Mann Atisundar 27 Dec 2025 Full Episode 886, राध्या ने जीता घर वालो का विश्वाश  

Mann Atisundar 27 Dec 2025 Full Episode 886: यह भावनाओं से भरा हुआ है। इस कड़ी में कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचती है, जहां रिश्तों की सच्चाई और दिल की भावनाएं सामने आती हैं।

Mann Atisundar के Episode 886 में किरदारों के बीच उलझन, तनाव और प्यार तीनों देखने को मिलते हैं। कुछ फैसले ऐसे होते हैं जो आगे की कहानी को और गहरा बना देते हैं। यह एपिसोड दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है और आने वाली कहानी के लिए उत्सुकता बढ़ा देता है।

Mann Atisundar 27 Dec 2025 Full Episode 886 की शुरुआत

Mann Atisundar Episode 886 की शुरुआत होती हैं जहां दिखाया जाता हैं, कि क्लाइंट के पास नई पैकेजिंग वाली मिठाईयों का डब्बा नहीं पहुंचा है। और इसका जिम्मेदार सब लोग राध्या की ठहराते है, जिसमे से ओंकार राध्या पर बहुत ज्यादा गुस्सा करता है। और अचानक उनकी तबियत खराब हो जाती है सभी लोग डर जाते है। तभी राध्या, ओंकार को पीने के लिए पानी देती है, लेकिन दादी राध्या के हाथ से गिलास को फेक देती हैं। और राध्या के ऊपर सारा गुस्सा उतारने लगती है।

बिगड़े हुए माहौल का फायदा उठाने के लिए निहारिका भी आकर राध्या को सुनाने लगती है। तभी दादी भी निहारिका का साथ देते हुए बोल पड़ती है कि न जाने कौन सी मनहूस घड़ी में ये हमारे घर की बहु बनी, इससे तो अच्छा होता की निहारिका ही हमारे घर की बहु बन जाती। इतना सुनने के बाद राध्या एकदम टूट ही जाती है, मगर इस बात पर ज्यादा ध्यान न देकर राध्या ने अपनी गलती सुधारने का सोचा।

सब लोग मिलकर सोच ही रहे होते हैं कि क्लाइंट से एक बार बात करने को, और निहारिका उन्हें फ़ोन करने ही वाली होती है। तभी क्लाइंट घर पर ही आ जाते है, सब लोग सोचने लगते है कि क्लांइट को घर पर कौन बुलाया, तभी राध्या आती है। और कहती हैं क्लाइंट्स को मैने ही बुलाया था, इतना सुनते ही निहारिका प्रथम से बोलने लगती हैं कि राध्या की रोको कहीं यह और गड़बड़ न कर दे।

राध्या क्लाइंट से बोलती है आराम से बैठकर बात करते है क्लाइंट मान जाते है। और राध्या क्लाइंट को कन्वेंस करने के लिए अपने तरीके का इस्तेमाल करती है। जिसमे उसने रजनी, एकता, बुआ, मामी सब को विदेशी कपड़े पहनाकर क्लाइंट की खातिरदारी करने को कहती है लेकिन ख़ातिरदारी थोड़ी गलत तरीके से होती है। जिससे क्लाइंट को गुस्सा आता है। और बोलते है, कि किसी को इंप्रेस करने के लिए अपनी वेश भूसा नहीं बदलनी चाहिए। किसी को खुश करने के लिए झूठी पहचान की जरूरत नहीं हैं जो रियल है वहीं बेस्ट है। ये सब सुनने के बाद राध्या आगे आकर क्लाइंट को समझाती है।

राध्या इस समझाने से घर वाले खुश हो जाते है फिर राध्या मिठाइयों के उदाहरण देकर समझाती है। जिससे क्लाइंट केवल डील के लिए ही नहीं बल्कि नाम भी नहीं बदलने के लिए मान जाते हैं। इस बात से प्रथम को बहुत खुशी होती है, क्लाइंट्स भी राध्या के इस तरह समझाने से बहुत खुश हो जाते है।

