Bihar Bhumi से जुड़ी बड़ी खबर || Bhumi Bihar में अब खतौनी, नक्शा, जमाबंदी और दाखिल-खारिज सब ऑनलाइन!

अब Bhumi Bihar पर आप अपने जमीन के बारे में सब कुछ जान सकते हैं, बिहार सरकार ने राज्य के लोगों की ज़मीन से जुड़ी सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने Land Record Management System (LRMS) की शुरुआत कर दी है।

इसके तहत राज्य के नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़ी ज़रूरी जानकारियां पाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार ने इसके लिए दो पोर्टल शुरू किए हैं जिनमे से एक है biharbhumi.bihar.gov.in.

और दुसरा है parimarjan.bihar.gov.in इन पोर्टलों के ज़रिए अब कोई भी नागरिक अपने घर बैठे-बैठे ही खाता (RoR), जमाबंदी पंजी, दाखिल-खारिज आवेदन, भू-नक्शा जैसी सेवाओं का लाभ ले सकता है।

अपना खाता (RoR) ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

Bihar Bhumi से जुड़ी बड़ी खबर Bhumi Bihar
Bihar Bhumi से जुड़ी बड़ी खबर Bhumi Bihar
  1. सबसे पहले Bihar Bhumi पोर्टल पर जाएं।
  2. वहां “अपना खाता देखें” पेज खोलें।
  3. नक़्शे में से अपना जिला और अंचल चुनें।
  4. अब मौजा चुनें और दिए गए विकल्पों में से एक से खोज करें:

खोज पूरी होने के बाद स्क्रीन पर खाता (RoR) की प्रति आ जाएगी जिसमें निम्न जानकारी मिलेगी:

Bihar Bhumi से जुड़ी बड़ी खबर Bhumi Bihar
Bihar Bhumi से जुड़ी बड़ी खबर Bhumi Bihar
  1. रैयत की जानकारी
  2. खाता संख्या / खेसरा संख्या
  3. खेत की चौहदी
  4. किस्म जमीन
  5. अन्य भूमि विवरण

इसे आप आसानी से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

भूमि जानकारी – एडवांस सर्च (Bhumi Jankari)

अगर आपको पुराने रिकॉर्ड चाहिए तो आप Advanced Search का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से आप तीन तरह के डेटा देख सकते हैं:

  1. Online Registration (2016 से अब तक)
  2. Post Computerisation (2006 से 2015 तक)
  3. Pre Computerisation (2005 से पहले)

बस सही विकल्प चुनकर सर्च करना होगा।

भू-नक्शा (Bhu Naksha Bihar) ऑनलाइन

ज़मीन का नक्शा देखना अब बेहद आसान हो गया है। bhunaksha.bihar.gov.in पर जाकर आप प्लॉट और खेत का नक्शा देख सकते हैं।

कैसे देखें नक्शा:

  1. District, Sub Division, Circle, Mouza चुनें
  2. Survey Type और Sheet No. डालें
  3. नक़्शे से प्लॉट चुनें या Search करें
  4. अब LPM Report पर क्लिक करें

कुछ ही सेकेंड में आपके सामने नक्शा PDF में खुल जाएगा जिसे आप प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।

जमाबंदी पंजी (Jamabandi Panji)

जमाबंदी पंजी जमीन की असलियत और मालिकाना हक साबित करने का अहम दस्तावेज़ है। अब इसे भी ऑनलाइन देखा जा सकता है। केसे देखना है इसको हमने निचे अछे से समझाया है.

