Ertiga CNG On Road Price 2026: कीमत, माइलेज, फीचर्स और पूरी जानकारी

Ertiga CNG On Road Price हेलो दोस्तों अगर आप भी गाड़ी खरीदना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि ऐसी कौन सी गाड़ी लेने जिसमें ईंधन का कम खर्च हो, और माइलेज अच्छा मिले तो यह गाड़ी आपके लिए बहुत ही अच्छी है।

जिसके बारे में मैं आगे पूरी जानकारी देने वाला हूं। Ertiga इस गाड़ी में आपको बहुत ही अच्छे फीचर्स के साथ-साथ आप इसको कहीं भी चला सकते हैं। भारत में इस गाड़ी को कमर्शियल कम के लिए भी यूज़ किया जाता है। तो चलिए आगे इस गाड़ी के बारे में जानते हैं।

Ertiga CNG Ex-Showroom Price

Ertiga CNG Ex-Showroom Price आज हम इस गाड़ी के शोरूम प्राइस के बारे में भी जानेंगे जो आपको कम कीमत के साथ-साथ इसमें बहुत सारे फीचर्स भी मिलेंगे। इसका जो शोरूम प्राइस है वह लगभग 11 लाख से 11 लाख 50000 के बीच में हो सकता है।

अगर आप कभी भी कोई भी गाड़ी ले तो शोरूम प्राइस के हिसाब से ना लें पहले उसे गाड़ी का ऑन रोड प्राइस चेक करें तभी जाकर उसको ले। Ertiga CNG अलग सारे वेरिएंट में होता है तो आप अपने हिसाब से देख लीजिएगा। और अलग वेरिएंट में प्राइस भी अलग हो सकते हैं।

और शोरूम प्राइस जो होता है वह कंपनी तय करती है। जब भी गाड़ी बाहर आती है कंपनी से तो इसकी प्राइस अलग हो जाती है। तो चलिए आगे इसके Ertiga CNG On Road Price के बारे में भी जान लेते हैं।

Ertiga CNG On Road Price

Ertiga CNG On Road Price तो चलिए अब इसकी ऑन रोड प्राइस के बारे में भी जान लेते हैं क्योंकि ऑन रोड प्राइस और शोरूम प्राइस से अलग-अलग होते हैं। क्योंकि ऑन रोड प्राइस में बहुत सारे टैक्स लगे होते हैं।

Ertiga 2
Ertiga CNG On Road Price 2026: कीमत, माइलेज, फीचर्स और पूरी जानकारी 4

जिससे इसका प्राइस बहुत ही ज्यादा हाई हो जाता है। हरिद्वार ऑन रोड प्राइस शहर और राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। क्योंकि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स लगते हैं तो इसी के वजह से ऑन रोड प्राइस जो होता है वह अलग-अलग हो जाता है।

शहरOn Road Price
दिल्ली12.80 लाख से 13.50 लाख
मुंबई13.10 लाख से 13.80 लाख
बेंगलुरु13.40 लाख से 14.10 लाख
चेन्नई13.20 लाख से 13.90 लाख
हैदराबाद13.00 लाख से 13.70 लाख
पुणे13.05 लाख से 13.75 लाख
अन्य शहर12.70 लाख से शुरू

Ertiga CNG इंजन और परफॉर्मेंस

Ertiga CNG तो चलिए इसके परफॉर्मेंस के बारे में जान लेते हैं। इस गाड़ी को आप सभी लोग हमेशा और कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस गाड़ी को इंडिया में लोग कमर्शियल कामों के लिए भी उपयोग करते हैं। यह गाड़ी आप पेट्रोल और सीएनजी दोनों से चला सकते हैं। इस गाड़ी का जो टार्क दिया है वह 121.5 NM का दिया गया है। वैसे इस रेंज के साथ है और भी बहुत कुछ उसमें देना चाहिए था फिर भी ठीक ही है।

स्पेसिफिकेशनविवरण
इंजन1.5L K15C पेट्रोल
पावरलगभग 88 PS
टॉर्कलगभग 121.5 Nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल
ड्राइव टाइपFWD

Ertiga CNG माइलेज

Ertiga CNG भारत में यह गाड़ी बहुत ही ज्यादा डिमांड पर इस वक्त चल रही है। क्योंकि सबसे बड़ा कारण यह है इसके माइलेज यह गाड़ी आपको बहुत ही अच्छा माइलेज के साथ-साथ पेट्रोल और CNG गैस दोनों से चलती है। क्योंकि इस वक्त पेट्रोल और डीजल कितना ज्यादा महंगा हो गया है कि लोग अब ज्यादातर माइलेज वाले ही गाड़ियां खोज रहे हैं ताकि कुछ पैसे उनके बच सके।

