Pati Brahmachari 7 April 2026 Episode No.277 पति ब्रह्मचारी सीरियल में हमने पिछले एपिसोड में देखा कि किस तरीके से आकाश ने सूरज का जो परफ्यूम रखा हुआ था उसे उठाकर फेंक देता है और वह टूट जाता है। पूरा परफ्यूम का पानी ऊपर फैल जाता है। आकाश को लगता है कि उसने बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन उसकी यह हरकत उल्टा पड़ जाती है। खुशबू फिर भी उसके ऊपर से आने लगती है और वह कहती है कि तुम्हारा धन्यवाद कि तुमने मुझे सूरज से मिलवा दिया।
Pati Brahmachari 7 April 2026 Episode No.277 ईशा और छोटी बच्ची का नया ट्विस्ट
Pati Brahmachari 7 April 2026 Episode No.277 आज के एपिसोड में दिखाया जाता है कि ईशा के पास उसकी भाभी की जो बेटी रहती है, वह स्कूल से वापस आती है। चलते-चलते वह एक पत्थर से टकरा जाती है और गिर जाती है। तभी सूरज उसे बचाने की कोशिश करता है और उससे पूछता है कि तुम्हारे मम्मी-पापा कहां हैं। तभी वह बच्ची मासूमियत से कहती है कि ईशा ही मेरी मम्मी है। यह सुनकर सूरज पूरी तरह से हैरान हो जाता है। उसके मन में कई सवाल खड़े हो जाते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है। अब यही सच्चाई आज के एपिसोड में खुलने वाली है।
सूरज का बदला और आकाश की नई परेशानी
Pati Brahmachari 7 April 2026 Episode No.277 में आगे दिखाया जाता है कि सूरज आकाश से बदला लेने के लिए अपनी ताकत और बुद्धि दोनों का इस्तेमाल करता है। वह आकाश को परेशान करने का पूरा प्लान बनाता है। सूरज ऐसा इंतजाम करता है कि आकाश को उसकी सिक्योरिटी में ड्यूटी करनी पड़े और उसे उसके नीचे काम करना पड़े।
जब आकाश को यह बात पता चलती है तो वह बहुत गुस्सा हो जाता है। वह बिल्कुल भी नहीं चाहता कि एक IPS ऑफिसर होकर ऐसा काम करे। वह मना करने की कोशिश करता है, लेकिन उसके सीनियर साफ कह देते हैं कि ऊपर से ऑर्डर आया है और उसे यह काम करना ही पड़ेगा। यह सुनकर आकाश अंदर ही अंदर जलने लगता है।
आकाश की चाल और ईशा की मजबूरी
इसके बाद आकाश सोचता है कि क्यों ना वह ईशा को परेशान करे। वह ईशा से कहता है कि अब तुम ही सूरज से जाकर कहोगी कि वह यह ऑर्डर कैंसिल कर दे। ईशा पहले मना कर देती है और कहती है कि वह उनके काम के बीच में नहीं आएगी। लेकिन आकाश उसे इतना ज्यादा परेशान करता है कि वह मजबूर हो जाती है।
आकाश हद पार कर देता है और उसकी भाभी की छोटी बच्ची के स्कूल बैग को जलाने की कोशिश करता है। ईशा उसे रोकने की कोशिश करती है और इस दौरान उसका हाथ भी जल जाता है। इन सारी परेशानियों की वजह से ईशा को आखिरकार आकाश की बात माननी पड़ती है।
सूरज के घर का कॉमेडी ड्रामा
वहीं दूसरी तरफ सूरज के घर में हल्का-फुल्का कॉमेडी ड्रामा चलता रहता है। उसकी भाभी और बड़े भैया नए-नए अमीर बने होते हैं और उनके शौक बढ़ जाते हैं। दोनों सोचते हैं कि क्यों ना हम नए-नए कपड़े पहनें ताकि हम अमीर दिखें। लेकिन गलती से वे नौकरों वाले कपड़े पहन लेते हैं। जब वे नीचे लंच करने आते हैं तो सभी लोग उन्हें देखकर हंसने लगते हैं।
उनका बेटा भी हंसते हुए कहता है कि मम्मी-पापा आप लोगों ने यह कैसे कपड़े पहन लिए। दोनों को बहुत शर्म आती है। तब सूरज सबको शांत कराता है और कहता है कि लंच के बाद हम मार्केट जाकर नए कपड़े खरीदेंगे। पहले तो मना किया जाता है कि फालतू खर्च नहीं करना चाहिए, लेकिन सूरज की खुशी के लिए सभी मान जाते हैं और पूरा परिवार शॉपिंग के लिए निकल जाता है।
