Kisan Samman Nidhi: यह योजना भारत सरकार की किसानों के कल्याण के लिए चलाई गई थी। जिससे इसका नाम किसान कल्याण योजना रखा गया है। इसका उद्देश्य देश देश के छोटे और कम जमीन वाले किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए चलाया गया था।
इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को साल में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक में भेजती है। इस 6000 रुपए को सरकार तीन किस्तों में पूरी करतीं है। जिससे किसान फसल की तैयारी, बीज और खाद्य के खर्चे और खेती से जुड़े अन्य खर्चे पूरे कर सके।
इस योजना को 2019 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक करोड़ों किसान परिवार Kisan Samman Nidhi योजना का लाभ उठा रहे हैं। PM Kisan की सबसे खास बात यह है कि इसका पूरा Process Registration से लेकर Status Check करने तक। Digital रूप से Online होती है।
Kisan Samman Nidhi Yojana का उद्देश्य
Kisan Samman Nidhi योजना का खास उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और वित्तीय सहायता देना ही नहीं था बल्कि, किसानों के जीवन को सुधारना था। इस योजना के तहत छोटे ओर कम भूमि वाले किसान को 6000 रुपए साल भर में थीं किस्तों में देती है। और यह पैसा सीधे उनके बैंक में आ जाता है।
इससे किसान अपनी फसल के लिए बीज, खाद, कीटनाशक दवाइयां, सिंचाई और कृषि से जुड़ी अन्य जरूरी खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। अब किसान बिना किसी के भरोसे के अपनी खेती को आराम से चला सकते हैं इस योजना का मकसद यह भी है। कि किसान को आर्थिक रूप से थोड़ा मजबूत हो और उन्हें कर्ज लेने की जरूरत कम पड़े।
सरकार चाहती है कि किसान परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरे कर सके और खेती के काम को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सके कुल मिलाकर, इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना है। ताकि वे तनाव मुक्त होकर खेती कर सके और उनकी आमदनी में थोड़ा सा सही लेकिन निरंतर सुधार होता रहे।
Kisan Samman Nidhi Yojana कौन-कौन लाभ उठा सकता है
Kisan Samman Nidhi योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं। जिनके पास अपनी खेती की ज़मीन हो और जिनका नाम ज़मीन के कागज़ों में दर्ज हो। इस योजना में ज़्यादातर छोटे और सीमांत किसानों को शामिल किया गया है ताकि उनकी खेती का खर्च थोड़ा हल्का हो सके।
अगर कोई किसान खुद खेती करता है और उसके पास खेती वाली ज़मीन है, तो उसे इस योजना का पैसा मिल सकता है। किराए पर खेती करने वाले या बटाईदार किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते, क्योंकि यह सुविधा सिर्फ जमीन मालिक किसानों के लिए है।
इसके अलावा सरकारी कर्मचारी, आयकर देने वाले लोग और बड़े उद्योग चलाने वाले लोग इस योजना के लिए योग्य नहीं माने जाते। सरल शब्दों में कहें तो, यह योजना उन साधारण किसानों के लिए है। जो खुद अपनी ज़मीन पर खेती करते हैं और खेती के खर्च में मदद चाहते हैं।
Also Read-Jeevika Admit Card एडमिट कार्ड की सारी महत्वपूर्ण जानकारियां
PM Kisan Registration Step-by-Step Process
Kisan Samman Nidhi योजना में Registration करना बहुत ही आसान है। और इसे कोई भी किसान घर बैठे अपने मोबाइल से कर सकता है। सरकार चाहती है कि किसान बिना किसी दिक्कत के इस योजना में जुड़ सकें, और उन्हें सीधा उनके बैंक खाते में आर्थिक मदद मिल सके। बस किसान के पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और जमीन की जरूरी जानकारी होनी चाहिए। चलिए इसके Registration के एक एक Steps को समझते है।
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में PM Kisan की Official Website https://pmkisan.gov.in/ खोलें।
- Homepage पर “New Farmer Registration” वाले Option पर क्लिक करें।
- अब अपना Aadhaar Number डालें और नीचे दिया गया Captcha Code भरें।
- Click Here to Continue या Get OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर आया OTP भरें।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता, और जमीन की जानकारी भरें।
