Facebook Twitter Youtube Instagram Rss
Sankalp Times
  • Home
  • ऑटो न्यूज़
  • EV (इलेक्ट्रिक गाडी)
  • न्यूज़
  • मनोरंजन
  • जोतिष
Font ResizerAa
Sankalp TimesSankalp Times
Search
  • Home
  • ऑटो न्यूज़
  • EV (इलेक्ट्रिक गाडी)
  • न्यूज़
  • मनोरंजन
  • जोतिष
Follow US
Copyright © 2014-2023 Ruby Theme Ltd. All Rights Reserved.

Home » न्यूज़ » Plant Based Diet प्राकृतिक खाद्यपदार्थो से बनाये अपना सेहत जानिए क्या – क्या शामिल करे अपने खाने में 

न्यूज़

Plant Based Diet प्राकृतिक खाद्यपदार्थो से बनाये अपना सेहत जानिए क्या – क्या शामिल करे अपने खाने में 

By Raj Maurya
नवम्बर 4, 2025
11 Min Read
Share
SHARE

Plant Based Diet : आज की भाग – दौड़ की जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल सही से नहीं कर पाते हैं। जिससे की उन्हें कई परेशानियों को झेलना पड़ता है। लेकिन अब बहुत से लोग अपनी सेहत के लिए सजग हो रहे हैं और Plant Based Diet को अपने जीवन शैली में लाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसमे प्रकृति से मिले खाने वाली चीजो को खाया जाता है, जिससे की अपने स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाया जा सके।  

Contents
  • Plant Based Diet का क्या मतलब है ?
  • What are the different types of plant-based diets?
  • What is eaten on a Plant Based Diet?
  • What not to eat on a Plant Based Diet (प्लांट बेस्ड डाइट में क्या नही खाना चाहिए) ?
  • How a Plant-Based Diet is Beneficial ?
  • Plant Based Diet के नुकसान

Plant Based Diet का क्या मतलब है ?

Plant Based Diet का मतलब है, कि एसी खाने वाली चीजे जिसमें प्राकृतिक रूप से खाद्य पदार्थ मिला हो। जैसे की फल, सब्जियां, दाल, बीज और अनाज आदि को शामिल किया जाता है। इसमें ज्यदाकर प्राकृतिक चीजों को ही खाया जाता है, लेकिन कुछ  स्थिति में दूध,अंडे जैसी चीजों को भी खाया जा सकते है। यानी की पशुओं से मिले खाने वाली चीजों को भी खाया जा सकता है। 

यह आहार हमारे स्वास्थ्य को बेहतरीन तरीके से स्वस्थ बनाता है और पर्यावरण की रक्षा पर भी ज्यादा ध्यान देता है। कुछ लोग Plant Based Diet में केवल प्रकृति से ही मिले खाने वाली चीजों को शामिल नहीं करते हैं। बल्कि इसमें दूध, अंडा, मांस जैसी चीजों को भी शामिल करते हैं, लेकिन बहुत ही कम मात्रा में। लेकिन बहुत से लोग इसका विरोध भी करते है। इनका मानना होता है की Plant Based Diet में केवल पेड़ – पौधो से मिलने वाली खाद्य पदार्थो को ही खाना चाहिए। इसमे पर्यावरण और पशुओ की रक्षा के लिए लोगो की भावनात्मक सोच शामिल है।

Read Also – What Is Chhath Puja In Hindi | सूर्य देव और छठ माता को समर्पित यह पावन त्यौहार  

What are the different types of plant-based diets?

Plant Based Diet कई तरह के हो सकते है इसमे लोग अपनी – अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार अपना सकते हैं। जैसे कि – 

Name of DietDetail
Vegan Dietइसमें सिर्फ पौधों से मिलने वाला खाना लिया जाता है। जैसे कि – फल, सब्जियां, दाल, बीज और अनाज। दूध,अंडा या कोई भी पशु उत्पाद नहीं खाया जाता।
Vegetarian Diet इसमें मांस और मछली नहीं खाई जाती, लेकिन दूध और दूध से बने उत्पाद लिए जा सकते हैं। पेड़ पौधे से मिलने वाले भोजन को खाया जाता है।
Flexitarian Diet इसमें मुख्य रूप से पौधों से बना खाना खाया जाता है, और दूध या दूध से बनी चीजों को खाया जाता है। लेकिन कभी-कभी मांस या मछली भी ली जा सकती है।
Whole Food Plant-Based Dietइसमें बिना प्रोसेस किए गए प्राकृतिक खाद्य पदार्थ लिए जाते हैं, जैसे साबुत अनाज, फल, दालें, नट्स और बीज।

What is eaten on a Plant Based Diet?

