Mann Atisundar Today Full Episode 895 05 Jan 2026, Written Update

Mann Atisundar Today Full Episode 895: कहानी की शुरुआत भावनाओं से भरे माहौल में होती है। इस कड़ी में रिश्तों की सच्चाई सामने आने लगती है और भरोसे की परीक्षा होती है। कुछ पुराने राज़ फिर से उभरते हैं, जिससे परिवार के बीच तनाव बढ़ जाता है। हर किरदार अपने दिल की उलझनों से जूझता नजर आता है और कहानी एक नए मोड़ की ओर बढ़ती है।

Mann Atisundar Today Full Episode 895 कहानी की शुरुआत

Mann Atisundar एपिसोड की शुरुआत होती हैं जहां दादी राध्या को नौकरानी की तरह काम करवाती है। राध्या दादी के लिए जूस लाती है। लेकिन दादी राध्या को परेशान करने के लिए राध्या से जूस लेकर अपने पीछे बुलाती हैं। तभी दादी निहारिका और प्रथम को बुलाती हैं। और उनकी फोटो खींचने के लिए कहती है, पर प्रथम बहाना करता है लेकिन दादी जिद्द करने लगती है।

दादी की जिद्द की वजह से प्रथम फोटो खिंचवाने के लिए मान जाता है। ये सब बगल में खड़ी राध्या देख रही होती है उसे बहुत ही दुख होता है। तभी दादी प्रथम को निहारिका के कंधे पर हाथ रखने को कहती है। प्रथम हाथ रखने ही वाला होता है तभी राध्या के हाथ से जूस का गिलास छूट कर गिर जाता है। ये देख दादी राध्या को सुनाने लगती है, मगर प्रथम को राध्या की चिंता होती है। दादी दोबारा फोटो खींचने को कहती है लेकिन इस बार प्रथम बहाना करके चला जाता है।

सबके जाने के बाद गिरे हुए जूस के गिलास को राध्या साफ कर ही रही होती है। तभी उसके हाथों में ग्लास के टुकड़े चुभ जाते है ये सब प्रथम देख लेता है। और भागकर राध्या के पास आता है तभी अपनी रुमाल से राध्या के हाथों पर बांध देता है।

इधर कमरे में निहारिका दादी को दीवार पर लगी राम सीता जी की फोटो दिखाती है। और दादी को भी अपनी और प्रथम की ऐसे ही फोटो बनवाने को कहती है। अब आगे देखना ये है कि दादी आगे क्या नाटक करेंगी। जिससे निहारिका और प्रथम की साथ में एक अच्छी सी फोटो बन पाए।

Also Read-Mann Atisundar 03 Jan 2026 Full Episode 893, Shocking Twist Today

राध्या घर की सफाई कर ही रही होती है तभी उसे प्रथम की एक तस्वीर मिल जाती है। जिसे हाथ में लेकर देख ही रही होती है तभी दादी की नजर राध्या पर पड़ती है। भड़क जाती है और टेबल पर रखें ग्लास को खिचकर फेंकती है जिससे राध्या को चोट लग जाती है। 

दादी राध्या के पास आकर उस पर चिल्लाती है जूस की वजह से राध्या के कपड़े गिले होते है। राध्या कपड़े बदलने जाती ही है लेकिन दादी उर्मी को बुलाकर राध्या के ऊपर पानी डालने को बोल देती है। और उर्मी से कहती है, तुम्हे देखना है कि राध्या सूखने न पाए।

उर्मी जो पहले से ही राध्या को देखकर जलती रहती थी आज उनको मौका मिल गया था। अपने मन की मुराद पूरी करने को, दादी के कहे अनुसार जब राध्या के कपड़े सुख जाते तब तब उर्मी राध्या के ऊपर पानी डालती रहती थी। इस बार उर्मी ने बाल्टी भरकर राध्या के ऊपर पानी डालने जा रही थी तभी प्रथम आकर रोक देता है।

राध्या के ऊपर इस तरह से पानी डालते देख प्रथम गुस्से में चिल्लाता है, तभी सब घरवाले आ जाते है। राध्या को गिले कपड़ों में देख रजनी राध्या को साल ओढ़आती है, लेकिन दादी उसे छोड़कर फेक देती है। ये देख प्रथम को और भी गुस्सा आ जाता है इस बार प्रथम किसी की नहीं सुनता और अपनी जैकेट उतार कर राध्या को ओढ़ा देता है। 

इधर निहारिका की राध्या के प्रति जलन खत्म होने का नाम ही नहीं लेती बल्कि और बढ़ जाती है। निहारिका अपने कमरे में बैठकर अब तक की साजिशों के बारे में सोचती है। जो कि नाकाम कोशिशें थी, मगर इस बार कुछ बड़ा करने का सोचती है। 

Mann Atisundar Upcoming Twist

Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में कहानी और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होने वाली है जहां हर एक सीन में ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिलेगा। क्योंकि इस बार दादी और निहारिका मिलकर राध्या के खिलाफ करेंगी बड़ी साजिश, जिसमे देखने को मिलेगा कि दादी राध्या को किलो पर चलने को कहती है।

मगर ये देख रजनी किलो पर चलने से राध्या को रोकती हैं। लेकिन दादी उल्टा रजनी को भी किलो पर चलने की सजा दे देती है। मगर राध्या खुद किलो पर चलने को मान जाती है तभी वहां प्रथम पहुंच जाता है। अब देखना ये है कि क्या प्रथम राध्या को किलो पर चलने से रोक पाएगा या नहीं।

Mann Atisundar Today Full Episode 895 में दादी ने राध्या को क्या सजा दिया?

इस बार दादी ने राध्या गिले रहने की सजा दी थी, राध्या के हाथ से जूस का गिलास छुटकर गिर गया होता है। जिसकी वजह से दादी गुस्से में उर्मी से कहकर उसे गिला करने को कहती है। 

निहारिका की अगली साजिश क्या होगी?

निहारिका की अगली साजिश राध्या को किलो पर चलवाना होगा लेकिन आगे आने वाले एपिसोड में ये साफ हो जाएगा कि क्या राध्या किलो पर चलेगी, या इस बार भी निहारिका की साजिश नाकाम होगी।

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar Today Full Episode का पूरा Written Update दिया है। जिसमे हर एक पहलू को अच्छे से बताएं है जिसे पढ़कर आपको पूरी कहानी आसानी से समझ आ जाएगी। और आने वाले एपिसोड में कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है। जहां हर एक सीन में ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

Leave a Comment