Mann Atisundar Today Episode 20 Dec 2025 | Full Episode 879

Mann Atisundar Today Episode 20 Dec 2025: यह कहानी अब तक कई लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है इसीलिय इसका इंतजार कई लोगों को रहता है। मगर सभी लोगों के पास समय नहीं रहता कि सीरियल को समय पर देख पाएं। इसीलिए आज हम आपको मन अतिसुंदर कहानी के एपिसोड 879 की पूरी कहानी का Written Update देंगे। और आगे क्या होगा उसकी भी जानकारी यहां मिलेगी आपको। 

Mann Atisundar Today Episode 20 Dec 2025 कहानी की शुरुआत 

Mann Atisundar एपिसोड की शुरुआत पिछले एपिसोड से होती है जहां राध्या घर छोड़ कर जा चुकी है। अब आगे इस कहानी में हम आपको बताएंगे कि क्या राध्या घर वापस आएगी या नहीं, तो चलिए हम आगे आपको पूरी कहानी बताते हैं।

इधर प्रथम के घर में राध्या के घर छोड़कर जाने की वजह से प्रथम और उसकी मां बहुत परेशान होते है। प्रथम अपनी मां से पूछता है राध्या का मैसेज कब आया था उसकी मां समय देखकर बताती ही है। तभी दादी को राध्या की चिंता करने करने की बजाए उसी को उल्टा शीधा सुनाती है। और कहती अच्छा ही हुआ घर छोड़कर चली गई, इससे दादी निहारिका मन ही मन खुश होती है।

इधर प्रथम राध्या के घर छोड़ने की वजह से परेशान होता है और मन ही मन सोचता है कि, कहीं मेरी वजह से तो राध्या ने घर छोड़ दिया, इधर राध्या भी बाहर रास्ते पर चलते चलते प्रथम के बोले गए कड़वी बातें को सोचती रहती है। और खुद से कहती है कि क्या उसने घर छोड़कर सही तो किया न, घर छोड़ने की वजह से राध्या टूट चुकी होती है बस रोए जाती है।

इधर घर में प्रथम की बेचैनी बढ़ती ही जाती है और प्रथम की मां भी राध्या की लेकर बहुत परेशान होती हैं। और प्रथम से पूछती है क्या तुम दोनों का कोई झगड़ा तो नहीं हुआ है जो राध्या घर छोड़कर गई है। मगर प्रथम कहता है नहीं मां, ऐसा कुछ नहीं हुआ था। और राध्या को फोन लगाने जाता है तभी दादी गुस्से से चिल्लाकर भड़कते हुए प्रथम को फोन लगाने से रोक देती है। और कहती हैं राध्या अपने मन से घर छोड़कर गई है कोई उसे ढूंढने नहीं जाएगा काम का क्या ओ तो उसके बिना भी होता रहेगा। मगर प्रथम की मां को राध्या की चिंता सताए जा रही थी। और ओ सोचती है राध्या बिना किसी वजह के घर छोड़कर नहीं गई होगी कोई तो वजह होगी।

Also Read-Pati Brahmachari 20 December 2025 185 Episode में परिवार में क्यों मच रही हलचल

इधर राध्या अपने मायके पहुंच जाती है जहां अभी केवल उसकी बड़ी बहन गौरी, और उसका भाई होता है और बाकी सब घर वाले बाहर गाएं होते है। जब राध्या घर पहुंचती है तो गौरी उसे देखकर थोड़ा चौक जाती है। और पूछती है। क्या हुआ राध्या ऐसे अचानक, लेकिन राध्या कुछ बताती नहीं और बोलती है कि कुछ नहीं बस ऐसे ही आप सब की बहुत याद आ रही थी। लेकिन गौरी जब राध्या का बैग देखती है तो उसे शक हो जाता है। जिससे वह पूछती है क्या हुआ ऐसे बैग लेकर सब कुछ ठीक तो है न, लेकिन राध्या फिर भी कुछ नहीं बताती और बहाना कर देती है।

इधर प्रथम अपने कमरे आता है और राध्या के छोड़कर जाने की वजह से बहुत चिड़ा हुआ होता है। और कहीं न कहीं राध्या के घर छोड़कर जाने की वजह खुद को समझता है, मगर अपने मन को समझाते हुए खुद से कहता है। मुझे क्या उसे जाना हो तो जाए, और आना होगा तो आ जाएगी मुझे क्या मैं तो तैयार होकर ऑफिस निकलता हूं।

