Mann Atisundar 16 Jan 2026 Episode 906: दर्शकों के लिए भावनाओं से भरा हुआ रहा। इस एपिसोड में रिश्तों की उलझन, दिल के जज़्बात और सच्चाई का सामना करते हुए किरदारों की ज़िंदगी में नया मोड़ देखने को मिला। कहानी आगे बढ़ते हुए दर्शाती है कि प्यार, विश्वास और समझदारी कैसे हर मुश्किल को आसान बना सकते हैं। Episode 906 में आने वाले ट्विस्ट ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
Mann Atisundar 16 Jan 2026 Episode 906 कहानी की शुरुआत
Mann Atisundar कहानी की शुरुआत होती है, जहां राध्या को गुंडों ने बेहोश कर दिया है। और उसे उठाकर संदूक में बंद करने ही वाले होते हैं तभी वहां पर निहारिका आ जाती है। और उन लोगों से कहती है, थोड़ा जल्दी लेकर जाए, तभी राध्या को संदूक में भरकर बाहर गाड़ी में रखने ही वाले होते है। तभी वहां प्रथम आ जाता है, और वह गुंडों से सवाल जवाब करने लगता है तभी वह संदूक खोलकर चेक करने जाता है। जैसे ही उसकी नजर राध्या के ऊपर पढ़ने वाली होती है। तभी वहां निहारिका गिरने का नाटक करती है प्रथम संदूक को छोड़कर निहारिका को उठाने के लिए चला जाता है।
प्रथम निहारिका को उठता है तो वह गुंडों से इशारा करती है कि वह जल्दी से संदूक को गाड़ी में भरकर जाए। जैसे ही गुंडे लोग दोबारा संदूक उठाते है प्रथम की नजर उन पर पड़ जाती है। और वह उन लोगों को रोक लेता है और वापस आकर चेक करता है। लेकिन प्रथम को संदूक में सजावट के बचे खुचे समानों के अलावा और कुछ नहीं मिलता तो वह गुंडों को संदूक लेकर जाने के लिए कह देता है।
जैसे ही गुंडे लोग संदूक वाली गाड़ी लेकर जाते है, वैसे ही प्रथम को बहुत बेचैनी होती है। लेकिन निहारिका प्रथम का ध्यान भटका देती है, इधर घर में सब लोग शादी की तैयारी कर रहे होते है। निहारिका शादी वाला जोड़ा पहनकर बहुत खुश होती है तभी प्रथम कमरे में अपनी शेरवानी लेने के लिए आता है।
निहारिका प्रथम को देखकर बहुत खुश होती है, लेकिन प्रथम अपनी शेरवानी उठा कर जाने लगता है। तो निहारिका उससे पूछने लगती है कैसी लग रही हु मैं, प्रथम निहारिका को बहुत ही सोच समझ कर जवाब देता है, कि जैसे हमेशा लगती हो वैसे ही रही हो।
प्रथम का ये जवाब सुनकर निहारिका थोड़ी आश्चर्य हो जाती है, कहती है आज तुम्हे मुझमें कुछ स्पेशल नहीं नजर आ रहा है, तब प्रथम बोलता है। ये जो स्पेशल लग रहा है ये बस एक नाटक है, इसे नाटक ही रहने देते है। और हम लोगों को अपने अपने फ्यूचर पर फोकस करने चाहिए बस।
निहारिका और प्रथम बात कर ही रहे होते हैं तभी वहां रजनी आ जाती है, और राध्या के बारे में पूछती है। तो प्रथम भी बताता है। कि वह भी उसे ही ढूंढ रहा है, तभी वह राध्या को फोन करता है। लेकिन राध्या का फोन बुलबुल के पास होता है इसके बाद सब लोगों को राध्या की और भी चिंता होने लगती है।
Also Read-Pati Brahmachari 15 January 2026 Episode 207 सूरज का गुस्सा, ईशा का एक्सीडेंट और टूटता हुआ रिश्ता
इधर संदूक में बंद राध्या को होश आता है तो वह कुछ बंद संदूक में पाती है। वह सोचती है तो की उसके मुंह पर किसी रुमाल रख कर उसे बेहोश किया था। वह चिल्लाती है कि उसे वहां से कोई बाहर निकले, मगर कोई सुनता नहीं।
