Mann Atisundar 14 Jan 2026 Episode 904, नया मोड़, नई परेशानी

Mann Atisundar 14 Jan 2026 Episode 904: कहानी में आया एक नया मोड़, दादी की जिद्द की वजह से राध्या की जिंदगी में आई नई परेशानी। आज के एपिसोड में आपको ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। चलिए हम आपको पूरी कहानी को विस्तार से जानते है, कि कहानी में क्या क्या हुआ।

Mann Atisundar 14 Jan 2026 Episode 904 कहानी की शुरुआत

Mann Atisundar आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जहां दादी ने निहारिका और प्रथम की शादी करवाने के लिए सबको मना लिया है। और घर में बैंड बाजा बुला कर खुशी से नाचती है, और तभी बातों बातों में बैंड बाजा वालों से बोल देती हैं। कि परसो शादी में आना जिसे सुनकर सब हैरान हो जाते है।

दादी ने खुद से ही शादी की तारीख रख ली और कल ही हल्दी, मेहंदी, संगीत, रखी है, जिसे सुनकर सब चौक जाते है। मगर ओंकार दादी को इतना खुश देखकर मान जाता है, मगर राध्या ये सब सुनकर बहुत उदास हो जाती है।

प्रथम को भी बहुत गुस्सा आता है, वह खुद को ही चोट पहुंचाता है, तभी निहारिका वहां आती है और प्रथम को अपनी पुरानी यादों के बारे में याद दिलाने लगती है। लेकिन प्रथम कुछ न सुनकर अपने कान में इयर बड्स लगा लेता है।

Also Read-Pati Brahmachari 14 January 2026 Episode 206 सूरज का टूटा भरोसा, ईशा से टकराव और आने वाला बड़ा हादसा

निहारिका की बाते प्रथम नहीं सुनता जिसकी वजह से उसे बहुत गुस्सा आता है वह वहां से जाने ही वाली होती है। मगर तभी देखती है राध्या प्रथम के लिए जूस लेकर आ रही होती है। निहारिका राध्या के अंदर प्रथम के खिलाफ़ गलतफहमी पैदा करने के लिए, झूठा नाटक करती है। जैसे कि वह प्रथम से बात कर रही हो लेकिन प्रथम अपने कान में एयरबड्स लगा कर गाना सुन रहा होता है।

निहारिका की बाते सुन राध्या के हाथ से जूस का गिलास छुटकर गिर जाता है। जिसकी आवाज सुन प्रथम दौड़कर राध्या के पास जाता है। और राध्या के हाथ में फूटे हुए गिलास के टुकड़े से लगी चोट को देख उसे समझाता है कि अपना ख्याल रखा करे।

तभी निहारिका बोलती है प्रथम छोटी सी चोट है तभी प्रथम चिल्लाकर निहारिका से बोलता है। यह तुम्हे छोटी सी चोट लग रही है, इतना सुनने के बाद निहारिका चुप हो जाती है। तभी प्रथम के हाथ पर लगे चोट को राध्या देख लेती है। और कहती है, प्रथम सर आपको भी चोट लगी है लेकिन प्रथम अपनी चोट को इगनोर कर देता है।

प्रथम, राध्या से कहता है मै पहले ही बहुत परेशान हु मुझे और परेशान न करो, और राध्या के चोट पर दवा लगाने जा ही रहा होता है। तभी उसे कोई बुला लेता है और प्रथम चला जाता है। प्रथम के जाने के बाद राध्या निहारिका की बाते और प्रथम की चिंता दोनों को लेकर उलझन में पड़ जाती है। 

इधर निहारिका को राध्या के प्रति प्रथम, की चिंता देखकर बहुत जलन होती है। वह इस बार राध्या का अपहरण करवाने की साजिश करती है। जिसके लिए उसने किडनैपर्स को सुपारी दे देती है, और सोचती है जब प्रथम की पहली बीबी ही नहीं रहेगी तो मैं कानूनन तौर पर प्रथम की पत्नी बन सकती हूं।

