Loco Pilot Salary : भारतीय रेलवे हर दिन लाखो यात्रियों को और टनों माल को उनके सही जगहों पर पहुंचाते है। भारतीय रेलवे हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया हुआ है, और यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इस रेल को चलाने वाले को लोको पायलट या ट्रेन का ड्राइवर भी कहते हैं। एक लोको पायलट की सैलरी कुल मिलाकर (भत्ता और सुविधा ) हर महीने 35 से ₹40000 हो जाती है। Loco Pilot की नौकरी सरकारी नौकरी होती है।
Loco Pilot क्या है और ये कौन होते है ?
लोको पायलट रेलगाड़ी और मालगाड़ी को चलाने का काम करते है। लोको पायलट यात्रियों को और ढेर सारे माल को एक जगह से दुसरे जगह पहुंचाने का काम करते हैं। ये लोको पायलट ने केवल रेल को चलाने का काम करते है बल्कि अपने यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधाओ की भी जिम्मेदारी लेते है। रेलवे में दो तरह के ट्रेन होते हैं, एक यात्रियों से भरा रेलगाड़ी होता है और एक माल (सीमेंट,कोयला,लकड़ी) से भरा रेलगाड़ी होता है।
लोको पायलट को रोज की बोलचाल में ट्रेन का ड्राइवर भी कहते हैं। लोको पायलट की नौकरी अच्छी होने के साथ-साथ में इसमे बहुत सी चुनौतियां का भी सामना करना पड़ता है। लोको पायलट ट्रेन को घंटो तक रात – रात भर चलाने का काम करते है। लेकिन इसके लिए इन्हे अच्छा वेतन मिलने के साथ – साथ भत्ता और सुविधाए भी मिलती है। भारतीय रेलवे में लोको पायलट को कई भागों में बांटा गया है जैसे-
- Assistant Loco Pilot (ALP) – ये लोको पायलट ट्रेन को चलाने वाले चालक की मदद करते हैं और उनसे ट्रेन चलने का अनुभव सिखते है।
- Senior Assistant Loco Pilot – ये Assistant Loco Pilot से बड़े होते हैं। इन्हे अनुभव मिलने के बाद ये Senior Assistant Loco Pilot बन जाते हैं।
- Loco Pilot (Goods) – ये लोको पायलट मालगाड़ी को चलाते हैं। मालगाड़ी वस्तुओ (माल ) को ढोते है और उनको सही जगह पर पहुंचाते है।
- Loco Pilot (Passenger) – यह लोको पायलट यात्रियों से भरा ट्रेन चलाते हैं और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेते हैं।
- Loco Pilot (Mail/Express) – ये लोको पायलट रेलवे में एक सीनियर लोको पायलट पद होता है। ये लोग मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाता है। ये लोग उन ट्रेनों को चलते हैं, जो बहुत ही तेज रफ्तार से चलती है और कम स्टेशनों पर रूकती है।
Loco Pilot Salary कितनी होती है ?
लोको पायलट को वेतन मिलने के साथ – साथ Allowance भी मिलता है और कई सुविधाए भी मिलती है। जैसे – DA (Dearness Allowance), HRA (House Rent Allowance),TA (Travel Allowance), Overtime Allowance (OTA), Running Allowance, Night Duty Allowance Allowance आदि। Loco Pilot Salary उनके पद के अनुसार होता है जैसे –
| पद | Grade pay | शुरुआती वेतन | अधिकतम वेतन |
| Assistant Loco Pilot | ₹1900 | ₹25,000 से ₹35,000 तक | ₹45,000 तक। |
| Senior ALP | ₹2400 | ₹40,000 से ₹50,000तक | ₹55,000 तक। |
| Loco Pilot (Goods) | ₹4200 | ₹55,000 से ₹65,000 तक | ₹75,000 तक। |
| Loco Pilot (Passenger) | ₹4600 | ₹60,000 से ₹75,000 तक | ₹85,000 तक। |
| Loco Pilot (Mail/Express) | ₹4800 | ₹70,000 से ₹90,000 तक | ₹1,00,000 से भी ज्यादा। |
Loco Pilot की जिम्म्मेदारी और काम क्या – क्या होते है ?
- ट्रेन को सही से चलाना और सभी नियमों को मनाना।
- यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना और उनकी मदद करना।
- समय पर ट्रेन को स्टेशन पर रोकना और समय पर स्टेशन से ट्रेन को आगे बढ़ना।
- इंजन की जांच करना और उसका सही से रख – रखाव करना।
- असिस्टेंट लोको पायलट को ट्रेन चलाना सीखना और ट्रेन से जुड़े जरूरी बातों को बताना।
- Emergency में सही फैसला लेना और तुरंत सही कदम उठाना।
- जो भी सिगनल दिया गया हो उसे समझना और उसके हिसाब से काम करना।
Loco Pilot बनने की क्या योग्यता होनी चाहिए ?