Plant Based Diet में खाने के लिए बहुत सी चीजे है। जिससे हमारा स्वास्थ्य तो ठीक होता है और पर्यावरण, पशुओं की रक्षा भी होती है, जो की हमारा नैतिक काम भी होता है। इसमें पेड़ पौधों से मिले सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दाल, बीज, तेल और Healthy Snacks भी होते है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। जैसे कि –

  • सब्जियों में – 

आलू, मटर, टमाटर, सरसों की साग, ब्रोकली, गाजर, मूली, प्याज, लहसुन, अदरक, सूरन, कटहल, बिन्स, तुरई, फूल गोभी, पत्ता गोभी, परवल, भिन्डी, बैंगन, करेला, लोकी, कद्दू, अरवी, पालक, मेथी, बथुआ, चौराई, शकरकंद, बीट, मिर्च, शिमला मिर्च, और टिंडा जैसी बहुत सी सब्जियाँ है।

  • फल में – 

सेब, केला, आम, अनार, पपीता, नाशपात्ती, चीकू, तरबूज, खरबूजा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, सीताफल, अंगूर, नीम्बू, लीची, नारियल, अन्नानाश, इमली, अंजीर, जैतून, बेल, खुबानी, मक्खन फल, जामुन, चेरी, खजूर, शहतूत, आडू, मुसम्मी, आवंला आदि बहुत से फल है।

  • अनाजों में 

गेहूं, चावल, बाजरा ,रागी, मक्का, सूजी, जौ जैसी बहुत से आनाज है।

  • दाल में – 

अरहर की दाल, मटर की दाल, मूंग की दाल, चना, राजमा, सफेद मटर, मसूर, उड़द की दाल, सोयाबीन जैसी बहुत सी दाले है।

  • Nuts & Seeds में – 

काजू, बादाम, पिस्ता, मूंगफली, अखरोट, कद्दू के बीज, अलसी, अंजीर, छुहारा, नारियल, किशमिश जैसे बहुत से Nuts & Seeds है।

  • Healthy Oils – 

सरसों का तेल, मूंगफली का तेल, नारियल तेल, ओलिव तेल, नारियल का तेल, तिल्ली और टीसी का तेल जैसी बहुत से Healthy Oils हैं।

What not to eat on a Plant Based Diet (प्लांट बेस्ड डाइट में क्या नही खाना चाहिए) ?

Plant Based Diet में बहुत सी चीजो को बिलकुल भी नही खाना चाहिए या तो बहुत ही कम मात्रा में खान चाहिए। इसमें मछली, अंडा, डेयरी के सामान, चीनी, मैदा जैसी चीजो को नही या बहुत ही कम खाना चाहिए। जैसे कि – 

इसमें मटन, चिकन, मछली,, बीफ मीट, अंडा, केक, दूध, दही, मक्खन, घी, पनीर, बर्गर, पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक, नूडल्स, चिप्स, बिस्किट, मिठाई, पेस्टी, समोसा, ब्रेड, जैसी चीजों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। जिससे की आप प्रकृति से मिले खाने वाली पदार्थो को खाते है और स्वास्थ्य रहते है। 

Read Also – APPRENTICE IN RAILWAY WORK , Golden opportunity for your future, know the application process

How a Plant-Based Diet is Beneficial ?

Plant Based Diet  हमारे शरीर को कई तरह से स्वस्थ बनाते हैं। Plant Based Diet हमें कई बीमारीयों से बचाता है और इसका प्रयोग करने से जीवन और भी लंबा हो सकता है। यह हमारे शरीर की खराब चीजों को निकलते हैं और हमें बेहतर स्वास्थ्य देता है। इसमें शुगर की बीमारी, दिल की बीमारी, कैंसर, पाचन से जुड़ी बीमारियों और  दिमाग से जुड़े परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इससे कई फायदे है जैसे कि – 

फायदा और सुधार जानकारी 
हृदय स्वास्थ्य में पौधों पर आधारित आहार में ख़राब वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा घटता है। यह रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है जिससे हृदय की गति सही से चलती है। 
वजन को सही करने में पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थ कम कैलोरी और उच्च फाइबर वाले होते हैं, जो वजन नियंत्रित रखने और अधिक खाने से बचाने में मदद करते हैं। जिससे शरीर का वजन ज्यादा नही हो पता है।
शुगर की बीमारी में पौधो से मिलाने वाले खाद्य पदार्थो से Type-2 मधुमेह के जोखिम को घटाती है और Blood Sugar को स्थिर रखती है जिससे शुगर का खतरा कम होता है।
कैंसर के जोखिम में कमीAntioxidants और Phytochemicals से भरपूर होता है। यह Colorectal Diet और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करती है।
पाचन तंत्र के सुधार में फाइबर से भरपूर खाना पाचन को सुधारता है। ये कब्ज या अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को रोकता है और पाचन को सुधारता है।
दिमाग में सुधारयह आहार तनाव, चिंता, और परेशानियों को कम करने में मदद करता है। ये दिमाग को शक्ति देने वाले पोषक तत्व देते है।
त्वचा और बालों के लिए फलों, सब्जियों और नट्स में मौजूद विटामिन्स त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं।
प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनानापेड़ – पौधो में मौजूद Antioxidants और विटामिन C शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