  1. अपना जिला और अंचल चुनें
  2. हल्का और मौजा सेलेक्ट करें
  3. खोजने के लिए छह विकल्पों में से एक चुनें (जैसे – खाता नंबर, रैयत का नाम, प्लॉट नंबर आदि)
  4. कैप्चा भरकर सर्च करें

इसके बाद जमाबंदी की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। यहां से आप अंतिम लगान, दाखिल-खारिज विवरण और अन्य ज़मीन संबंधी जानकारी देख पाएंगे।

[Ruby_E_Template id=”4220″]

दाखिल-खारिज (Mutation) के लिए ऑनलाइन आवेदन

पहले दाखिल-खारिज (यानी जमीन खरीद-बिक्री या वारिसों में नाम चढ़ाने की प्रक्रिया) के लिए महीनों दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब यह सेवा पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है।

  1. सबसे पहले Bihar Bhumi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. लॉगिन करके “ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदन” पर क्लिक करें।
  3. अब आवेदक की जानकारी, विक्रेता-खरीदार का नाम, दस्तावेज़, प्लॉट डिटेल्स भरें।
  4. दस्तावेज़ अपलोड करें और Submit पर क्लिक करें।
  5. आवेदन सबमिट करने के बाद आपको केस नंबर मिलेगा जिससे आप स्टेटस देख सकते हैं।

दाखिल-खारिज स्टेटस कैसे देखें?

  1. पोर्टल पर जाकर “Mutation Status” पेज खोलें।
  2. जिला, अंचल और वित्तीय वर्ष चुनें।
  3. केस नंबर / डीड नंबर / प्लॉट नंबर या मौजा से खोजें।
  4. अब आपके सामने केस की स्थिति आ जाएगी।
  5. यहां से आप रिसीप्ट और रिजेक्शन नोटिस भी डाउनलोड कर सकते हैं।

READ ALSO:

Bhumi Bihar पोर्टल पर सेवाएं

नीचे दी गई टेबल में आप एक नज़र में देख सकते हैं कि Bhumi Bihar पोर्टल पर कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं:

सेवाविवरणपोर्टल लिंक
अपना खाता (RoR) देखेंखाता और रैयत की जानकारी, जमीन का विवरणbiharbhumi.bihar.gov.in
भू-नक्शा देखेंजमीन का नक्शा, LPM रिपोर्टbhunaksha.bihar.gov.in
जमाबंदी पंजी देखेंजमीन मालिकाना और लगान की जानकारीbiharbhumi.bihar.gov.in
दाखिल-खारिज आवेदनMutation का ऑनलाइन आवेदनbiharbhumi.bihar.gov.in
दाखिल-खारिज स्टेटसआवेदन की स्थिति की जानकारीbiharbhumi.bihar.gov.in
परिमार्जनरिकॉर्ड सुधार सेवाparimarjan.bihar.gov.in
ऑनलाइन लगान भुगतानजमीन का लगान भरनाbiharbhumi.bihar.gov.in
LPC आवेदनLand Possession Certificate के लिए आवेदनbiharbhumi.bihar.gov.in
DCLR म्युटेशन अपीलदाखिल-खारिज से जुड़ा कोर्ट केसbiharbhumi.bihar.gov.in
RTPS Biharआय, जाति, निवास प्रमाणपत्रserviceonline.bihar.gov.in
EPDS Biharराशन कार्ड की जानकारीepds.bihar.gov.in
eLabharthi Biharपेंशन पेमेंट की जानकारीelabharthi.bih.nic.in

Bhumi Bihar पोर्टल क्यों ज़रूरी है?

पहले ज़मीन से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी के लिए आम लोगों को अंचल कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। कई बार घूस, दलाल और झंझट जैसी दिक्कतें सामने आती थीं। लेकिन अब सब कुछ डिजिटल हो गया है। बिहार सरकार ने ई-गवर्नेंस के तहत यह कदम उठाया है जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेगी।

नतीजा

बिहार सरकार की यह डिजिटल पहल आम लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। अब जमीन से जुड़ी जानकारी देखने के लिए न तो दफ्तरों में लाइन लगाने की ज़रूरत है और न ही दलालों के चक्कर काटने की। सिर्फ इंटरनेट और मोबाइल या लैपटॉप के ज़रिए हर ज़मीन का रिकॉर्ड आसानी से मिल सकता है।

इस कदम से न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि समय और पैसे की भी बचत होगी। किसानों और आम नागरिकों दोनों को इससे काफी फायदा मिलने वाला है।

Leave a Comment