- इसके बाद अपना Bank Account Number, IFSC Code और खाता से जुड़ी अन्य जानकारी भरें ताकि पैसा सीधे खाते में आ सके।
- अब मांगे गए Documents जैसे आधार कार्ड, जमीन के कागज़ आदि अपलोड करे।
- सारी जानकारी सही होने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट होते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आप चाहें तो अपना PM Kisan Status भी चेक कर सकते हैं।
Kisan Samman Nidhi योजना e-KYC कैसे करें
Kisan Samman Nidhi योजना का पैसा तभी मिलता है। जब किसान अपनी e-KYC पूरी कर लेता है। e-KYC का मतलब यह होता है। कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि पैसा सही किसान तक पहुँचे और उसकी पहचान आधार कार्ड से मैच हो। यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान है और किसान इसे घर बैठे मोबाइल से कर सकता है। चलिए इसे Step by Step समझते है।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें। वहाँ Complete e-KYC for Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi नाम की Service होती है।
- उस Service पर क्लिक करें। आपके सामने एक पेज खुलेगा वहां आपका Aadhaar Number लगेगा।
- आधार नंबर डालने के बाद, कैप्चा कोड भरें और Search या आगे बढ़ें का बटन क्लिक करे।
- उसके बाद, आपके आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उस OTP को भरे और Submit या Verify पर क्लिक करें। यह OTP-Based e-KYC है।
- अगर OTP वेरिफिकेशन सफल हो जाए, तो आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी और आपको e-KYC Successfully Completed जैसा मैसेज दिखेगा।
- इसके बाद आप Know About eKYC Process जैसे पेज पर जाकर देख सकते हैं कि आपके e-KYC का स्टेटस क्या है और कोई गलती हुई हो तो उसे सुधार सकते हैं।
PM Kisan Yojana के लाभ
Kisan Samman Nidhi योजना का पहला बड़ा लाभ यह है कि किसानों को साल भर में कुल ₹6,000 की आर्थिक मदद मिलती है। यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में आता है। जिससे उन्हें किसी के पास जाने या किसी से मदद मांगने की जरूरत नहीं पड़ती।
इस योजना से किसानों को खेती से जुड़े छोटे-मोटे खर्च पूरे करने में आसानी होती है। किसान इस पैसे से बीज, खाद, दवाइयाँ या खेत के अन्य जरूरी सामान खरीद सकते हैं जिससे उनकी खेती लगातार चलती रहती है।
Kisan Samman Nidhi योजना की वजह से किसानों को उधार लेने की जरूरत कम हो जाती है। बैंक खाता में सीधी किस्त आने से किसान आर्थिक रूप से थोड़ा सुरक्षित महसूस करते हैं और खेती पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।
Kisan Samman Nidhi योजना का एक और फायदा यह है कि पैसा सीधे बैंक खाते में आता है। इसलिए कोई बीच में रोक या धोखाधड़ी की संभावना नहीं रहती। किसान बिना किसी परेशानी के अपनी किस्त प्राप्त कर लेते हैं।
क्या किराए पर खेती करने वाले किसानों को PM किसान योजना का लाभ मिलता है?
नहीं, यह योजना केवल जमीन मालिक किसानों के लिए है। बटाईदार या किराए पर खेती करने वाले लाभ नहीं ले सकते।
PM किसान योजना के लिए कौन से Documents जरूरी हैं?
आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के कागज़ और मोबाइल नंबर मुख्य दस्तावेज़ हैं।
अगर PM किसान योजना की किस्त नहीं आई तो क्या करें?
किसान PM Kisan वेबसाइट पर जाकर “Status Check” कर सकते हैं और e-KYC या बैंक की जानकारी सही है या नहीं, यह जांच सकते हैं।
निष्कर्ष
यदि आप एक किसान हैं, तो PM किसान सम्मान निधि योजना आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है। यह योजना आपको खेती के छोटे-मोटे खर्च पूरे करने के लिए साल भर में नियमित आर्थिक सहायता देती है। पैसे सीधे आपके बैंक खाते में आते हैं जिससे किसी तरह की परेशानी या देरी नहीं होती। यह योजना किसानों के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए ही बनाई गई है। उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आये।