All India Council for Technical Education क्या है? Approval, Courses, Scholarship & Latest Update

All India Council for Technical Education: आज हम आपको यहां पर India की एक ऐसे National Level की सबसे बड़ी संस्था के बारे में बताएंगे जो पूरे देश में Technical Education की खासियत और उसे सुचारू रूप से चलाने, नियंत्रित करने और अच्छा बनाने का काम करती है।

यहां पर हम आपको बताएंगे AICTE क्या है, AICTE का पूरा नाम क्या है, AICTE किन Courses को Regulate करता है?, AICTE Approval क्या होता है?, और ये क्यों जरूरी है, AICTE से जुड़ी और भी बहुत सारी जानकारी इस लेख में हम आपको बताएंगे। 

All India Council for Technical Education क्या है?

AICTE का पूरा नाम All India Council for Technical Education है और अगर हिंदी में बात करें तो इसे हिंदी में अखिल भारतीय तकनीकी परिषद होता है। यह एक ऐसी संस्था है जो Technical Education की देखरेख करता है। यह शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। यह नए Courses शुरू करने और Quality Standard को बनाए रखने का Permission देता है।  

AICTE कब और क्यों बनाया गया?

AICTE की स्थापना 1945 में एक Advisory के रूप में की गई थी। क्योंकि आजादी के पहले भारत देश में Engineering और Technical Institutions की संख्या बढ़ रही थी। लेकिन Courses, Quality Standard और Resources में समानता नहीं हो पा रही थी। तभी इस कमी को दूर करने के लिए All India Council for Technical Education को बनाया गया था।

Also Read-Bandhan Bank Net Banking: Online Banking की पूरी जानकारी, Login, Registration, Features और Benefits 

कुछ समय बाद Technical Education और Private Institution की बढ़ोतरी के कारण एक Strong Legal Institutions की जरूरत पढ़ीं। तब जाके 1987 में All India Council for Technical Education Act को संसद ने कानूनी रूप में मंजूरी दे दी। AICTE का Headquarters नई दिल्ली में है, जिससे यह संस्था पूरे देश में Education से जुड़े कामों का देखरेख करता है। और भारत में Engineering, Management, Pharmacy, Architecture, जैसे Technical कामों में केंद्रीय भूमिका निभाता है।  

AICTE के कार्य

All India Council for Technical Education का मुख्य कार्य Technical Education की Quality अच्छी हो सुनिश्चित करना, और यह देखना कि सभी कॉलेज में Education से जुड़े rule और Syllabus एक जैसा हो, कॉलेज और संस्थाओं को Approval देना, नए Courses और कॉलेज Start करने का Permission देना। 

Students को अच्छी शिक्षा बेहतर नौकरी के मौके मिले इसके लिए Research और नए तरीके को आगे बढ़ाता है। ऐसे Students, खासकर लड़कियां जो आगे पढ़ना चाहती है। उनके लिए Scholarship देना, Institution के कामकाज को निगरानी करना और Quality Standard बनाए रखने के लिए, Important Rules लागू करना। 

AICTE किन Courses को Regulate करता है?

Course CategoryCourses Regulated by AICTE
Engineering & TechnologyB.Tech, B.E, M.Tech, M.E, Diploma, Polytechnic
ManagementMBA, PGDM
PharmacyD.Pharm, B.Pharm, M.Pharm
Architecture & PlanningB.Arch, M.Arch, Town & Regional Planning
Hotel Management & Catering TechnologyHotel Management, Hospitality Courses
Applied Arts & CraftsApplied Arts, Craft-based Technical Courses
New Age / Emerging CoursesArtificial Intelligence, Data Science, Cyber Security, Robotics, Renewable Energy

AICTE Approval क्या होता है?

