CEO West Bengal क्या आपको पता है इनका काम क्या होता है। तो आज हम आपको उनकी सारी जानकारी आपको देंगे। ceo west bengal इनका काम क्या होता है। eci west bengal क्या है और इलेक्शन कैसे करवाती है। और इनका और क्या-क्या काम होते हैं। तो चलिए इसके बारे में एकदम स्टेप बाय स्टेप आपको गाइड करेंगे।
CEO West Bengal क्या हैं
CEO West Bengal का पूरा नाम Chief Electoral Officer, West Bengal होता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण पद होता है, जो पश्चिम बंगाल राज्य में होने वाले सभी चुनावों की व्यवस्था और निगरानी करता है। यह अधिकारी भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) के कहने के अनुसार काम करता है।
CEO West Bengal का मुख्य कार्य राज्य में लोकसभा, विधानसभा और अन्य चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सही तरीके से शुरू कराना होता है। वोटर लिस्ट तैयार करना, उसमें नाम जोड़ना या हटाना, मतदान केंद्रों की व्यवस्था करना और चुनाव से जुड़ी शिकायतों का समाधान करना भी इसी अधिकारी की जिम्मेदारी होती है। इनके और भी बहुत सारे काम होते हैं।
मतदाता सूची (Voter List) का काम
मतदाता सूची इनमें उन वोटरों के नाम होते हैं जो वोट देने लायक होते हैं। उनका यह काम होता है कि कोई भी व्यक्ति जो वोटर लिस्ट में है वह अपना वोट दे सके अपनी सही जगह पर, जहां का वह निवासी है। इनके भी काम रहता है जो 18 साल के हो गए हैं और वोट देने लायक हो गए हैं। उनके नाम को जोड़ना, और जिनकी मृत्यु हो गई है।
उनके नाम को भी हटाना और जैसे की कोई अपने गांव से दूसरी जगह चला गया है। उनके नाम को भी हटाया जाता है। मतदाता सूची में नाम, उम्र, पता और मतदान केंद्र की जानकारी सही रखना भी बहुत जरूरी होता है। यदि किसी मतदाता के नाम, पते या अन्य विवरण में गलती हो, तो उसे सुधारने का काम भी मतदाता सूची के माध्यम से किया जाता है।
चुनाव से पहले मतदाता सूची को publish किया जाता है ताकि लोग अपना नाम देख सकें और जरूरत पड़ने पर सुधार या करा सकें। इस तरह मतदाता सूची चुनाव इसी तरह चुनाव शुरू होता है बिना कोई भेदभाव और निष्पक्ष के।
Model Code of Conduct
Model Code of Conduct इसे हम लोग आचार संहिता बोलते हैं। ताकि कोई भी नेता अपना पावर इस्तेमाल न कर सके इलेक्शन में और इलेक्शन बिना किसी दबाव के और अच्छे से हो सके। आचार संहिता चुनाव के कुछ दिनों पहले ही लग जाता है। और इसमें जो भी लीडर रहते हैं वह अपना पावर इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
आचार संहिता में आपको अपनी लैंग्वेज पर भी ध्यान रखना पड़ता है कि आप किसी को कुछ गलत ना बोले और अच्छे से बात व्यवहार को बनाए रखें। इसमें आपको कोई प्रकार के ना दारू रख सकते हैं ना पैसा बढ़ सकते हैं और ना ही कोई मशीन वाली चीजें रख सकते हैं। आप इसमें कोई भी धर्म जाति या मजाक के लेकर कोई भी ऐसी बात नहीं बोल सकते कि आगे वाले को ठेस पहुंचे, आचार संहिता का सीधा मतलब यह रहता है।
कि उसमें कोई भी ऐसी दंगा झगड़ा या फिर चोरी जैसी चीज ना हो सके आप इसमें गलत तरीके से प्रचार भी नहीं कर सकते। वैसे आपका इस पर क्या राय है हमें जरूर बताइएगा। तो आचार संहिता में ऐसी कोई भी गलती मत कर देना कि आप पर कड़ी कार्रवाई हो सके चाहे वह नेता हो चाहे कोई भी हो आपको इसमें लोगों से अच्छे से घुल मिलकर रहना चाहिए.