लोको पायलट बनने के लिए आपको सरकार से मान्यता मिले किसी स्कूलों या कॉलेज से 10th पास होना जरूरी है। इसमे ITI से Fitter, Electrician, Mechanic, Wireman में पास होना चाहिए या डिप्लोमा होना चाहिए। लोको पायलट के लिए कम से कम 18 और ज्यादा ज्यादा 30 उम्र वाले ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें आरक्षित लोगों जैसे ST/SC और OBC के लिए उम्र में छूट भी मिला है। जो बच्चे पायलट बनना चाहते हैं उन्हें किसी भी तरह का गंभीर बीमारी नही होना चाहिए। इन्हे आंख से जुड़ी कोई भी बीमारी नहीं होना चाहिए उनकी नागरिकता भारतीय होनी चाहिए।
Loco Pilot का Syllabus क्या है ?
Loco Pilot का पेपर 4 Stage में होता है जैसे – CBT 1 (Computer Based Test – Stage 1), CBT 2 (Computer Based Test – Stage 2), Computer Based Aptitude Test और Document Verification & Medical Test. इन चारो पेपर में अलग – अलग Syllabus होता है।
- CBT 1 (Computer Based Test – Stage 1) के लिए
| Subject | Topics |
| Mathematics | Number system, Decimals, Fractions, Percentage, Profit & Loss, Average, Time & Distance, Time & Work, Simple & Compound Interest, Area, Volume, Ratio & Proportion, HCF & LCM, Pipes & Cisterns. |
| General Intelligence & Reasoning | Coding-Decoding, Analogy, Series, Puzzles, Directions, Blood Relation, Decision Making, Alphanumeric Series, Similarities & Differences, Venn Diagram, Clock, Calendar. |
| General Science | Physics, Chemistry, Biology (based on 10th level NCERT). |
| General Awareness | Current Affairs, Indian Constitution, History, Geography, Economy, Railway-related questions, Sports, Awards, and Important Events. |
- CBT 2 (Computer Based Test – Stage 2) के लिए, इसमे दो पेपर होता है।
पहला पेपर –
| Subject | Topics |
| Mathematics | All topics from CBT 1 with higher difficulty. |
| General Intelligence & Reasoning | Verbal & Non-Verbal Reasoning, Coding-Decoding, Analogy, Puzzles, Clock, Calendar, Series, Logical Reasoning. |
| General Science | In-depth questions from Physics, Chemistry, and Biology (10th level). |
| General Awareness on Current Affairs | National & International Events, Sports, Science & Technology, Indian Railways updates. |
दूसरा पेपर
| Trade | Topics Covered |
| Fitter | Measuring tools, Machine parts, Maintenance, Tools & Equipment. |
| Electrician | Current, Voltage, Circuits, Motors, Wiring. |
| Mechanic | Engines, Machines, Lubrication, Repairing systems. |
| Turner | Metal cutting, Drilling, Lathe operation, Machine tools. |
| Electronics | Semiconductors, Transistors, ICs, Circuits, Sensors. |
- Computer Based Aptitude Test के लिए
इस पेपर में दिमाग की क्षमता को परखा जाता है। जैसे की संकेतो को देखना – समझना और उसके लिए तुरंत कदम उठाना। वहां पर दिए चीजों में फर्क पहचाना और कम समय में सही उत्तर देना आदि।
- Document Verification & Medical Test
इस पेपर में आपके द्वारा दी गयी सभी जानकारियों का जाँच किया जाता है। जैसे कि – 10th या 12th का Marksheet,Category Certificate, Medical Test और ITI Certificate या Diploma Cirtificate आदि।
Read Also – Best SI FULL FORM देश सेवा करने के साथ बनाये अपना भविष्य, जानिए क्या है आवेदन के प्रक्रिया
Loco Pilot के लिए आवेदन कैसे करे ?
लोको पायलट के लिए आवेदन करने के लिए आपको RRB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के खुलते ही Apply Online For RRB ALP पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आप अपने सभी जानकारी को वहां पर भरें। जैसे कि -नाम, पता, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, E- mail ID, Marksheet, पासपोर्ट साइज फोटो और Signature को भरे। इसके बाद आवेदन फीस को भरे तब सबमिट करे। अपने ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाए, जिससे की आगे चल कर आपको कोई परेशानी न हो।
Loco Pilot की सैलरी कितनी है ?
Loco Pilot की एक महीने की सैलरी 35,000 से 40,000 रुपये होती है जोकि आगे चलकर बढ़ती जाती है। इसमे वेतन मिलने के साथ – साथ भत्ता और अन्य सुविधाये भी मिलती है।
Loco Pilot के लिए क्या योग्यताए होनी चाहिए ?
Loco Pilot बनने के लिए 18 से 30 उम्र वाले ही आवेदन कर सकते है और उन्हें 10th पास होना जरुरी होता है। इन्हे किसी भी तरह की गंभीर बीमारी नहीं होनी चाहिए खास कर आँखों में।
निष्कर्ष
Loco Pilot Salary में लोको पायलट की सबसे छोटे पद पर शुरुआती वेतन 25,000 से 35,000 तक रुपये हर महीने होता है। जो कि आगे चलकर बढ़ता रहता है और उसमें भत्ता और सुविधाएं भी मिलती है। यह केवल एक नौकरी नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है जो भारतीय रेलवे की रीढ़ है। Loco Pilot बनकर आप एक बेहतर भविष्य बना सकते है और अपने देश की सेवा भी कर सकते है।