Read Also- Pati Brahmachari 5 April 2026 Episode No.276 ईशा पर हमला, आकाश की चालें और बड़ा हादसा टला
बाजार में बड़ा हादसा और सूरज की हीरो एंट्री
मार्केट में सभी लोग शॉपिंग कर रहे होते हैं और महंगे कपड़े खरीदते हैं। तभी ईशा के साथ जो छोटी बच्ची होती है, वह आइसक्रीम लेने जाती है। रास्ते में वह ठोकर खाकर गिर जाती है और उसके ऊपर एक बड़ा बैनर गिरने वाला होता है। तभी सूरज दौड़कर आता है और उसे बचा लेता है। वह
एकदम हीरो की तरह उसे बचाता है। ईशा यह सब देखती है और हैरान रह जाती है। सूरज बच्ची से पूछता है कि उसके मम्मी-पापा कहां हैं और वह सीधे ईशा की तरफ इशारा कर देती है।
सूरज को लगता है कि यह उसकी बेटी है और वह ईशा को ताना मारता है कि जब बच्चों को संभाल नहीं सकते तो उन्हें पैदा क्यों करते हो। लेकिन वह छोटी बच्ची बहुत प्यारी होती है और सूरज को सुपर हीरो कहती है। वह उसे आइसक्रीम खाने के लिए बुलाती है और सूरज मना नहीं कर पाता। तीनों साथ में आइसक्रीम खाते हैं और थोड़ी देर के लिए माहौल हल्का हो जाता है।
ईशा और सूरज के बीच इमोशनल टकराव
इसके बाद जब सूरज जाने लगता है, तभी ईशा को आकाश की बात याद आती है। वह सूरज से कहती है कि वह आकाश की सिक्योरिटी ड्यूटी का ऑर्डर कैंसिल कर दे। यह सुनकर सूरज उसे ताना मारता है और कहता है कि इतना तो तुम कभी एक गुंडे पति के साथ रहकर नहीं झुकी थीं, जितना एक IPS ऑफिसर की पत्नी बनने के बाद झुक रही हो। यह कहकर सूरज वहां से चला जाता है। उसकी यह बात ईशा के दिल को छू जाती है।
ईशा की सोच और पुरानी यादें
ईशा सोचने लगती है कि सूरज उसे कितना प्यार और इज्जत देता था। वह छोटा सा घर होने के बावजूद खुश रहती थी, लेकिन अब बड़े महल में रहकर भी उसे वह खुशी नहीं मिल रही। उसे एहसास होता है कि सूरज की बातों में सच्चाई है, लेकिन अब वह कुछ भी नहीं कर सकती। उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है।
Pati Brahmachari 7 April 2026 Episode No.277 में सबसे बड़ा ट्विस्ट क्या था?
इस एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब देखने को मिला जब छोटी बच्ची ईशा को अपनी मां बताती है और सूरज यह सुनकर हैरान रह जाता है। इसके साथ ही सूरज द्वारा आकाश को अपनी सिक्योरिटी में लगाना भी एक बड़ा टर्निंग पॉइंट है।
क्या सूरज और ईशा के बीच फिर से रिश्ता बन सकता है?
एपिसोड में दिखाया गया है कि ईशा को सूरज की पुरानी बातें और उसका प्यार याद आने लगता है। इससे यह संकेत मिलता है कि आगे आने वाले एपिसोड में दोनों के रिश्ते में फिर से बदलाव आ सकता है।
आकाश की सिक्योरिटी ड्यूटी वाला ट्रैक क्या है?
सूरज बदला लेने के लिए आकाश को अपनी सिक्योरिटी में ड्यूटी पर लगवा देता है, जिससे आकाश को उसके नीचे काम करना पड़ता है। यही ट्रैक आगे कहानी में और ज्यादा ड्रामा और टकराव लेकर आएगा।
निष्कर्ष
Pati Brahmachari 7 April 2026 Episode No.277 का यह एपिसोड काफी इमोशनल, ड्रामेटिक और थोड़ा कॉमेडी से भरपूर रहा। एक तरफ सूरज और आकाश के बीच टकराव बढ़ता दिखा, तो दूसरी तरफ ईशा के दिल में पुरानी यादें फिर से जागने लगीं। आने वाले एपिसोड और भी ज्यादा मजेदार और ट्विस्ट से भरे होने वाले हैं, जहां इस कहानी की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आएगी। इसलिए जुड़े रहें और देखते रहें पति ब्रह्मचारी सीरियल।
