Mann Atisundar 13 Jan 2026 Episode 903 का धमाकेदार मोड़, सब बदल जाएगा

Mann Atisundar 13 Jan 2026 Episode 903: आज के एपिसोड में कहानी पूरी बदल गई, दादी की बढ़ती नौटंकी की वजह से हुए कुछ ऐसे फैसले जो पूरी कहानी को बदल दिया। इन फैसलों की वजह से रिश्तों में बढ़ा तनाव, चलिए हम आपको विस्तार से Mann Atisundar के Today Full Episode का पूरा Written Update देंगे।

Mann Atisundar 13 Jan 2026 Episode 903 कहानी की शुरुआत

Mann Atisundar कहानी की शुरुआत वहीं से होती है जहां कल के एपिसोड में रजनी ने दादी से प्रथम और राध्या के शादी का सच बता दिया था। मगर दादी की तबीयत खराब होने से राध्या ने बात को बदल दिया था।

जिसकी वजह से राध्या के ऊपर रजनी को बहुत गुस्सा आता है, वह राध्या को समझाती है। कि दादी से जिंदगी भर तुम्हारी शादी का सच छुपाकर नहीं जी सकते है। लेकिन राध्या दादी की तबीयत खराब होने का जिम्मेदार खुद को समझाती। राध्या के इस भोलेपन की वजह से रजनी अपना गुस्सा छोड़कर हस पड़ती है।

Also Read-Rimjhim Choti Umar Bada Safar Episode 89 कंगन कांड से मचा महल में तूफान, क्या रिमझिम बन पाएगी रानी

दादी राध्या को घर से बाहर करने के लिए फिर नई नौटंकी सोचती है, सब लोग घर में आपने अपने काम में व्यस्त होते हैं। तभी बनारस के वृद्धा आश्रम से दो विधवा औरतें आकर दादी को पूछती है सभी लोग पूछते हैं कि वह किसलिए आईं हैं। तभी वह बताती है कि दादी को अपने साथ वृद्धा आश्रम ले जाने के लिए आई हैं। 

दादी की वृद्धा आश्रम जाने वाली बात सुनकर सब लोग चौक जाते है। तभी दादी विधवा वाला भेष धारण कर आती है। जिसे देखकर सब लोग आश्चर्य हो जाते हैं, दादी अपने नौटंकी शुरू कर देती है। 

दादी सबके सामने रोने लगती है और सबको इमोशनल ब्लैकमेल करती है तभी ओंकार दादी की बातों से पिघल जाता है और दादी को घर छोड़कर जाने से रोकता है, तभी दादी बातों बातों में प्रथम शादी की बात करने लगती है,

दादी फिर से प्रथम और निहारिका की शादी करने की बात करती है। इस बात से कोई राजी नहीं होता तभी दादी घर छोड़कर जाने लगती हैं। लेकिन ओंकार, प्रथम और निहारिका की शादी के लिए मान जाता है, इससे दादी और निहारिका बहुत खुश होती है।

दादी विधवा महिलाओं को वापस भेज देती हैं, और खुद अपने कमरे में चली जाती हैं। दादी के जाने के बाद सभी लोग ओंकार से सवाल करते हैं कि कैसे राध्या के होते हुए निहारिका और प्रथम की शादी हो सकती है।

Also Read-Makar Sankranti Kab Hai 2026 में 14 या 15 जनवरी सही तारीख और शुभ समय

ओंकार बताता है कि जैसे फिल्मों में नकली की शादी होती है ठीक वैसे ही होगी। और कानूनी तौर पर तो राध्या और प्रथम की शादी तो हो गई है, हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है मां की तबीयत बस।

इधर कमरे में दादी और निहारिका शादी वाली बात को लेकर बहेश करती है निहारिका दादी को समझाती है। कि बिना डिवोर्स के दूसरी शादी पॉसिबल नहीं है। तभी दादी कहती है तुम बस शादी की तैयारी करो, डिवोर्स का बंदोबस्त हम कर देंगे। 

दादी और निहारिका के बीच शादी की बाते चल ही रही होती है राध्या आ जाती है। दादी की नजर राध्या पर पड़ते ही दादी अपनी बातों को बदल देती हैं। राध्या दादी को दवाई देती है, इधर निहारिका बाहर जाकर अपनी वकील दोस्त से दूसरी शादी के बारे में पूछती है। 

निहारिका के दिमाग में इस बार बहुत ही खतरनाक प्लान आता है अब आगे आने वाले एपिसोड से पता चलेगा कि आखिर निहारिका का क्या खतरनाक प्लान है। और इधर राध्या को शादी के बात से बहुत दुख होता है, वह रोते रोते भागती हुई आती है और रास्ते में प्रथम होता है जिससे टकरा जाती है। 

राध्या को रोता देख प्रथम उसे समझाता है, कि यह शादी केवल एक नाटक हैं। तभी प्रथम को फोन आ जाता है और वह चला जाता। प्रथम के जाने के बाद राध्या खुद से बोलती है यह शादी आपके लिए केवल एक नाटक हो सकती है। शादी के बाद मेरी तो पूरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। यहीं पर आज के एपिसोड की समाप्ति होती है।

Mann Atisundar Upcoming Twist 

Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड हम देखेंगे कि दादी की जिद्द की वजह से निहारिका और प्रथम शादी के लिए सब मान गए हैं। घर में शादी की तैयारी चल रही है, जहां निहारिका और प्रथम के हल्दी की रश्म होती है। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर होता है, वह हल्दी प्रथम और राध्या को लग जाता है। इससे इतना तो पता चलता है, आने वाला एपिसोड पूरी तरह ड्रामा और ट्विस्ट से भरा हुआ होने वाला है।

आज एपिसोड में दादी का क्या नया नाटक है?

Mann Atisundar के आज के एपिसोड में दादी ने निहारिका और प्रथम की शादी के लिए, घर छोड़ने का नया नाटक किया। और इस बार दादी ने शादी के लिए सबको मन लिया है अब देखना यह है कि कैसे होगी शादी या फिर कहानी में आयेगा नया ट्विस्ट। 

क्या होगी निहारिका की अगली साजिश?

प्रथम से शादी करने के लिए निहारिका अब किसी भी हद तक जा सकती है। जैसा कि घर में निहारिका और प्रथम की शादी के लिए सब मान गए है मगर राध्या के होते हुए निहारिका शादी करके भी प्रथम की लीगल पत्नी नहीं बन सकती। इसीलिए अब निहारिका कोई छोटी मोटी साजिश नहीं बल्कि बहुत बड़ी साजिश करेगी। राध्या को अपने रास्ते से हटाने के लिए, जिसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा।  

Conclusion 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar के आज के एपिसोड का पूरा Written Update दिया है। आज का एपिसोड पूरा सस्पेंस से भरा हुआ था, जिसमे थोड़ा ड्रामा, थोड़ा इमोशन देखने को मिला। इसकी वजह से आज का एपिसोड दर्शकों को बहुत पसंद आया। और एपिसोड को ऐसा दिखाया गया कि दर्शकों को आने वाले एपिसोड का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Comment