Mann Atisundar 02 January 2026, Episode 892 – Full Story Revealed

Mann Atisundar 02 January 2026, Episode 892: कहानी और भी दिलचस्प मोड़ पर पहुंची है। इस भाग में दर्शकों को राध्या और प्रथम के रिश्तों के बीच आगे की कठिनाइयों, भावनाओं और नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। कुछ किरदारों के पुराने संघर्ष नए तरीकों से सामने आते हैं, जिससे कहानी में और गहराई आती है और दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है।

Mann Atisundar 02 January 2026, Episode 892 का शुरुआत

Mann Atisundar कहानी की शुरुआत होती हैं जैसा कि पिछले एपिसोड में हमने आपको बताया था New Year की पार्टी होती है। दादी ने राध्या को वेटर वाले कपड़े पहनने को दी है। और निहारिका को अच्छी सी फैंसी ड्रेस देती हैं, पहनने को जिससे निहारिका बहुत खुश होती हैं। 

पार्टी में मेहमान आने लगते हैं, जिसे देखकर सब हैरान होते हैं क्योंकि, घर में दादी की जिद्द की वजह से छोटी सी पार्टी रखी गई होती है। जिसमे कुछ लोगों को ही बुलाया गया होता है लेकिन धीरे धीरे मेहमान बढ़ने लगते है। जिसे देख रजनी और ओंकार की चिंता बढ़ने लगती हैं क्योंकि राध्या को वेटर के कपड़ो में सब क्या सोचेंगे।

इधर दादी अपने सहेलियों के साथ बात चीत कर ही रही होती हैं, तभी सब लोग पूछने लगते हैं तुम्हारी पोती बहु कहां हैं। तब तक सबकी नजर प्रथम और निहारिका पर पड़ती है जिसे देख दादी खुश हो जाती हैं। और दादी की सहेलियां जिन्हें पता होता है कि प्रथम की पत्नी राध्या है न कि निहारिका, इसी वजह से जब दादी निहारिका की अपनी बहु बताती है। तो उसका सब लोग मजा ले लेते हैं और आपस में ही बातचीत करते हैं। 

इधर राध्या को वेटर के कपड़ो में सबके सामने लाने के लिए निहारिका फिर से एक नई चल चलती है। लेकिन इस बार प्रथम सबकुछ सम्भाल लेता है, और ऊपर से निहारिका पर गुस्सा करता है। लेकिन प्रथम को राध्या की चिंता होती है तो वह राध्या के पीछे चला जाता है। और निहारिका का चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है तभी पार्टी में अपनी पहचान बनाने के लिए नई चाल सोचती हैं।

Also Read-Rimjhim Episode 78 छोटी उम्र में बड़ा सफ़र  फैसला, बदलेगा सब कुछ 

निहारिका उर्मी को उकसाती हैं कि जाके सबसे कहे कि डांस करने को जिसके बाद सभी कपल्स डांस करते है। और इसी बहाने निहारिका को भी प्रथम के साथ डांस करने का मौका मिल जाता है। लेकिन प्रथम निहारिका के साथ डांस करने में हिचकिचाता है तभी बुलबुल आ जाती है तो उसके साथ मस्ती करता है।

ये सब देख दूर खड़ी राध्या को बहुत दुख होता है तभी राध्या की नजर सामने मंदिर शंकर जी के ऊपर पड़ती हैं। तो वह ये सब शंकर जी की मर्जी समझ कर खुद को समझाती है और उसे पूरा विश्वास होता हैं। कि भोलेनाथ जरूर कुछ ऐसा चमत्कार करेंगे जिससे वह New Year अपने परिवार के साथ मना पाएगी। 

पार्टी में सब लोग अच्छे से इंजॉय कर ही रहे है तभी उर्मी निहारिका को धक्का दे देती है। जिससे बुलबुल के हाथ से आइसक्रीम निहारिका की साड़ी पर गिर जाती है। निहारिका उर्मी पर भड़कती है लेकिन उर्मी ज्यादा कुछ नहीं बोलती हैं। निहारिका राध्या के पास जाकर नौकरों की तरह उससे पानी मांगती है। लेकिन राध्या भी उसे उसकी भाषा में समझाती है, आज का एपिसोड यहीं पर समाप्त होता है। 

Mann Atisundar Upcoming Twist 

Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि क्या राध्या का विश्वास पूरा होगा, क्या राध्या भी अपने परिवार के साथ New Year सेलिब्रेट कर पाएगी, राध्या की बात सुनने के बाद क्या निहारिका इस बार करेगी कुछ बड़ी साजिश, या फिर पार्टी में राध्या की होगी बेइज्जती,

Mann Atisundar के आज के एपिसोड में राध्या के साथ क्या हुआ?

Mann Atisundar के आज के एपिसोड में राध्या को दादी ने वेटर का कपड़ा पहनकर पार्टी में काम करने को कहा था, राध्या ने दादी की बात मानकर वेटर का कपड़ा पहनकर पार्टी में आ तो जाती है। लेकिन पार्टी में आए मेहमान जानते है कि राध्या ही घर की छोटी बहु है। अगर उसे किसी ने वेटर के कपड़ो में देख लिया तो घर की बेइज्जती होगी। बस इसी चिंता की वजह से राध्या छुप छुप कर वेटर वाले सब काम करती है। लेकिन निहारिका राध्या को सबके सामने जलील करने का कोई कसर नहीं छोड़ती। मगर प्रथम के साथ की वजह से निहारिका अपने साजिश में नाकामयाब हो जाती है। 

क्या प्रथम को राध्या की चिंता होती है?

हां, प्रथम को राध्या की चिंता होती है क्योंकि उसके साथ जो भी कुछ हो रहा है उसके बाद प्रथम की चिंता और बढ़ चुकी है। 

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar Today Full Episode का पूरा Written Update दिया है। जिसको पढ़ने के बाद आप कहानी को अच्छे से समझ पाएंगे क्या हुआ है। और आगे क्या होने वाला है, और क्या होगा, आज के एपिसोड की बात करे तो पूरा एपिसोड ट्विस्ट से भरा हुआ था। 

Leave a Comment