क्लाइंट्स के जाने के बाद रजनी बोलती है राध्या तुम्हारा आइडिया काम कर गया, ये सुनकर प्रथम थोड़ा आश्चर्य हो जाता है। और बोलता है राध्या का आइडिया रजनी बोलती हैं हां, ये विदेशी पहनावे का आइडिया राध्या का ही था। ये सब जानने के बाद बाकी घर वाले राध्या से बहुत खुश होते हैं केवल निहारिका और दादी को छोड़कर, तभी इस खुशी के मौके पर प्रथम राध्या को मिठाई खिलाता है।

राध्या मिठाइयों को भगवान को भी भोग लगाती है तभी निहारिका आकर राध्या के हाथ से मिठाईयों की थाली फेक देती है। लेकिन राध्या डरकर पीछे नहीं हटती बल्कि उसका डटकर सामना करती है राध्या को सब पता होता है कि मिठाईयों के डब्बों की अदला बदली निहारिका ने ही थी। लेकिन राध्या के पास निहारिका के खिलाफ कोई सबूत न होने की वजह से राध्या ने घर वालों के सामने निहारिका की सच्चाई नहीं बताई, राध्या ने इस बार निहारिका की बोलती ही बंद कर देती है।

Also Read-Pati Brahmachari 27 December 2025 Episode 191 Baby Swap का बड़ा राज, ईशा का दर्द और सूरज का सबसे कठिन फैसला

राध्या के जाने के बाद निहारिका को राध्या पर गुस्सा करती है निहारिका का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता हैं। गुस्से में मंदिर के समानों को तोड़ती है। और इधर रात हो गई होती है और राध्या सोने के लिए जाती है। और देखती है प्रथम अपने कमरे की सफाई खुद कर रहा होता है ये सब देख राध्या को थोड़ा चौक जाती है लेकिन प्रथम कहता है। मै तुम्हे दिल से थैंक्यू कहना चाहता था। राध्या को थैंक्यू बोलता है, और सोफे पर सोने के लिए जाता है।

तभी राध्या उसे रोक लेती है और कहती अगर आप हमे दिल से थैक्यू बोलना चाहते है। तो आप बेड पर सो जाइए मैं सोफे पर सो जाऊंगी इस बात से प्रथम राजी नहीं होता लेकिन राध्या जिद्द करती है। जिससे प्रथम बेड पर सोने के लिए मान जाता है यहां पर इस एपिसोड की समाप्ति होती है। 

Mann Atisundar Upcoming Twist 

Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि निहारिका ने इस बार साजिशों की हदे पार करदी है, इस बार निहारिका ने राध्या को जान से मारने की कोशिश की है। अब देखना यह है कि क्या इस बार राध्या की जान जाएगी या प्रथम बचा पाएगा राध्या को। 

क्या होगी निहारिका की अगली साजिश?

इस बार निहारिका राध्या को केवल घर वालों के नजरों में गिराने की ही कोशिश नहीं करेगी बल्कि, राध्या को जान से मारने की कोशिश करेगी।

क्या राध्या ने क्लाइंट्स को डील के लिए मना लिया?

हां, राध्या ने क्लाइंट्स को बड़े ही Unique तरीके से डील के लिए कन्वेंस किया था। जिससे क्लाइंट्स केवल डील के लिए ही नहीं बल्कि, पुराने नाम के साथ ही मिठाईयों को लेने के लिए मान जाते है। 

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar Today’s Full Episode का पूरा Written Update दिया है। जिसमे आज राध्या ने घर वालों का दिल जीत लिया है इस बात से निहारिका को बहुत गुस्सा आता है। राध्या सबकी नजरों में अच्छी बने ये निहारिका को मंजूर नहीं, इसीलिए अब निहारिका करेगी राध्या को जान से मारने की कोशिश। 

Leave a Comment