Mann Atisundar 17 Jan 2026 Episode 907: में कहानी एक नए मोड़ पर पहुँचती नजर आती है। रिश्तों में छुपे सच, भावनाओं की टकराहट और आने वाले फैसले दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देते हैं। इस एपिसोड में किरदारों के बीच तनाव और समझ की परीक्षा होती है, जिससे आगे की कहानी और भी दिलचस्प बन जाती है। Episode 907 दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला और आगे क्या होगा, यह जानने की चाह जगाने वाला है।
Mann Atisundar 17 Jan 2026 Episode 907 कहानी की शुरुआत
Mann Atisundar में आज एपिसोड की शुरुआत वहीं से होती है जहां कल का एपिसोड समाप्त हुआ था। जैसा कि कल के एपिसोड में हमने आपको बताया था कि, निहारिका और प्रथम की नकली शादी हो रही है और राध्या किडनैप हो चुकी है।
घर में शादी का माहौल तो है लेकिन राध्या के ना मिलने से सब लोग बहुत चिंतित है। और प्रथम को राध्या की चिंता खाए जा रही है, सब लोग ज्योति से सवाल करते है। कि स्टोर रूम में क्यों सो रही थी तब ओ बताती है कि स्टोर रूम में उन्हें किसी ने बेहोश कर दिया था।
ज्योति को किसी ने बेहोश किया था ये सुनने के बाद सबका शक शादी की तैयारी करने आए चारों लोगों पर जाता है। तभी प्रथम उन लोगों के बारे में पता करने जाता ही है, तभी ओंकार प्रथम को रोक लेता है। और प्रथम को शादी के लिए तैयार होने को कहते है और कहते है बाकी सब मै देख लूंगा। लेकिन प्रथम नहीं मानता जैसे ही वह कुछ बोलने वाला होता है तभी दादी आ जाती है। और उसकी तैयार होने को कहती है दादी की बात को प्रथम मना नहीं कर पाता और तैयार होने चला जाता है।
इधर राध्या को गुंडों ने बांध कर रखा होता है, राध्या चीखती है चिल्लाती है मुझे छोड़ दो घर जाने दो। मगर गुंडे लोग उसे छोड़ने की बजाय उसके मुंह पर रुमाल बांध देते है जिससे वह चिल्ला न पाए। तभी एक गुंडा बोलता है अभी इसका ग्राहक आने ही वाला है। इतना सुनने के बाद राध्या और भी डर जाती है, राध्या के पास अब भोलेनाथ से दुआ करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता है।
प्रथम शादी के लिए तैयार होने आता है मगर उसे बस राध्या की याद, राध्या की बाते सताए जा रही थी। लेकिन फिर वह तैयार होकर आता है, प्रथम जब तैयार होकर नीचे आता है तो दादी उसकी नजर उतारती है।
जैसे ही प्रथम मंडप में कदम रखने ही वाला होता है तैसे ही उसे एक जरूरी फोन आ जाता है। वह फोन पर बात करने के लिए बाहर जाता है। तो उसे राध्या का ब्रेसलेट गिरा मिलता है जिसे देखकर प्रथम को याद आता है। कि राध्या इस ब्रेसलेट को अपने से कभी दूर नहीं करती है, जिसके प्रथम यकीन हो जाता है कि राध्या जरूर किसी न किसी मुसीबत में है।
इधर घर में अहम को पुलिस वालों का फोन आता है कि वह बिना चौबीस घंटे हुए राध्या की मिसिंग कंप्लेन नहीं लिख सकते है। जिसके बाद सबको और भी गुस्सा आता है लेकिन दादी को शादी की जल्दी पड़ी होती है। वह अहम से कहती है जाकर प्रथम को लिया कर आए तभी प्रथम खुद आ जाता है।
Also Read-Mann Atisundar 16 Jan 2026 Episode 906 New Drama & Powerful Scene
इधर राध्या खुद को बचाने के लिए जी जान से कोशिश करती है तभी एक गुंडे को गुस्सा आता है। वह राध्या कुर्सी से धक्का दे देता है जिससे राध्या जमीन पर गिर जाती है और बेहोश हो जाती है।
तभी देखने को मिलता है कि प्रथम राध्या को ढूंढने निकल चुका है। मगर सवाल ये है कि जब प्रथम राध्या को ढूंढने निकला है तो मंडप में कौन है, तब पता चलता है कि जब प्रथम बाहर बात करने आया था। तब राध्या के भाई ने राध्या के लिए शगुन की खिचड़ी लाई थी। तो प्रथम ने उससे मदद मांगी और अपनी जगह मंडप में उसे भेज दिया, चेहरे पर सेहरा होने की वजह से उसे कोई पहचान भी नहीं पाया।
राध्या बेहोश हो जाती है तो उसकी वजह से जो गुंडों में मेन होता है वह आकर देखता है कि राध्या बेहोश होती है। तो वह सब पर चिल्लाता है कि अगर यह मर गई तो तुम्हे पता है कितने का नुकसान होगा। तभी राध्या को होश में लाते है राध्या होश में आते ही गुंडों को अपने सामने देख डर जाती है।
Mann Atisundar Upcoming Twist
Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि राध्या को कैसे खोज पाएगा प्रथम, क्या गुंडों के चंगुल से बच पाएगी राध्या। या चली जाएगी बॉर्डर पार, और घर में हो रही शादी को क्या सब मानेंगे नकली या फिर ये हो जाएगी असली की शादी। इससे ये साफ साफ पता चलता है कि आने वाला एपिसोड पूरी तरह सस्पेंस, ड्रामा, और इमोशन से भरा होने वाला है।
क्या प्रथम राध्या को खोज पाएगा?
हां, प्रथम ने अभी तक राध्या को खोज नहीं पाया है लेकिन आगे आने एपिसोड में ये साफ हो जाएगा कि प्रथम ने राध्या को खोज लिया है।
निहारिका की शादी किससे हो रही है?
निहारिका की शादी राध्या के भाई सोनू से हो रही है, लेकिन घर में किसी को नहीं पता है। की ये शादी किससे हो रही है, इस शादी को घर में सब लोग नाटक समझ रहे है।
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar Episode 907 का पूरा Written Update दिया है। आज का पूरा एपिसोड राध्या की कठिनाईयों और राध्या के न मिलने पर प्रथम की चिंता और बेचैनी पर आधारित था। आज के एपिसोड में हर एक किरदार बहुत ही बखूबी से दिखाया गया जिसको देखने के बाद दर्शकों को, इस सीरियल को आगे देखने की जिज्ञासा बढ़ गई है। आखिरी सीन को इस तरह दिखाया गया, जिसके बाद दर्शकों को बस आगे आने वाले एपिसोड का ही इंतजार है।
