रूप से कोई भी बीमारी नहीं होनी चाहिए।
SI Officer बनने के लिए क्या Syllabus पढ़ना होगा ?
| Subject | Topics |
| General Knowledge | Indian History, Geography, Indian Constitution, National and International Events, Awards, Books and Authors, Science and Technology, Sports, Current Affairs. |
| Reasoning Ability | Verbal and Non-Verbal Reasoning, Coding-Decoding, Puzzles, Analogy, Series, Blood Relations, Direction Test, Syllogism, Calendar and Clock related questions. |
| Quantitative Aptitude / Mathematics | Percentage, Profit and Loss, Simple and Compound Interest, Average, Ratio and Proportion, Time and Work, Speed and Distance, Arithmetic, Geometry, Data Interpretation. |
| General Hindi / English | Grammar, Vocabulary, Synonyms, Antonyms, Idioms and Phrases, One Word Substitution, Sentence Correction, and Passage-based Questions. |
SI Exam का Paper Pattern क्या है ?
SI का पेपर 3 बार में कराया जाता है। इसकी पहली Written Exam, दूसरी परीक्षा Physical Efficiency Test – PET और तीसरी परीक्षा Medical Test & Document Verification की होती है। लिखित परीक्षा MCQ Type का होता है और इसमें 200 प्रश्न पूछा जाता है और अंक भी 200 नंबर का होता है। जिसमे से General Knowledge में 50 प्रश्न होता है जिसमे 50 नो. मिलते है। Reasoning Ability से 50 प्रश्न पूछा जाता है और इसमे भी 50 नो. मिलता है।
Quantitative Aptitude / Mathematics से भी 50 प्रश्न पूछा जाता है जिसमे 50 नो. मिलता है। और General Hindi / English से भी 50 प्रश्न पूछा जाता है जिसमे से 50 नो. मिलते है। इस तरह से चारों विषयों से 50 प्रश्न पूछे जाते हैं जिससे 200 प्रश्नों बनते है। और इन 200 प्रश्नों का उत्तर भी 200 होता है। यानी कि एक प्रश्न का उत्तर एक नंबर का होता है।
SI Exam देने के लिए क्या – क्या Document लगता है ?
- SI में आवेदन के लिए 10th, 12th और Graduation की Marksheet चाहिए।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- Voter ID Card
- Driving Licence
- Passport size Photo
- जाति प्रमाण पत्र
- और Signature चाहिए।
SI के लिए आवेदन कैसे करे ?
SI में आवेदन के लिए अपने राज्य की पुलिस भर्ती की अधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के खुलने पर “SI भर्ती” या “Sub-Inspector” के लिंक पर पर क्लिक करना होगा। अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे है तो आपको New Registration करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें। लॉग इन करने के बाद अपनी सभी जानकारियां को वहां पर भरें, जो वहां पर पूछा जा रहा है।
जैसे कि नाम, पता, फोटो, मोबाइल नंबर, Signature आदि। इन सबको भरने के बाद आवेदन फीस को ऑनलाइन देना होता है। इसके बाद अपने फार्म को फिर से दोहराएं उसके बाद सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद अपनी ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाए, जिससे कि आगे आपको कोई परेशानियां आए।
Read Also – ITI FULL FORM भविष्य बनाने का अलग अंदाज जानिए कौन – कौन से Course होते है।
SI का वेतन कितना होता है ?
SI का एक महीने का वेतन ₹35,400 से शुरू होकर ₹1,12,400 तक होता है जिसमे भत्ता और सुविधाएँ भी मिलती है।
SI के लिए उम्र सीमा क्या है ?
SI के लिए 18 से 28 साल तक आवेदन कर सकते है।
SI का फुल फॉर्म क्या होता है ?
SI का फुल फॉर्म Sub-Inspector (सब-इंस्पेक्टर) होता है जो की एक सरकारी पद है।
निष्कर्ष
SI का पद सम्मानजनक होने के साथ-साथ काफी चुनौतियों से भरा हुआ है। इसमें काफी लंबे लंबे समय तक एक काम करना होता है। जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए बहुत दबाव झेलना पड़ता है। लेकिन यह नौकरी आपको सरकारी नौकरी के साथ-साथ समाज सेवा करने का भी मौका देती है। जिसमें अच्छा खासा वेतन मिलता है और भत्ता के साथ सुविधाए भी मिल जाती है।