Oppo F9 Pro Folder एक पॉपुलर स्मार्टफोन रहा है, जिसे आज भी कई लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। यह फोन अपने अच्छे कैमरा, स्टाइलिश डिजाइन और फास्ट चार्जिंग के लिए जाना जाता है। समय के साथ फोन पुराना होने पर सबसे ज्यादा समस्या डिस्प्ले टूटने या खराब होने की समस्या आती है। तो आज मैं इस आर्टिकल में आपको बताने वाला हूं Oppo F9 Pro original Display price के बारे में बताने वाला हूं और इसी के साथ-साथ इसके मोबाइल के बारे में कुछ जानकारी हम आपको देंगे। तो चलिए चलते हैं Oppo F9 Pro Folder जानकारी की तरफ।
OPPO F9 Pro मोबाइल फोन की जानकारी
OPPO F9 Pro एक stylish और भरोसेमंद स्मार्टफोन है, जो अच्छे डिज़ाइन और कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसका लुक premium और हाथ में पकड़ने पर फोन हल्का व आरामदायक लगता है। पीछे दिया गया ग्रेडिएंट कलर इसे आकर्षक बनाता है। इस फोन में 6.3 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो देखने और सोशल मीडिया चलाने के लिए अच्छा है। स्क्रीन के कलर साफ दिखाई देते हैं और वॉटरड्रॉप नॉच की वजह से डिस्प्ले बड़ा लगता है।
OPPO F9 Pro में MediaTek Helio P60 processor, 6GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। Daily use के काम, ऐप्स और हल्के गेम फोन पर आसानी से चल जाते हैं। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे 2 कैमरा और सामने अच्छा सेल्फी कैमरा मिलता है। दिन की रोशनी में फोटो क्लियर आती है और AI फीचर फोटो को मस्त निकलता है। Phone में 3500mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन आराम से चल जाती है। VOOC फास्ट चार्जिंग की वजह से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। कुल मिलाकर OPPO F9 Pro यह फोन बहुत अच्छी थी।
Oppo f9 pro folder क्या है
Oppo f9 pro folder india कोई अलग मोबाइल फोन नहीं है। यह एक सामान्य शब्द है, जो मोबाइल रिपेयर और सर्विस के समय इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर इसका मतलब Oppo F9 Pro के डिस्प्ले या टच स्क्रीन के पैकेट से होता है, जिसमें पार्ट सुरक्षित तरीके से पैक रहता है। कई लोग Folder को फ्लिप कवर भी समझ लेते हैं, लेकिन रिपेयर की भाषा में Folder आमतौर पर डिस्प्ले या मोबाइल पार्ट की पैकिंग को कहा जाता है। इसलिए Oppo F9 Pro Folder के बारे में हमने आपको बता दिया है कि इसका मतलब क्या होता है।
Oppo F9 Pro folder price in India
Oppo F9 Pro Folder का मतलब फोन का डिस्प्ले और टच स्क्रीन वाला पूरा सेट होता है। जब मोबाइल की screen टूट जाती है या टच काम करना बंद कर देता है, तब यह Folder बदला जाता है।भारत में Oppo F9 Pro Folder की कीमत क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग होती है। सामान्य तौर पर इसकी कीमत लगभग 700 रुपये से 1500 रुपये के बीच मिल जाती है। सस्ता Folder आमतौर पर लोकल या बेकार क्वालिटी का होता है, जबकि थोड़ा महंगा Folder अच्छी क्वालिटी का होता है। अगर आप ओरिजिनल या सर्विस सेंटर से बदलवाते हैं, तो कीमत और ज्यादा हो सकती है।
OPPO F9 Pro Display UNIVERSAL Combo क्या होता है
OPPO F9 Pro Display UNIVERSAL Combo एक तरह का मोबाइल डिस्प्ले सेट होता है, जिसे फोन की टूटी या खराब स्क्रीन बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें डिस्प्ले और टच स्क्रीन दोनों एक साथ जुड़े होते हैं, इसलिए इसे Combo कहा जाता है। UNIVERSAL का मतलब होता है कि यह ओरिजिनल कंपनी वाला नहीं होता, बल्कि दूसरी कंपनी द्वारा बनाया गया compatible डिस्प्ले होता है।
जब OPPO F9 Pro का स्क्रीन टूट जाता है, टच काम करना बंद कर देता है या डिस्प्ले में लाइन आ जाती है, तब यह UNIVERSAL Combo लगाया जाता है। इसकी कीमत original डिस्प्ले से कम होती है, इसलिए लोग बजट में रिपेयर करवाने के लिए इसे चुनते हैं।
Oppo F9 Pro display original क्यों जरूरी है
Oppo F9 Pro का ओरिजिनल डिस्प्ले इसलिए जरूरी माना जाता है क्योंकि वही फोन को असली जैसी परफॉर्मेंस और क्वालिटी देता है। जब फोन का डिस्प्ले टूट जाता है या टच खराब हो जाता है, तब लोग सस्ता डिस्प्ले लगवा लेते हैं, लेकिन इससे फोन का अनुभव पूरी तरह सही नहीं रहता।
Original डिस्प्ले में कलर साफ और natural दिखते हैं। वीडियो देखने, फोटो देखने और daily के इस्तेमाल में स्क्रीन आंखों को आराम देती है। सस्ते या लोकल डिस्प्ले में अक्सर रंग फीके दिखते हैं और brightness भी कम होती है।
टच की बात करें तो original डिस्प्ले का टच बहुत स्मूद और फास्ट होता है। फोन चलाते समय किसी तरह की देरी या परेशानी नहीं आती। लोकल डिस्प्ले में कई बार टच स्लो हो जाता है या ठीक से काम नहीं करता। और बहुत सारे कारण रहते हैं।
Also Read = Xiaomi Redmi Note 15 5G Price, Launch Date, Specifications और Pro Models की पूरी जानकारी
Oppo F19 Pro original display price in Service Center
Oppo F19 Pro का original डिस्प्ले अगर आप Oppo के service centre से बदलवाते हैं, तो उसकी कीमत लोकल मार्केट से ज्यादा होती है। इसकी वजह यह है कि सर्विस सेंटर पर पूरी तरह original display लगाया जाता है, भारत में Oppo F19 Pro के original डिस्प्ले की कीमत सर्विस सेंटर पर लगभग 4000 रुपये से 5500 रुपये के बीच हो सकती है।
यह कीमत शहर और टैक्स के हिसाब से थोड़ी कम ज्यादा हो सकती है। इस कीमत में डिस्प्ले के साथ-साथ फिटिंग चार्ज भी शामिल रहता है। service centre से डिस्प्ले बदलवाने का फायदा यह होता है कि फोन की quality बनी रहती है और भविष्य में कोई दिक्कत नहीं आती। टच सही काम करता है, screen साफ दिखती है और फोन लंबे समय तक ठीक रहता है।
निष्कर्ष
अगर आपका भी फोन खराब हो गया है तो उसको जाकर सर्विस सेंटर में आसानी से पर लगा सकते हैं या फिर लोकल मार्केट में भी इसको चेंज करवा सकते हैं। आपको जहां कंफर्टेबल लगे हमने इसके डिस्प्ले के बारे में सारी जरूरी बातें बताते हैं अगर आपका कोई और बिरहा है इस फोन को लेकर तो हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा।