Plant Based Diet के नुकसान

Plant Based Diet फायदा होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी करता है। इसमें प्रोटीन की कमी होती है जिसे पूरा करने के लिए अपने खाने दाल को शामिल किया जाना चाहिए। लेकिन अपने खाने में रोज दाल नहीं खाना चाहिए इससे हमें और भी परेशानियां हो सकती है। 

विटामिन b12 केवल जानवरों में ही पाया जाता है और अगर हमारा शरीर विटामिन b12 नही पाता है। तो इसकी कमी से एनीमिया, कमजोरी और नसों की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। कई लोग Plant Based Diet को अपने खाने में शुरू कर देते है जिससे उनका वजन घटने लगता है और उन्हें कमजोरी, आलस और थकान जैसी परेशानियों को भी झेलना पड़ता है। 

Plant Based Diet क्या है ?

एसी खाने वाली चीजे जिसमें प्राकृतिक रूप से खाद्य पदार्थ मिला हो। जैसे की फल, सब्जियां, दाल, बीज और अनाज आदि को शामिल किया जाता है। लेकिन कुछ  स्थिति में दूध,अंडे जैसी चीजों को भी खाया जा सकते है। यानी की पशुओं से मिले खाने वाली चीजों को भी खाया जा सकता है। 

Plant Based Diet हमारे शरीर को कैसे फायदा पहुंचता है ?

Plant Based Diet से हमें शुगर की बीमारी, दिल की बीमारी, कैंसर, पाचन से जुड़ी बीमारियों और  दिमाग से जुड़े परेशानियों, त्वचा और बालों के लिए और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाना में सुधार करता है और हमें फायदा पहुंचता है। 

निष्कर्ष

Plant Based Diet न केवल एक बेहतर स्वास्थ्य देता है बल्कि पशु और पर्यावरण की रक्षा पर भी योगदान देता है। इसका प्रयोग करने से आपका शरीर आपको प्राकृतिक रूप से ऊर्जा देता है जिससे कि कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। जो लोग शाकाहारी है उन्हें यह अपनाना बहुत आसान होगा। लेकिन जो लोग मांसाहारी हैं, उनके लिए इसे अपनाना थोड़ा कठिन होगा लेकिन धीरे-धीरे वह भी इसे अपना सकते हैं।    

Share This Article
Facebook Copy Link Print
ByRaj Maurya
मेरा नाम "राज मौर्या" है, मैं एक पेशेवर ब्लॉगर हूँ, मेने कई न्यूज़ वेबसाइट में आर्टिकल लिखा है और आज भी लिखता हूँ, संकल्प टाइम्स में मेरा नया युगदान है जाहाँ पर मैं सठिक जानकारी साझा करने केलिए तेयार हूँ.
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Stories

More from The Blog
NMMS Admit card
न्यूज़

NMMS Admit card download MP sarkari result

By Raj Maurya
दिसम्बर 2, 2025

Nmms admit card download mp तो सभी छात्र लोग कैसे हैं क्या…

aadhaar card download
न्यूज़लाइफस्टाइल

अब घर बैठे डाउनलोड करें नया Aadhaar Card 2025 – जानिए पूरी प्रक्रिया

By VN Dhinda
नवम्बर 5, 2025

भारत में पहचान का सबसे अहम दस्तावेज़ बन चुका है आधार कार्ड।…

Sawai Madhopur
न्यूज़

Sawai Madhopur,Rajasthan का Royal शहर और Ranthambore की शान

By Raj Maurya
दिसम्बर 5, 2025

Sawai Madhopur: Rajasthan का वो शहर है जिसकी पहचान उसकी Royal History,…

Japan Earthquake 2025
न्यूज़

Japan Earthquake 2025 Explained कारण, असर और तैयारी

By Raj Maurya
नवम्बर 10, 2025

Japan Earthquake 2025: जापान को अक्सर Earthquake Country कहा जाता है। क्योंकि…

Show More
Sankalp Times

Sankalp Times एक न्यूज़ वेबसाइट है जाहाँ पर रोजाना नये नये न्यूज़ पब्लिश किया जाता है, हमारे Website में खाश कर गाडी और मनोरंजन के टॉपिक को ध्यान दिया जाता है, हमने कई रिपोर्टर के साथ मिलकर Sankalp Times को 2025 में शुरुवात किआ है.

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • DMCA
  • Privacy Policy
Facebook Twitter Youtube Instagram Rss

Made by Dailywebsite: 2025 Sankalp Times

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?