Also Read-Rimjhim Choti Umar Bada Safar Episode 89 कंगन कांड से मचा महल में तूफान, क्या रिमझिम बन पाएगी रानी

अब होती है सुबह जहां हल्दी की तैयारी हो रही होती है और उर्मी को अपनी शादी की चिंता होती है। वह हल्दी वाले दिन शराब पी लेती है घर में केवल दादी और निहारिका ही खुश होते है, बाकी सब के चेहरों पर उदासी छाई होती है। 

हल्दी की रश्म शुरू करने के लिए दादी उर्मी से हल्दी मांगती है, लेकिन उर्मी शराब पी रखी होती है। जिससे वह अपने पैरों पर ठीक से खड़ी नहीं हो पाती। राध्या को ये हल्दी की रश्म देखा नहीं जाता वह वहां से जाने की सोचती है।

तभी निहारिका उसे अपने पायल बंद करने के लिए बुला लेती है और दादी उसे धक्का दे देती है।  जिससे वह गिरने वाली होती है लेकिन प्रथम थाम लेता है, और इधर उर्मी भी हल्दी लेकर आ ही रही होती है। और फिसल जाती है जिससे हल्दी उर्मी के हाथ से छुटकर राध्या और प्रथम के ऊपर गिर जाती है।

जिसे देखकर दादी राध्या के ऊपर भड़क जाती है और उस पर हाथ उठाने जाती है लेकिन प्रथम रोक लेता है। रजनी बोलती है इसमें राध्या की क्या गलती हल्दी तो उर्मी ने गिराई है। और इधर शराब पीने की वजह से उर्मी बेहोश होकर गिर जाती है। 

तभी उर्मी को सभी लोग उठाकर उसको कमरे में ले जाते है, और दादी चिल्लाती हैं। कि अब रश्म के लिए नई हल्दी बनेगी। तब जाके यह रश्म होगी, तभी रजनी गिरी हुई हल्दी से ही निहारिका को हल्दी लगा देती है। इसे देख दादी को और भी गुस्सा आता है।

तभी रजनी बड़े ही चालाकी से सबको हल्दी के लिए मना लेती है। तभी निहारिका को किडनैपर्स का मैसेज आता है, जिसमे उन लोगों ने राध्या की आई डी मांगी होती है। इधर दादी का गुस्सा शांत ही नहीं होता वह राध्या को गुस्से में चिल्लाकर बोलती हैं दफा हो जाओ यहां से जिसे सुनकर राध्या बहुत दुखी हो जाती है। 

Mann Atisundar 15 Jan 2026 Upcoming Twist

Mann Atisundar के आगे आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि, कैसे निहारिका ने राध्या की आई डी किडनैपर्स के पास भेजेगी, और कैसे किडनैपर्स राध्या को किडनैप करेंगे। और आपके मन ये सवाल भी आ रहा होगा कि, क्या राध्या रोक पाएगी शादी यह खुद हो जाएगी किडनैप। और निहारिका कर लेगी प्रथम से शादी, आगे आने वाले एपिसोड में आपके इन सारे सवालों का जवाब मिल जाएगा।

हल्दी की रश्म में हल्दी किसे लगती है? 

हल्दी की रश्म में हल्दी निहारिका और प्रथम की हो रही होती है, मगर नियति को कुछ और ही मंजूर होता है रश्म वाली हल्दी राध्या और प्रथम को लग जाती है।

निहारिका की अगली साजिश क्या है?

निहारिका ने इस बार राध्या को किडनैप करवाने की साजिश की है जिससे वह प्रथम से शादी करके उसकी लीगल पत्नी बन सके। 

Conclusion

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar के आज के एपिसोड का पूरा Written Update दिया है। आज का पूरा एपिसोड सस्पेंस, इमोशन, और ड्रामा से भरा हुआ था। कहानी को कुछ इस तरह से दिखाया गया जिसके बाद दर्शकों, को इसे देखने में और भी इंट्रेस्ट आ गया है। और सभी दर्शकों को आने वाले एपिसोड का बड़े ही बेसब्री से इंतजार होता है।

Leave a Comment