क्योंकि अगर आप आचार संहिता लगा हुआ है और आप जेल में है तो आपको छुटने में थोड़ा देरी लग सकती है क्योंकि उसे वक्त सभी लोग अपने-अपने काम में बिजी रहते हैं।
मतदान प्रक्रिया की निगरानी
मतदान निगरानी का मतलब यह है कि जब भी चुनाव हो रहा हो तो वहां पर पूरी नजर रखना ताकि कोई भी गलत चीज ना हो सके जैसे की कोई आपसी झगड़े या फिर अपने-अपने पार्टी की ओर लेकर झगड़ा तो इनका यही काम रहता है कि वहां पर कोई भी प्रकार का झगड़ा ना हो। और जहां पर वोटिंग होने वाली है पहले उसकी अच्छी तरीके से जांच होती है।
और वोटिंग के दिन पुलिस के बहुत सारे कर्मचारी वहां पर मौजूद रहते हैं ताकि जब भी आप वोट देने जाओ तो आप बिना किसी दबाओगे एकदम स्वतंत्रता से दे सकते हो। क्योंकि पहले बहुत ऐसे भी लोग थे जो दबाव से वोट लेना चाहते थे। वोटिंग के हो जाने के बाद यह ईवीएम मशीन और वैलेट पेपर को एक ऐसी जगह रखते हैं जहां वह सुरक्षित रहे और कैमरे की नजर में रहे रखने के बाद यह लोग अपने जो काम किए रहते हैं उसका एक रिपोर्ट तैयार करते हैं।
Polling Booth की व्यवस्था
पोलिंग बूथ की व्यवस्था उन जगहों पर किया जाता है जैसे कि स्कूलों में तो यही लोग उसे जगह को चुनते हैं कि कहां पर पोलिंग होने वाली है। जहां पर वोटिंग होने वाली रहती है वहां पर सभी जरूरी की चीजों पर ध्यान दिया जाता है जैसे कि ईवीएम मशीन वाले पेपर और कुछ और भी दस्तावेज रखे जाते हैं। इन सभी चीजों का व्यवस्था होने के बाद वह वोटिंग शुरू करवाते हैं।
शिकायतों का निपटारा
वोटिंग का यह बहुत ही जरूरी और महत्वपूर्ण चीज होता है। क्योंकि कभी ऐसा भी होता है कि आप वोट देने जा रहे हो और कोई गड़बड़ी हो गई हो तो आप अपने शिकायत को लेकर यहां चुनाव आयोग द्वारा अपने शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। और वह आपकी शिकायत को दर्ज करके उसका समाधान भी बताएंगे।
यह चीज सभी के लिए होती हैं जैसे की कोई कैंडिडेट जो इलेक्शन में खड़ा हुआ है या फिर वह जो वोट देने जा रहा है। शिकायत मिलने पर संबंधित चुनाव अधिकारी, जैसे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), रिटर्निंग ऑफिसर (RO) या Chief Electoral Officer (CEO) द्वारा उसकी जांच की जाती है। गंभीर मामलों में पर्यवेक्षक और सुरक्षा एजेंसियों की सहायता भी ली जाती है।
वोटर और राजनीतिक दलों की शिकायत सुनना
cVIGIL App भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किया गया एक मोबाइल एप है, जिसका उपयोग वोटर और राजनीतिक दल चुनाव से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने के लिए करते हैं। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) का पालन सुनिश्चित करना है।
इस ऐप के माध्यम से आम मतदाता या राजनीतिक दल चुनाव के दौरान होने वाले नियम उल्लंघन की फोटो, वीडियो या जानकारी सीधे अपलोड कर सकते हैं। जैसे– अवैध प्रचार, पैसे या शराब का वितरण, सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग या धमकी देकर वोट मांगना आदि।
Also Read = BTSC Work Inspector Recruitment 2025 Latest Update: Vacancy, Qualification, Salary & Selection Process
CEO West Bengal किन अधिकारियों के साथ काम करता है
Chief Electoral Officer (CEO), West Bengal राज्य में चुनाव को सफलतापूर्वक कराने के लिए कई स्तरों के अधिकारियों और विभागों के साथ मिलकर काम करता है। ये सभी अधिकारी मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नियमों के अनुसार हों।
CEO West Bengal सबसे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officer, DEO) के साथ काम करता है, जो आमतौर पर जिले के जिलाधिकारी (DM) होते हैं। ये जिले में चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हैं।
इसके अलावा CEO रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) के साथ समन्वय करता है, जो निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को संचालित करते हैं।
मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के लिए CEO इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ कार्य करता है। ये अधिकारी मतदाता सूची तैयार करने, सुधार करने और घर-घर जाकर सत्यापन करने का काम करते हैं।
निष्कर्ष
हमने आपको CEO से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी दे दिए। इसमें हमने आपको बताया है कि इनका काम क्या होता है और यह क्या करते हैं और शिकायत होने पर कैसे काम करते हैं। अगर आपको और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमसे जरूर बताइएगा हम आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
