Mann Atisundar 22 Jan 2026 Full Episode 912: कहानी में एक नया मोड़ लेकर आता है। इस एपिसोड में रिश्तों की सच्चाई, भावनाओं का टकराव और फैसलों की परीक्षा साफ दिखाई देती है। आज के एपिसोड में मुख्य किरदारों के बीच गलतफहमियाँ बढ़ती हैं, जिससे कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाती है। प्यार, विश्वास और संघर्ष के बीच दर्शकों को आगे आने वाले बड़े खुलासों के संकेत मिलते हैं। Episode 912 दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ता है और अगले एपिसोड के लिए उत्सुकता बढ़ा देता है।
Mann Atisundar 22 Jan 2026 Full Episode 912 कहानी की शुरुआत
Mann Atisundar में आज के कहानी की शुरुआत होती हैं, जहां दादी ने राध्या को प्रेस लेकर मारने के लिए दौड़ाया है। और जैसे ही प्रेस से राध्या पर हमला करती है। लाइट चली जाती है तभी सभी घर वाले आ जाते है उसके बाद जब लाइट आती है तो सब घर वाले कुछ ऐसा देखकर हैरान हो जाते हैं। तभी दादी राध्या को बाहर से आता देख हैरान हो जाती है और जब जमीन पर देखती हैं तो वहां पर निहारिका पड़ी होती है जिसके सिर से खून बह रहा होता है।
इतना सब देखने के बाद प्रथम दादी से सवाल जवाब करने लगता है, और जैसे ही निहारिका को उठाने जाता है तैसे ही घर में पुलिस आ जाती है और उनके साथ में एक औरत भी होती है जो अपने आप को पड़ोशी बताती है। वही पुलिस से बताती है कि इनके घर से तोड़ फोड़ की आवाजें आती थी, और अब तो खून भी हो गया। तभी प्रथम फिर निहारिका को छूने की कोशिश करता है लेकिन पुलिस उसे छूने नहीं देता।
पुलिस जब निहारिका की नशे चेक करता है तो पता चलता है कि वह मर चुकी है, और अब इसीलिए पुलिस दादी को गिरफ्तार करने ही वाली होती है सभी घर वाले कहते है दादी ने कुछ नहीं किया ये सब गलती से हुआ है। लेकिन पुलिस किसी की एक भी नहीं सुनती दादी को गिरफ्तार कर लेती है
दादी जेल जाने की बात से इतना डर जाती है, वह पुलिस से हाथ छुड़ाकर राध्या का हाथ पकड़कर बोलती हैं कि निहारिका उनकी बहु नहीं राध्या उनकी बहु है। इतना सुनने के बाद सभी घर वाले हैरान हो जाते है, मगर सबको बहुत खुशी होती है कि दादी का यादाश्त वापस आ गया।
तभी इधर निहारिका को भी होश आ जाता है, वह उसे देख सब लोग हैरान हो जाते है तभी प्रथम उससे पूछता है, कि तुम्हारे सिर पर छोटे लगी है तुम्हे दर्द नहीं हो रहा है। तब निहारिका बताती है कि उसे कोई दर्द का एहसास नहीं हो रहा है, ये सुनने के बाद सभी लोग और भी हैरान हो जाते है।
अब राध्या बोलती है जब निहारिका को कोई चोट लगी ही नहीं है तो दर्द कहां से होगा, तब राध्या बताती है। कि ये सब उसने एक नाटक किया था दादी को ठीक करने के लिए, और अपने इस कारनामे के लिए सबसे माफी भी मांगती है। तभी सब लोग कहते है अगर इसी बीच किसी को कुछ हो गया होता तो, तब राध्या के फैमिली डॉक्टर आते है। वह बताते है कि ये सब उनके कहने पर और उनकी निगरानी में हुआ था।
निहारिका राध्या को दोषी बनाने के लिए बोलती है अगर क्लोरोफॉर्म से मुझे कुछ हो जाता तो, तब प्रथम राध्या की तरफ से बोलता है कि जब ये सब राध्या ने डॉक्टर से पूछकर किया है तो ऐसे कैसे कुछ हो जाता। अब प्रथम भी राध्या से बहुत खुश हो जाता है वह राध्या को थैंक्यू बोलता है कि दादी को सब याद आ गया।
Also Read-Rimjhim Choti Umar Bada Safar Episode 98 रूप का रिश्ता, रिमझिम का बलिदान समीर की नफरत या प्यार
अब सब लोगों के मन में यही सवाल आता है कि जब ये सब नाटक था तो ये पुलिस तब राध्या बताती है ये पुलिस भी नकली है ये सब गौरी दीदी के साथ काम करने वाले है। तब राध्या सबको धन्यवाद करके जाने को कहती है। दादी की यादाश्त वापस आ गई इस बात से घर में सब लोगों को बहुत खुशी होती है।
अब जब दादी की सच्चाई घर में सबके सामने आ गई है तो, अब दादी और निहारिका अपने कमरे में चिंतित होती है, दोनों एक दूसरे पर ब्लेम करती है। और इधर राध्या भोलेनाथ को धन्यवाद करती है कि उनकी वजह से आज वह दादी को ठीक कर पाई। और तभी वहां पर रजनी भी आ जाती है जो राध्या के इस काम के लिए उसे सबासी देती है।
Mann Atisundar Upcoming Twist
Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में जानेंगे कि घर में सरस्वती पूजा होती है, सब लोग बहुत खुश होते हैं और इस बार सरस्वती पूजा राध्या के हाथों होने वाली है। और निहारिका की जलन बढ़ती ही जा रही होती है वह इस बार फिर एक नई साजिश करती है। आगे देखेंगे कि क्या राध्या निहारिका की साजिश में फसेगी, या फिर इस बार भी निहारिका की साजिशे धरी की धरी रह जाएंगी।
क्या राध्या ने घर वालों के सामने दादी की यादाश्त का वापस लाने में सफल हुई?
हां, इस बार राध्या ने बड़ी ही चतुराई से सबके सामने नाटक कर दादी का यादाश्त वापस लाने में सफल हो गई है। जिसके बाद सभी घर वाले राध्या से बहुत खुश होते है।
क्या प्रथम राध्या को माफ कर दिया?
जब राध्या ने बड़े ही चालाकी से नाटक करके दादी की यादाश्त वापस आ ल देती है जिसकी वजह से प्रथम राध्या से बहुत खुश होता है और उसका धन्यवाद भी करता है।
Conclusions
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar Today Full Episode का पूरा Written Update दिया है। जिसमे आज आज का पूरा एपिसोड सस्पेंस से भरा हुआ था, जिसमे राध्या के संघर्ष को दिखाया गया आज के एपिसोड में राध्या ने सच्चाई का उजागर बहुत ही चतुराई से किया। आज के एपिसोड में राध्या ने एक बार फिर से घर वालों का विश्वास जीत लिया।
