Mann Atisundar 12 Jan 2026, Episode 902, कहानी में आया बड़ा मोड़

Mann Atisundar 12 Jan 2026 Episode 902: एक बार फिर इमोशन और रिश्तों की गहराई दिखाता है। इस एपिसोड में प्यार, गलतफहमी और सच सामने आने का सिलसिला चलता है। हर किरदार की फीलिंग्स कहानी को और दिलचस्प बना देती हैं। दर्शकों के लिए यह एपिसोड सस्पेंस और भावनाओं से भरा हुआ है।

Mann Atisundar 12 Jan 2026, Episode 902

Mann Atisundar कहानी वहीं से शुरू होती है जहां प्रतियोगिता के तीसरे राउंड की शुरुआत होती है। जिसमे सभी के सूझबूझ को परखा जाता है। यह राउंड बहुत ही कठिन और गुमराह करने वाला होता है। जिसकी वजह से सब प्रतियोगी बहुत घबरा जाते है लेकिन राध्या इसे बहुत ही समझदारी से पार करती है। 

इस प्रतियोगिता को राध्या बहुत ही सूझबूझ से पास करती है जिसकी वजह से राध्या इस प्रतियोगिता की विनर होती है। प्रतियोगिता का ताज राध्या अपने मां के हाथ से पहनना चाहती है, तो रजनी, राध्या को ताज पहनाती है। 

राध्या के विनर हो जाने दादी और निहारिका दोनों को राध्या के ऊपर बहुत गुस्सा आता है। दोनों आपस में राध्या को लेकर बहेश करती है, राध्या के विनर बनने की वजह से प्रथम राध्या को बधाई देता है। जिसे देख बुलबुल राध्या और प्रथम की फोटो खींचती है।

Also Read-Rimjhim Choti Umar Bada Safar Episode 87 मोहिनी बुआ की चाल, समीर पर आरोप

अब दादी के गुस्से का कोई सीमा नहीं होती, दादी गुस्से में राध्या के साथ बहुत गलत बेवहार करती है। और उसे फिर नौकरानी वाला काम दे देती है, जिसकी वजह से राध्या को बहुत दुख होता है। प्रथम राध्या के लिए शादी के जले हुए एल्बम को फिर से ठीक करके दिया होता है, जिसे राध्या देखकर थोड़ी भावुक हो जाती है।

रजनी को भी राध्या के साथ हुए गलत बेवहार का बहुत बुरा लगता है, इस बार रजनी बहुत बड़ा कदम उठाती है वह राध्या और प्रथम के सच्चाई को दादी के सामने लाने के लिए, राध्या की शादी की फोटो दादी की भागवत गीता में रख देती है जिससे दादी जब उसे पढ़ने के लिए खोले तो वह राध्या और प्रथम के शादी का सच जान जाए। 

दादी जैसे ही भागवत गीता उठती है फोटो बाहर गिर जाती है और राध्या देख लेती है। वह उसे छुपाने की कोशिश करती है। लेकिन दादी उससे जबरदस्ती छीन मांगती है राध्या फोटो को पानी में गिरा देती है। लेकिन दादी तब भी उससे फोटो मांगती है तभी राध्या फोटो को पानी से निकलकर देती है। 

पानी में फोटो गिरने की वजह से फोटो पहचान में नहीं आती तभी दादी और भी गुस्सा करती है, चिल्लाती है। जिससे सभी घर वाले वहां आ जाते है दादी का गुस्सा बढ़ता ही जाता है। वह राध्या के बाल पकड़कर खींचते हुए उससे पूछती है कि तुमने फोटो को पानी में क्यों गिराया।

Also Read-Mann Atisundar 10 January 2026 Full Episode 900, भावनाओं और ड्रामा से भरपूर

तभी ये सब रजनी से बर्दाश्त नहीं होता वह दादी से जाकर खुद सच बता देती है कि राध्या इस घर की नौकरानी नहीं बल्कि बहु है। इतना सुनने के बाद दादी सोचती है कि, अगर इतना जल्दी सच सामने आ गया तो वह निहारिका और प्रथम को कभी एक नहीं कर पाएंगी, तभी दादी बीमार होने का नाटक करने लगती है दादी बेहोश हो जाती है। 

रजनी के सच बताने की वजह से ओंकार को बहुत गुस्सा आता है, गुस्से की वजह से रजनी और ओंकार के बीच में बहेश होती है। तभी डॉक्टर आकर कहते है, कि उन्हें किसी भी तरह का कोई मेंटल स्ट्रेस नहीं दीजिए। वरना वह अपना मानसिक संतुलन खो सकती है।

इधर दादी को होश आता है वह फिर अपनी नौटंकी शुरू करती है, राध्या को बहु नहीं मानती, रजनी फिर दादी को समझाती है। कि राध्या नौकरानी नहीं, बहु है, तभी राध्या इस बात को पलट देती है। और खुद को रजनी की सहेली की बहु बता देती है। और घर के सारे काम करने को कहती है, आज का एपिसोड यहीं पर समाप्त होता हैं। 

Mann Atisundar Upcoming Twist 

Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि दादी के बीमार होने का नाटक कब तक चलता है। और अब दादी राध्या के साथ कैसा बेवहार करेंगी, अब दादी और निहारिका मिलकर करेंगी राध्या को घर बाहर करने की कोशिश। राध्या के सामने आने वाली है अब बड़ी चुनौतियां, कैसे राध्या पार करेगी इन चुनौतियों को, और क्या प्रथम देगा राध्या का साथ या नहीं।

क्या दादी की तबीयत सच में खराब हुई है?

नहीं, दादी की तबीयत खराब नहीं हुई है वह नाटक कर रही जिससे राध्या को घर से बाहर निकाल सके और निहारिका को प्रथम की पत्नी बना सके।

क्या दादी के सामने आ गया प्रथम और राध्या की शादी का सच? 

हां, दादी का राध्या के साथ गलत बेवहार को देख रजनी ने दादी के सामने प्रथम और राध्या के शादी का सच बता दिया था। लेकिन दादी तबियत खराब होने के नाटक किया, जिससे घर में ओंकार और रजनी के बिच बहेश हो जाती है, जिसकी वजह से राध्या अपनी और प्रथम की शादी वाली बात को घुमा दिया।

Conclusions 

आज के आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar के Today’s Full Episode का पूरा Written Update दिया है। जिसमे आज का पूरा एपिसोड बहुत ही दिलचस्प रहा, जिसने एपिसोड के आखिरी सीन तक दर्शकों को जोड़े रखा। हर एक सीन को बहुत ही अच्छे से पेश किया गया है। और एपिसोड के आखिरी सीन को कुछ ऐसे दिखाया गया, जिससे आने वाले एपिसोड का इंतजार सभी दर्शकों को रहता है।

Leave a Comment