Mann Atisundar 03 Jan 2026 Full Episode 893: यह धारावाहिक अपने भावनात्मक कथानक और गहरे रिश्तों के लिए जाना जाता है। इस कहानी में प्रेम, त्याग, विश्वास और गलतफहमियों का सुंदर चित्रण देखने को मिलता है। एपिसोड 893 में कथा और भी अधिक भावुक हो जाती है, जहाँ पात्रों के मन की उलझनें सामने आती हैं।
Mann Atisundar 03 Jan 2026 Full Episode 893, कहानी की शुरुआत
Mann Atisundar कहानी में आज के एपिसोड की शुरुआत वहीं से होती हैं जहां से पिछला एपिसोड समाप्त हुआ था। जैसा कि पिछले एपिसोड में हमने आपको बताया था कि घर में पार्टी होती है। और उस पार्टी में राध्या वेटर बनी है और निहारिका प्रथम की पत्नी बनी है लेकिन आज के एपिसोड में कहानी पूरी तरह पलटने वाली है।
जैसा कि पिछले एपिसोड में बताए थे निहारिका राध्या से नौकरों की तरह बर्ताव करती है। और राध्या को नीचा दिखाने की कोशिश करती है लेकिन राध्या भी उसे अच्छी तरह जवाब देकर चली जाती है। जिससे निहारिका को बहुत गुस्सा आता है, तब निहारिका फिर से साजिश करने की सोचती है। लेकिन इस बार फिर निहारिका अपनी साजिश में खुद फस जाती है।
इधर निहारिका अपनी साजिश में खुद फस जाती है जिससे स्थिति ऐसी होती है। कि उसको वेटर का कपड़ा पहनना पड़ जाता है, निहारिका वेटर के कपड़ो में मेहमानों के बीच से बाहर निकलने के लिए लाइट ऑफ कर देती है। लेकिन जैसे ही मेहमानों के बीच में पहुंचती है, लाइट ऑन हो जाती है। सभी लोग उसे वेटर के कपड़ो में देख कर अचंभित हो जाते हैं।
राध्या भी अब तैयार होकर आती है जिसे देख सब बस देखते ही रह जाते है। खासकर प्रथम, मगर राध्या को इस तरह देख निहारिका का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है। तभी निहारिका हड़बड़ी में मेहमान के साड़ी के ऊपर जूस गिरा देती है। जिसकी वजह से पार्टी में तमाशा हो जाता है मगर घर बात को ज्यादा बढ़ने नहीं देते, माहौल थोड़ा शांत होता है।
माहौल को थोड़ा अच्छा करने के लिए राध्या और प्रथम डांस करते है। जिससे पार्टी में फिर से रौनक आ जाती है इधर दादी अपने रूम में अपनी सहेलियों के साथ होती है। लेकिन नीचे जाने की जिद्द करती हैं लेकिन तभी वहां उर्मी आ जाती है और दवाई खाने के लिए रोक लेती है।
राध्या को अपने परिवार के साथ New Year सेलिब्रेट करके बहुत खुशी होती है इसके लिए वह भोलेनाथ को धन्यवाद करती है। निहारिका का राध्या के प्रति जलन खत्म ही नहीं होती, वह गुस्से में वेटर के कपड़ो को जलाने लगती है। तभी राध्या वहां पहुंचती है और कुछ ऐसा बोलती है जिससे निहारिका का चेहरा गुस्से में लाल हो जाता है। तभी रजनी राध्या को बुलाने लगती है जिसके बाद राध्या चली जाती है।
Also Read-Mann Atisundar 02 January 2026, Episode 892 – Full Story Revealed
निहारिका प्रथम के कमरे में पहुंचती है जहां प्रथम पहले से मौजूद होता है। निहारिका प्रथम से बात करने ही वाली होती है तभी प्रथम बोलता है। मैं खुद तुमसे बात करने वाला था, तभी प्रथम गुस्से से निहारिका से सवाल जवाब करने लगता है, और बातों में ही राध्या की तारीफ करने लगता है।
राध्या की तारीफों को सुन निहारिका को जलन होती है वह गुस्से में समान को तोड़ने लगती है। और गुस्से में निहारिका की गलतियों को गिनाने लगती है और प्रथम को राध्या के खिलाफ भड़काती है। जिसके बाद प्रथम थोड़ा कन्फ्यूजन में पड़ जाता है आज का एपिसोड यहीं पर समाप्त होता है।
Mann Atisundar Upcoming Twist
Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि दादी ने प्रथम के शादी का एल्बम मंगवाती है। जिसमे राध्या और प्रथम की शादी की फोटो होती है। जिसको निहारिका दीपक से जला देती है, ये देख राध्या को बहुत दुख होता है। राध्या अपनी शादी की जली हुई फोटोज को सहेज कर रखती है। ये देख प्रथम को अपने रिश्ते का एहसास होता है। इतना सब देखने से ये पता चलता है कि आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाली है।
आज के एपिसोड की शुरुआत कैसे होती है?
आज के एपिसोड की शुरुआत वहीं से होती है जहां पिछला एपिसोड खत्म हुआ था। घर में न्यू ईयर पार्टी चल रही होती है, जिसमें राध्या वेटर बनी होती है और निहारिका प्रथम की पत्नी बनकर मेहमानों के सामने रहती है।
निहारिका राध्या के साथ कैसा व्यवहार करती है?
निहारिका राध्या से नौकरों की तरह बर्ताव करती है और उसे नीचा दिखाने की कोशिश करती है। लेकिन राध्या हर बार उसे सही और सटीक जवाब देती है, जिससे निहारिका और ज्यादा चिढ़ जाती है।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar Today Full Episode का पूरा Written Update दिया है। जिसमे हमने आपको पूरी कहानी को विस्तार से बताया है इसमें हर एक किरदार ने अपने रोल को बहुत ही बेहतर ढंग से निभाया है। जिससे कहानी और भी इंटरेस्टिंग हो चुकी, आने वाले एपिसोड में ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