इधर राध्या को देख उसका भाई बोलता है राध्या तू यहां कहीं तुम्हारे घर वालों ने घर से निकाल तो नहीं दिया ये सब सुनकर गौरी उसे चुप कराती हैं। और राध्या का मूड सही करने के लिए उससे कहती है। राध्या तू इसकी बात मत सुन मै तेरे लिए कुछ खाने को लाती हूं और उसके बाद हम दोनों मिलकर बातें करेंगे। इधर प्रथम को राध्या की चिंता खाए जाती है उसे बार बार राध्या से कही कड़वी बातें याद आती रहती है जिससे वह खुद को दोषी मानता है।

इधर राध्या के घर छोड़कर जाने की वजह से प्रथम की मां बहुत दुखी होती है। और बार बार राध्या के बारे में ही बोलती रहती है ये सब सुनकर प्रथम के पिता जी बोलते है राध्या कोई ऑफिस की कर्मचारी नहीं है जो जाने से पहले एक महीने की नोटिस देगी, और कहते है जैसे गई है वैसे आ जाएगी, तभी प्रथम की मां, प्रथम के पिता जी को अच्छे से बेटे और बहु के बीच में फर्क के अंतर को समझती है। और बताती है कि दोनों को बीच में कोई अंतर नहीं करना चाहिए। फिर प्रथम के पिता जी बोलते है देखिए रजनी जी आपको जो करना है करिए, हम आपके साथ है फिर रजनी बोलती है जो गलत हुआ है उसे तो मैं ठीक करके रहूंगी।

इधर राध्या की चिंता खत्म ही नहीं होती है तभी गौरी कॉफी लेकर आती है और राध्या से भावुक होकर पूछती है। कि कुछ हुआ है क्या अगर कुछ बात है तो तुम मुझसे बता सकती हो लेकिन राध्या कुछ बोलती नहीं। तभी रजनी राध्या के घर पहुंच जाती है और राध्या से घर वापस चलने के लिए जिद्द करती हैं। मगर राध्या घर जाने के लिए तैयार तो होती है लेकिन पूरे मन से तैयार नहीं होती घर जाने के लिए रजनी कहती है। कहीं तुम मुझसे कुछ छुपा रही हो, लेकिन राध्या कुछ नहीं बताती है। और दोनों भावुक हो जाती है और रजनी घर वापस जाने को कहती है। और इधर निहारिका और दादी, राध्या के घर छोड़कर जाने से बहुत खुश होते है और दोनों लोग आपस में जश्न करते है और इनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं होता।

अब रजनी के जाने के बाद गौरी आकर राध्या से बोलती है देख राध्या अगर कुछ हुआ है मुझे बता दे अब तो रजनी आंटी भी चली गई हैं लेकिन राध्या फिर भी कुछ बताने को तैयार नहीं होती लेकिन गौरी राध्या को ले जाकर राधिका की कसम दिला देती है। जिसके बाद राध्या सच बताती है कि उसके घर छोड़ने की असली वजह क्या है। और रोने लगती है जिसके बाद राध्या को खासी आ जाती है। और गौरी पानी लेने चली जाती है, राध्या खुद से बोलती है रहती है, कैसे मैं बताओ कि प्रथम सर के दिल में आज भी निहारिका है। तभी ये सब बाते रजनी सुन लेती है और पूरा माहौल भावुकता से भर जाता है तब जाके रजनी प्रथम को लेकर राध्या को समझाती है। लेकिन राध्या बोलती है बात उस हकीकत की है जिसे मैने अपनी आंखों से देखा और कानों से सुना है और इससे यह बात साफ साफ सवित होता है। कि प्रथम सर हमे पसंद नहीं करते है आज का एपिसोड यहां पर समाप्त होता है। 

Mann Atisundar Upcoming Twist 

Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि राध्या, रजनी की बात मानकर घर वापस जाएगी या नहीं। क्या दादी और निहारिका फिर चलेंगे नई चाल, आगे और क्या क्या होगा Mann Atisundar में सबका Written Update हम आपको यहां पर देंगे।

निष्कर्ष 

Mann Atisundar में आज के पूरे एपिसोड के बारे में हमने इस आर्टिकल में आपको बताए हैं। जिसमें राध्या के घर छोड़कर चले जाने से पूरा घर परेशान होता है। लेकिन दादी और निहारिका की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता है। और रजनी राध्या को घर वापस लेने गई है। अब देखना है कि क्या राध्या आएगी घर वापस, और दादी निहारिका चलेंगी कोई नई चाल।

Leave a Comment