All India Council for Technical Education Approval का मतलब यह होता है कि किसी Technical Institutions जैसे Engineering, Management, Pharmacy Colleges को India के किसी बड़ी संस्था से आधिकारिक मान्यता मिली है। कि वह Prescribed Quality Standard जैसे Infrastructure, Faculty और Curriculum को Conform करता है। 

इसके बिना वहां की Degree या Diploma मान्य नहीं होता है। जिससे छात्रों को पढ़ाई में Problems आ सकती है। एक तरह से देखा जाएँ तो यह छात्रों के Future और Education की Quality की गारंटी होती है। 

AICTE Approval क्यों जरूरी है?

All India Council for Technical Education approval इसलिए जरूरी है क्योंकि यह भारत में Technical और Education Management की काबिलियत, Validity और Equality को सुनिश्चित करता है। यह छात्राओं को Approved Degree, Government और Private में बेहतर नौकरी के अवसर, उच्च शिक्षा के भागीदार, और Scholarship का लाभ मिलने का अवसर देती है। AICTE से approved College से डिग्री लेने पर कोई भी कंपनी या विश्वविद्यालय में आपकी डिग्री मान्य होगी।  

AICTE Approved College कैसे चेक करें?

AICTE approved College check करना बहुत आसान है जिसे आप हमारे द्वारा बताएं जाने वाले कुछ Simple से Steps को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकते है। 

  • All India Council for Technical Education approved College check करने के लिए आपको Official Website https://www.aicte.gov.in/ पर जाना है।
  •  वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Homepage पर Approved Institutions या All India Council for Technical Education Approved Institutions का Option दिखेगा उस पर क्लिक करें। 
  • अब आपको अपनी जरूरत की जानकारी भरनी है जैसे State, Level, Academic Years, Courses
  • Search करने के बाद आपके सामने All India Council for Technical Education Approved Colleges की List खुल जाएगी अब आप Approved Colleges का Status देख सकते है। 
  • आप चाहें तो Approval Download कर सकते हैं जिससे आप किसी भी कालेज पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने उसका पूरा All India Council for Technical Education Approval Letter का PDF भी मिल जाएगा।

AICTE और UGC में अंतर

Point of DifferenceAICTEUGC
Full FormAll India Council for Technical EducationUniversity Grants Commission
ScopeTechnical & Professional EducationGeneral Higher Education
Courses CoveredEngineering, MBA, Pharmacy, Architecture, PolytechnicArts, Science, Commerce, General Degree Programs
Main RoleRegulates technical institutions and coursesRegulates and funds universities
Approval / RecognitionApproval of technical colleges and programsRecognition of universities and affiliated colleges
ScholarshipsScholarships for technical studentsScholarships for higher education students
Applicable ToTechnical institutionsUniversities and their affiliated colleges
ObjectiveMaintain quality and standards in technical educationPromote and develop higher education

AICTE Scholarship Scheme

Scholarship SchemeEligible CandidatesCourse LevelPurpose
Pragati ScholarshipGirl StudentsEngineering / PolytechnicTo encourage girls to pursue technical education
Saksham ScholarshipDivyang (Disabled) StudentsTechnical CoursesTo provide financial support to students with disabilities
PG Scholarship (GATE/GPAT)GATE / GPAT Qualified StudentsM.Tech / M.PharmTo support higher technical education

AICTE का Full Form क्या होता है? 

AICTE का Full Form All India Council for Technical Education होता हैं। 

AICTE का मुख्यालय कहां स्थित है? 

AICTE का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। 

AICTE की स्थापना कब हुई थी?

AICTE की स्थापना 1945 में एक Advisory के रूप में की गई थी। 

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको AICTE यानि की All India Council for Technical Education से जुडी सारी जानकारी दी है। जैसे- AICTE क्या है, AICTE का पूरा नाम क्या है, इसको क्यों बनाया गया, AICTE के कार्य क्या है, AICTE किन Courses को Regulate करता है, और AICTE Approved क्यों जरूरी है और भी बहुत कुछ AICTE के बारे में बताये है आशा है। की आपको AICTE से जुड़े जितने सवाल थे, लगभग सबके जवाब इस आर्तिक्ले में मिल गएँ हो। 

Leave a Comment