घर में राध्या के न मिलने से सब बहुत परेशान होते है लेकिन दादी भड़कने लगती है। और दादी गुस्से में राध्या को बहुत कुछ उल्टा सीधा बोलती है तभी रजनी कुछ बोलने जाती है। लेकिन ओंकार उसे रोक लेता है, दादी निहारिका से जाकर धीरे से पूछती है कि कहीं राध्या के गायब होने में तुम्हारा तो कोई हाथ नहीं है। लेकिन निहारिका दादी को कुछ नहीं बताती और झूठ बोल देती है, कि उसने राध्या को गायब नहीं किया है।
प्रथम की बेचैनी बढ़ती ही जाती है, दादी उसे तैयार होने के लिए बोलती है। लेकिन फिर भी प्रथम का मन राध्या को लेकर बेचैन रहता है उसकी नजरे हर जगह केवल राध्या को ही ढूंढती है। तभी दादी अपनी तबियत खराब होने का बहाना करने लगती है।
दादी तबियत खराब होने के नाटक करती है और आज के आज ही प्रथम और निहारिका की शादी करने को कहती है, और इधर राध्या बंद संदूक से चिल्लाती है। कि कोई उसे बाहर निकाले लेकिन बाहर बैठे गुंडे लोग राध्या को बोर्डर पार भेजने की तैयारी कर रहे होते है।
Also Read-Mann Atisundar 15 Jan 2026 Episode 905, New Twist & Turning Point
प्रथम को राध्या की चिंता खाए जा रही थी, वह राध्या को स्टोररूम में खोजने के लिए आता है। तभी निहारिका वहां आ जाती है वह प्रथम को राध्या के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है। लेकिन प्रथम उल्टा उसी पर ही भड़क जाता है, और राध्या को पागलों की तरह पूरे स्टोर में खोजने लगता है।
स्टोर रूम में राध्या को न पाने के बाद प्रथम उसको कमरे में ढूंढने आता है, लेकिन तभी वहां दादी आ जाती है। और उसे देकर बोलती है जल्दी से तैयार होकर आओ, जैसे ही दादी वहां से जाती है प्रथम शेरवानी को गुस्से में फेक देता है। और खुद से सवाल करने लगता है क्यों उसे राध्या के न होने पर इतना फर्क पड़ रहा है।
राध्या को गुंडे संदूक से बाहर निकालते है लेकिन राध्या तभी वहां से राध्या भागने की कोशिश करती है। लेकिन तभी गुंडे लोग राध्या पर हमला कर देते है जिसकी वजह से राध्या भाग नहीं पति और उसे फिर पकड़ लेते है। तभी गुंडे लोग बोलते है कि इतनी आसानी से छोड़ने के लिए किडनैप नहीं किया है। यह सुनकर राध्या चौक जाती है और गुंडों से पूछती है कि आपने हमे किडनैप क्यों किया है, यहीं पर आज का एपिसोड समाप्त होता है।
Mann Atisundar Upcoming Twist
Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि राध्या कैसे बच कर गुंडों से बाहर निकल पाएगी और इधर निहारिका और प्रथम की हो रही शादी को कैसे रोक पाएगी। राध्या के सामने आगे आने वाले एपिसोड बहुत सी चुनौती आने वाली है अब देखना ये है। कि कैसे राध्या इन चुनौतियों को पार कर पाएगी, आगे आना वाला एपिसोड पूरा सस्पेंस, ड्रामा, और इमोशन से भरा होने वाला है।
क्या राध्या किडनैप हो चुकी है?
हां, निहारिका की साजिशों में फसी राध्या हो चुकी है किडनैप, अब आगे देखेंगे कि कैसे राध्या गुंडों से बच पाएगी।
क्या राध्या के किडनैप होने की खबर घर में सबको पता चल गया है?
नहीं, अभी तक राध्या की किडनैपिंग की खबर घर में सबको पता नहीं चला है, मगर बहुत जल्द ही सबको पता चल जाएगा।
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar Today Full Episode का पूरा Written Update दिया है। आज की कहानी पूरी तरह उलझनों से भरा हुआ था जिसमे, थोड़ा ड्रामा, इमोशन और ट्विस्ट देखने को मिला। कहानी को इस तरह से दिखाया गया कि दर्शकों को आज का एपिसोड देखने के बाद अब बहुत ही बेसब्री से आगे आने वाले एपिसोड का ही इंतजार है।
