Pati Brahmachari 12 March 2026 Episode No.256 ईशा ने मांगा डिवोर्स, ताऊजी की एंट्री से कहानी में आया बड़ा मोड़

Pati Brahmachari 12 March 2026 Episode No.256: में आज का एपिसोड काफी ज्यादा इमोशनल और दिलचस्प देखने को मिलता है। जैसा कि पिछले एपिसोड में देखा गया था कि ईशा ने सूरज की जान बचाकर उसे घर तक पहुंचाया, लेकिन उसके बाद उसने ऐसी दर्द भरी बातें कही जिससे पूरे परिवार की आंखों में आंसू आ गए।

ईशा सूरज से बहुत प्यार करती है यह बात हर कोई जानता है, लेकिन इसके बावजूद वह सूरज और उसके परिवार के सामने एक ऐसा फैसला रख देती है जिसे सुनकर सबके होश उड़ जाते हैं। वह साफ शब्दों में कह देती है कि उसे सूरज से डिवोर्स चाहिए।

यह सुनकर पूरे घर में सन्नाटा छा जाता है। सूरज भी हैरान रह जाता है और सोचता है कि आखिर ईशा इतनी नाराज क्यों है कि वह तलाक तक लेने के लिए तैयार हो गई है। घर के बाकी लोग भी इस फैसले को समझ नहीं पाते। आज का एपिसोड यहीं से और भी ज्यादा दिलचस्प बन जाता है क्योंकि आगे क्या होने वाला है यह किसी ने भी नहीं सोचा था।

ईशा का घर छोड़ना और नए किरदार की एंट्री

नए किरदार की एंट्री
नए किरदार की एंट्री

Pati Brahmachari 12 March 2026 Episode No.256 में कहानी उस वक्त और भी ज्यादा चौंकाने वाली हो जाती है जब ईशा डिवोर्स की बात कहकर घर छोड़कर चली जाती है। ईशा के जाने के थोड़ी देर बाद ही कहानी में एक नए किरदार की एंट्री होती है। दरअसल सरला के पति कई सालों बाद वापस घर आ जाते हैं। उन्हें देखकर घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं। सूरज के पिता उन्हें देखकर कहते हैं कि बड़े भैया वापस आ गए हैं। जैसे ही वह उनके पैर छूने के लिए आगे बढ़ते हैं, वह अपने पैर पीछे कर लेते हैं।

उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे वह भी ब्रह्मचारी जीवन जी रहे हों। इसके बाद वह घर वालों से कहते हैं कि इस घर में एक बहुत बड़ा संकट चल रहा है। वह साफ शब्दों में सूरज और ईशा के रिश्ते को लेकर कहते हैं कि अगर यह रिश्ता टूट जाए तो शायद इस घर के लिए अच्छा होगा। उनका कहना है कि सृष्टि का यही नियम है कि जब पुराने सूखे पत्ते गिरते हैं तभी नए पत्ते पेड़ों में आते हैं।

सूरज और ताऊजी के बीच बहस

Pati Brahmachari 12 March 2026 Episode No.256 में सूरज अपने ताऊजी की बातों को सुनकर चुप नहीं रहता। वह साफ शब्दों में जवाब देता है कि उसका और ईशा का रिश्ता सिर्फ कागज का रिश्ता नहीं है बल्कि दिलों का बंधन है जो कभी भी टूट नहीं सकता। सूरज कहता है कि चाहे कोई कुछ भी कहे लेकिन वह ईशा से अलग नहीं होना चाहता। लेकिन ताऊजी का मानना है कि जब से ईशा इस घर में आई है तब से इस घर में परेशानियां ही बढ़ी हैं।

सरला भी यही सोचने लगती है कि शायद ईशा के आने के बाद ही घर में इतनी सारी मुसीबतें आई हैं। जैसे अनिल का उसकी बेटी को छोड़ देना और छोटी बेटी रिया का किडनैप होना। इन सब बातों को सुनकर घर के बाकी लोग भी परेशान हो जाते हैं। सूरज के पिता भी कहते हैं कि अच्छा हुआ बड़े भैया आप यहां आ गए क्योंकि इस समय आपकी बहुत जरूरत है। सूरज मन ही मन सोचता है कि इतने सालों बाद ताऊजी अचानक यहां कैसे आ गए।

Read Also – Pati Brahmachari 10 March 2026 Episode No.254 सूरज की खतरनाक लड़ाई, ईशा का दिल हुआ बेचैन

