Mann Atisundar 22 Dec 2025, Full Episode 881

Mann Atisundar 22 Dec 2025, Full Episode 881: हम आपको यहां mann Atisundar Episode 881 का पूरा Written Update देंगे। जैसा कि पिछले एपिसोड में हमने आपको बताया है। राध्या घर वापस आ चुकी है। जिसे देख दादी और निहारिका गुस्से से आग बबूला होती है। और फिर से राध्या घर से बाहर करने के लिए नई साजिश करेंगी अब देखना यह है कि, क्या राध्या फिर फसेगी निहारिका और दादी की साजिश में या करेगी उनका डट कर सामना, चलिए जानते है आगे क्या क्या होगा इस एपिसोड में। 

Mann Atisundar 22 Dec 2025, Full Episode 881 शुरुआत 

Mann Atisundar 21 Dec 2025 Episode की शुरुआत होती है राध्या से जहां राध्या अपने कमरे में बिखरे समानों को समेटती है और प्रथम भी उसका साथ देता है। फिर राध्या कमरे से बाहर जाने ही वाली होती है तभी प्रथम उसे रोक लेता है। सॉरी बोलने की कोशिश करता है मगर नहीं बोल पाता फिर राध्या बोलती है। प्रथम सर हम नीचे जा रहें है वैसे भी आपको हमारा चेहरा नहीं देखना, इतना कहकर राध्या चली जाती है। लेकिन प्रथम चिड जाता है और उसे राध्या से सॉरी न बोल पाने की वजह से खुद पर गुस्सा करता है।

इधर दादी और निहारिका अपने नए साजिश को अंजाम देने में लगे होते है। तभी राध्या को देख दादी उसे बहाना कर कापी दे देती हैं। जिसमें उसे राम नाम लिखने को कहती है राध्या को कुछ समझ नहीं आता और वह काम के लिए हां, कर देती है तभी इधर निहारिका अपने नए चाल के लगी होती है।

इधर राध्या दादी के दिए हुए काम को करने में लगी होती है तभी निहारिका राध्या के कपड़ो पर बारूद ही गिरा देती है दादी आती है। और राध्या को फूल लाने के लिए बोलती है राध्या मंदिर में फूल लेने जाती है और लेकर आ ही रही होती है। तभी निहारिका राध्या के कपड़ो पर ज्योत जलने वाले दीपक को ढकेल देती है। और राध्या के कपड़ो में आग लग जाती है राध्या को आग से डर लगता है। और ओ इधर उधर भागती रहती है ये सब दादी और निहारिका छुप कर देख कर बहुत खुश हो रहीं होती है।

तभी प्रथम आता हैं और बुझाने की कोशिश करने लगता है लेकिन आग भी बुझती तभी प्रथम राध्या के साड़ी में आगे लगे हिस्सों को फाड़ कर फेक देता है। जिसके बाद देखता है राध्या बहुत डरी हुई होती है उसके लिए पानी लेकर आता है। ये सब देख निहारिका का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है।

तभी दादी को प्रथम का राध्या के प्रति चिंता देखा नहीं जाता और मौके का फायदा उठाने आती है। और राध्या की खरीखोटी सुनाने लगती है। लेकिन बाकी घर वाले कुछ नहीं बोलते है और इधर प्रथम राध्या को संभालने में लगा हुआ होता है।

रजनी की ध्यान अपने मायके से फूलदान पर पड़ती है जो कि राध्या की वजह से टूट चुका था। जिसे देख रजनी को बहुत गुस्सा आता है। और ओ भी राध्या की खरीखोटी सुनाने लगती हैं और बातों ही बातों में राध्या पर हाथ उठाने वाली होती है। लेकिन तभी प्रथम रजनी का हाथ पकड़ लेता है और अपनी मां को समझाता हैं फिर राध्या को कमरे में लेकर चला जाता है।

Also Read-Mann Atisundar 21 Dec 2025, Full Episode 880  

राध्या को कमरे में बैठाकर प्रथम राध्या के जले हाथों के लिए लेप लेने चला जाता है तभी कमरे में रजनी आती है। तो राध्या रजनी से माफी मांगती है। लेकिन रजनी माफ करने की बजाए राध्या को और सुनाने लगती है। जिससे राध्या थोड़ी डर जाती है और माफी मांगती है तभी रजनी समझाती है। कि ये सब उसने नाटक किया था ताकि तुमको पता चल सके कि मेरा बेटा प्रथम तुम्हारे मान सम्मान की रक्षा करना जनता है।

तुम्हारा रिश्ता जिन भी हालातों में जुड़ा हो लेकिन हमारा बेटा दिल से इस रिश्ते का मान रखता है। तभी प्रथम आ जाता है फिर रजनी कहती है वो हम राध्या से माफी मांगने आए थे जज्बातों में आकर कुछ ज्यादा ही बोल दिया था और रजनी चली जाती है। प्रथम राध्या के लिया लेप लेकर आता है और उसके जले हाथों पर लगता है और ये सब निहारिका बाहर खड़ी गुस्से से देख रही होती है। 

Mann Atisundar Upcoming Twist

Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा जहां निहारिका राध्या को उकसाती हुई बोलती है। प्रथम तुमसे नहीं मुझसे प्यार करता है। मगर राध्या, निहारिका की बातों न आकर, अपने शादी का प्रमाण देते हुए बोलती है ये मंगसूत्र हमारे रिश्ते का सच है। और ये हमारे माथे का सिंदूर हमारे रिश्ते का प्रतीक है, मंगलसूत्र और सिन्दूर के आगे तो खुद भगवान ने हार मान ली, प्रथम सर हमारे पति हैं हम उनकी जीवनसंगिनी है। ये सब सुनने के बाद निहारिका का मुझ गुस्से से लाल हो जाता है अब देखना है कि आगे क्या होगा।

निष्कर्ष 

Mann Atisundar के आज के एपिसोड की पूरी कहानी को विस्तार से बताया गया है। जिसमे देखने को मिला निहारिका और दादी मिलकर राध्या के खिलाफ फिर एक नई साजिश रचती है। लेकिन इनकी साजिश का उतना खास असर नहीं होता जिससे अब देखना है निहारिका क्या राध्या के नई साजिश रचती है। 

Leave a Comment