Mann Atisundar Today Full Episode 897: आज की कहानी पूरी तरह पलटने वाली जिसमे रिश्तों की परीक्षा होने वाली है और कुछ फैसले ऐसे होंगे, जो आगे की पूरी कहानी को बदल सकते हैं। दर्शकों की उत्सुकता इस बात को लेकर बनी रहती है कि सच जीतता है या फिर साज़िशें एक बार फिर भारी पड़ती हैं।
Mann Atisundar Today Full Episode 897 की शुरुआत
Mann Atisundar आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जहां घर में दादी ने रुद्रा अभिषेक की पूजा रखी है। मगर यह पूजा प्रथम के साथ राध्या नहीं बल्कि, निहारिका करेगी देखना यह है आखिर क्या चमत्कार होगा जिससे यह पूजा प्रथम के साथ राध्या कर पाएगी।
पूजा में सभी लोग बैठे होते है पंडित जी प्रथम और निहारिका को कलश में रखे दूध को शिवलिंग पर अर्पण करने को बोलते है। ये सब देख दादी और निहारिका को बहुत खुशी होती है मगर राध्या और बाकी घर वालों को बहुत ही दुख और अफसोस होता है।
मगर राध्या को पूरा विश्वास होता है कि भोलेनाथ कुछ न कुछ चमत्कार जरूर करेंगे, जिससे वह अपने पति प्रथम के साथ शिवलिंग पर दूध अर्पण कर पाएगी। निहारिका और प्रथम जैसे ही शिवलिंग पर दूध चढ़ाने ही वाले होते है तभी निहारिका को साफ दिख जाता है जिससे वह दौड़कर भाग जाती है।
निहारिका कलश छोड़कर हट जाती है, कलश गिरने ही वाला होता है, तभी राध्या आकर पकड़ लेती है। जिसे देखकर बस यही लगता है भोलेनाथ का ही कोई चमत्कार है, रुद्रा अभिषेक प्रथम और राध्या के हाथों ही होता है।
प्रथम और राध्या के हाथों से रुद्रा अभिषेक होता देख सब घर वाले बहुत ही खुश होते है। लेकिन दादी को बहुत ही गुस्सा आता है वह गुस्से में राध्या पर भड़कती है। और दोबारा से रुद्रा अभिषेक करने को बोलती है मगर पंडित जी और ओंकार के समझाने के बाद मान जाती है।
निहारिक एक बार फिर से अपने साजिश में नाकाम हो चुकी होती है जिसकी वजह से वह इस बार घर छोड़कर जाने को कहती है मगर दादी आकर रोक लेती है। तभी कुछ लोग आती है जो प्रतियोगिता की बात करती है, मगर रजनी मना कर देती है।
मगर दादी आकर प्रतियोगिता कराने के लिए कहती है लेकिन उसमें भाग निहारिका लेगी न कि राध्या लेकिन रजनी राध्या को भी भाग लेने को कहती है। लेकिन राध्या मना करती है लेकिन रजनी राध्या को विश्वास दिलाती है कि, तुम भाग लोगी, रजनी के इतना जिद्द करने की वजह से राध्या प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मान जाती है। जब घर में सबको पता चलता है कि राध्या भी प्रतियोगिता में भाग ले रही है तो सब राध्या का मजाक उड़ाते है।
Mann Atisundar Upcoming Twist
Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है अभी के लिए हम आपको इतना ही बता सकते हैं। कि आने वाला एपिसोड पूरा ट्विस्ट से भरा हुआ होने वाला है, क्योंकि आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि राध्या भी प्रतियोगिता में भाग लेगी जहां हम देखेंगे कि, क्या राध्या निहारिका को हरा पाएगी या खुद हार जाएगी।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar Today Full Episode का पूरा Written Update दिया है। जिसमे हमने हर एक किरदार को बहुत ही अच्छे से बताया है इसमें हर एक सीन को बहुत ही इंटरेस्टिंग तरीके से दिखाया गया है। जिसे देखने के बाद दर्शकों को आने वाले एपिसोड का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।