डिवोर्स पेपर पर साइन करने की मजबूरी

Pati Brahmachari 12 March 2026 Episode No.256 में कहानी उस समय और भी ज्यादा भावुक हो जाती है जब सूरज को जबरदस्ती डिवोर्स पेपर पर साइन करने के लिए कहा जाता है। सरला ताऊजी की बातों में आकर सूरज को समझाने लगती है कि इस रिश्ते को खत्म कर देना ही सही होगा। यहां तक कि सूरज के पिता भी उस पर दबाव डालते हैं और कहते हैं कि अगर वह डिवोर्स पेपर पर साइन नहीं करेगा तो वह अपना मुंह नहीं दिखाएंगे।

यह बात सुनकर सूरज बहुत टूट जाता है। आखिरकार वह मजबूरी में डिवोर्स पेपर पर साइन कर देता है। लेकिन साइन करने के बाद वह ताऊजी से एक बात जरूर कहता है कि कागज पर साइन करने से रिश्ता खत्म हो सकता है लेकिन दिल का रिश्ता कभी खत्म नहीं हो सकता। सूरज के इस फैसले को देखकर उसका दोस्त बंटी बहुत दुखी हो जाता है और रोने लगता है। रिया उसे रोते हुए देख लेती है और दोनों के बीच भावुक बातचीत होती है। दोनों कहते हैं कि उन्होंने हमेशा सूरज और ईशा के प्यार को सबसे सच्चा प्यार माना था लेकिन अब उन्हें प्यार पर भरोसा ही नहीं रहा।

Pati Brahmachari 12 March 2026 Episode No.256 में क्या हुआ था?

इस एपिसोड में ईशा सूरज से डिवोर्स मांगकर घर छोड़कर चली जाती है। इसके बाद सूरज के ताऊजी की एंट्री होती है जो कहते हैं कि इस रिश्ते का टूटना ही सही है। परिवार के दबाव में आकर सूरज डिवोर्स पेपर पर साइन कर देता है। दूसरी तरफ गुलाब हवेली में ईशा की नई शादी की तैयारी शुरू हो जाती है।

क्या सूरज और ईशा का डिवोर्स हो जाएगा?

एपिसोड में सूरज मजबूरी में डिवोर्स पेपर पर साइन कर देता है। लेकिन वह साफ कहता है कि कागज से रिश्ता टूट सकता है दिल से नहीं। इससे लगता है कि आगे कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट आ सकता है। आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि उनका रिश्ता सच में टूटेगा या नहीं।

Pati Brahmachari सीरियल में सूरज के ताऊजी की एंट्री क्यों हुई?

सूरज के ताऊजी कई सालों बाद अचानक घर वापस आते हैं। वह कहते हैं कि ईशा के आने के बाद घर में परेशानियां बढ़ गई हैं। इसलिए उनका मानना है कि सूरज और ईशा का रिश्ता खत्म होना चाहिए। लेकिन आगे की कहानी में पता चलेगा कि उनकी एंट्री के पीछे कोई चाल है या नहीं।

ईशा की नई शादी की तैयारी

Pati Brahmachari 12 March 2026 Episode No.256 में दूसरी तरफ कहानी गुलाब हवेली में चलती है जहां ईशा अपने घर पहुंच जाती है। वह अपने पिता गुलाब सिंह से कहती है कि वह शादी के लिए तैयार है। यह सुनकर गुलाब सिंह बहुत खुश हो जाता है और तुरंत शादी की तैयारियां शुरू कर देता है। वह एक वेद नाम की महिला को हवेली में बुलाता है जिसकी बेटी से ईशा की शादी करवाने की बात चल रही होती है।

जब वह लोग ईशा को देखते हैं तो उन्हें ईशा बहुत पसंद आती है। वह ईशा से कहते हैं कि वह जल्द ही एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी बनने वाली है और उसकी किस्मत चमकने वाली है। उधर सूरज के ताऊजी कहते हैं कि डिवोर्स पेपर को जल्द से जल्द गुलाब हवेली भेज दिया जाए। साथ ही वह सूरज के हाथ की अंगूठी देखकर कहते हैं कि वह अंगूठी भी वापस कर दी जाए।

अब आने वाले एपिसोड में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या सूरज और ईशा का रिश्ता सच में खत्म हो जाएगा या फिर कहानी में कोई नया मोड़ आएगा। कहीं सूरज के ताऊजी की वापसी के पीछे कोई बड़ी चाल तो नहीं है। इन सभी सवालों के जवाब हमें अगले एपिसोड में देखने को मिलेंगे। तब तक देखते रहिए Pati Brahmachari सीरियल।

Leave a Comment