कंपनी जो मालिक देती है इस गाड़ी की उसका 26 पॉइंट 11 किलोमीटर 1 किलोग्राम गैस का होता है यह CNG गैस के लिए है। वैसे अगर आप इसको रियल वर्ल्ड में चलाएंगे तो लगभग 22 से 25 किलोमीटर पर किलोग्राम गैस लग जाता है। वैसे माइलेज एक ही फिक्स नहीं होता यह आपके चलाने के ऊपर होता है कि आप गाड़ी को कैसे चला रहे हो। क्योंकि अगर आप बार-बार गाड़ी को दिन और तेज करेंगे बार-बार गियर चेंज करेंगे तो माइलेज के ऊपर थोड़ा सा इफेक्ट पड़ सकता है।

Ertiga CNG के फीचर्स

Ertiga CNG एक फैमिली फ्रेंडली MUV है यह गाड़ी का स्तर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम खर्चे में अच्छी और behtarin features मिलता है। वह भी प्रीमियम और अच्छी डिजाइन के साथ, यह गाड़ी कितनी चलती है। तो बहुत ही स्मूदनेस के साथ चलती है इसमें ज्यादा आवाज भी नहीं आते हैं। इस गाड़ी में आपको बहुत सारे अच्छे फीचर्स और डिजाइन मिलते हैं।

एक्सटीरियर में क्रोम फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, और LED टेललैंप्स इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं, वहीं 15 इंच अलॉय व्हील्स गाड़ी की स्टाइल और रोड प्रेजेंस को और बेहतर बनाते हैं। इंटीरियर की बात करें तो 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ Android Auto और Apple CarPlay जैसे स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं.

जिससे नेविगेशन और म्यूज़िक कंट्रोल आसान होता है। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल गर्मी और ठंड दोनों में आरामदायक केबिन टेम्परेचर सुनिश्चित करता है। मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील से ड्राइवर को नियंत्रण बेहतर मिलता है और 7 सीटर कम्फर्टेबल लेआउट पूरे परिवार के लिए पर्याप्त स्पेस देता है।

Ertiga CNG सेफ्टी फीचर्स

Ertiga CNG को फैमिली कार के तौर पर डिज़ाइन किया गया है, इसलिए इसमें सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स दिए गए हैं, जो किसी भी फ्रंट टक्कर की स्थिति में ड्राइवर और आगे बैठे पैसेंजर को बेहतर सुरक्षा देते हैं। ABS के साथ EBD सिस्टम अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ी को फिसलने से बचाता है और कंट्रोल बनाए रखता है।

Ertiga
Ertiga CNG On Road Price 2026: कीमत, माइलेज, फीचर्स और पूरी जानकारी 5

बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट दिए गए हैं, जिससे चाइल्ड सीट को आसानी और मजबूती से फिट किया जा सकता है। इसके अलावा रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और इंजन इम्मोबिलाइज़र जैसे फीचर्स रोज़मर्रा की ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं। कुल मिलाकर, Ertiga CNG एक भरोसेमंद और सेफ फैमिली MUV है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है।

Also Read = Rimjhim Choti Umar Bada Safar Episode 80 मोहिनी बुआ-चंचल चाची का खतरनाक Plan

Ertiga CNG बूट स्पेस

Ertiga CNG में बूट स्पेस को फैमिली यूज़ के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। जब सभी 7 सीटें इस्तेमाल में होती हैं, तब इसमें लगभग 209 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसमें रोज़मर्रा का सामान, शॉपिंग बैग या छोटे सूटकेस आसानी से रखे जा सकते हैं।

अगर ज्यादा लगेज ले जाना हो तो तीसरी पंक्ति की सीट्स को फोल्ड करके बूट स्पेस को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। CNG सिलेंडर होने के बावजूद Ertiga का बूट स्पेस प्रैक्टिकल बना रहता है, जो छोटे ट्रिप और फैमिली ट्रैवल के लिए पूरी तरह से उपयोगी साबित होता है।

निष्कर्ष

हमने इस आर्टिकल में सभी जरूरी जानकारी आपको देता है अगर आपको कोई और भी जानकारी चाहिए तो हमें जरूर बताइएगा। बाकी यह गाड़ी फैमिली के लिए बहुत ही अच्छी है आप इसे। कमर्शियल कामों के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। तो अगर इस गाड़ी के ऊपर आपका कोई और भी विचार हो तो हमें जरूर बताइएगा।

Leave a Comment