Mann Atisundar 28 Dec 2025 Full Episode 887: कहानी को और ज्यादा भावनात्मक बना देता है। इस एपिसोड में पुराने जख्म फिर से ताजा होते हैं और रिश्तों में छुपी हुई गलतफहमियां सामने आने लगती हैं। हर किरदार अपने-अपने मन की लड़ाई लड़ता हुआ नजर आता है।
एपिसोड 887 में प्यार और दर्द दोनों साथ दिखाई देते हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग रिश्तों को बचाने की कोशिश करते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ फैसले हालात को और मुश्किल बना देते हैं। सच और झूठ के बीच की दूरी कम होती दिखती है।
यह एपिसोड दर्शकों को भावुक कर देता है और आने वाले एपिसोड के लिए रोमांच बढ़ा देता है। कहानी अब ऐसे मोड़ पर है, जहां एक छोटा सा फैसला सब कुछ बदल सकता है।
Mann Atisundar 28 Dec 2025 Full Episode 887
Mann Atisundar में कहानी की शुरुआत वहीं से होती है। जहां पिछले एपिसोड की समाप्ति हुई थी, जैसा कि पिछले एपिसोड में हमने आपको बताया था कि राध्या सोफे पर सोने को कहती है। मगर वह मोटी होने के कारण सोफे पर फिट नहीं आती। तब प्रथम उसे वेड पर ही सोने कहता है, राध्या बेड पर सोने के लिए मान जाती है।
सुबह होती है तब रजनी, राध्या और प्रथम से कहती आज पौष अमावस्या है आज के दिन नव विवाहित जोड़े भगवान की पूजा अर्चना करते है। इस बार यह पूजा तुम दोनों करोगे, इतना सुनते ही दादी गुस्से में पूजा की थाली पटक कर राध्या को बोलती है। इस का लड़की की वजह से आए दिन घर में कोई न कोई क्लेश होते रहते है, इस लड़की के हाथों कोई पूजा नहीं होने देंगे।
रजनी, राध्या का साथ देते हुए कहती हैं कि यह बात सही है कि राध्या से कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं, लेकिन वही राध्या उन गलतियों को समय पर सुधार भी देती है। रजनी की बात सुनकर ओंकार भी राध्या के पक्ष में बोलने लगता है, जिससे दादी के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचता। यह पूरा नज़ारा निहारिका चुपचाप देख रही होती है और तभी उसके मन में यह सोच पैदा होती है कि किसी भी तरह राध्या को पूजा में बैठने से रोका जाए।
तभी निहारिका को राध्या के खिलाफ साजिश करने का मिलता है, मौका निहारिका पूजा के लिए लाए गए मोगरे के फूलों को छिपा देती है जब राध्या को पता चलता हैं। कि पूजा के लिए मोगरे का फूल नहीं है तो, वह अकेली ही मंदिर के पीछे वाले रास्ते पर से फूल लेने चली जाती है। राध्या के जाने के बाद घर वाले आते हैं राध्या को ढूंढने लगते है पता चलता है कि राध्या पहले ही मंदिर के लिए निकल चुकी है, तब बाकी घर वाले भी मंदिर के लिए निकलते है।
Also Read-Mann Atisundar 27 Dec 2025 Full Episode 886, राध्या ने जीता घर वालो का विश्वाश
इधर राध्या फूल लेने के लिए जा ही रही होती है, बीच में ऑटो खराब होने के वजह से उसे पैदल ही जाना पड़ता है। इधर घर वाले मंदिर पहुंच जाते है, मगर राध्या उन्हें कहीं दिखाई नहीं देती इससे सब लोग थोड़ा चिंतित होते है, तभी निहारिका बहाना करके मंदिर से निकल जाती है।
राध्या मंदिर के पास पहुंचने ही वाली होती है तभी उसकी नजर सड़क कि मरम्मत कर रहे वर्कर्स के ऊपर पड़ती है। इसके बाद उसकी चिंता और बढ़ जाती है कि कैसे अब वह फूलों तक पहुंचेगी, कैसे समय पर मंदिर पहुंचेगी। राध्या हार नहीं मानती सड़क पर बिछे कंक्रीट से बचकर निकल ही रही होती है। तभी निहारिका उसके ऊपर छुपकर हमला करती है, जिसकी वजह से राध्या सड़क पर बिछे कंक्रीट में जाकर फस जाती है। कांक्रीट इतना गरम होता है जिससे राध्या का पैर जलने लगता है। और खुद को कंक्रीट से निकालने की बहुत कोशिश करती है लेकिन नहीं निकाल पाती है।
दादी हाथ धोने के बहाने से निहारिका को ढूंढने निकल जाती है। इधर प्रथम को राध्या की चिंता होती है, तो वह राध्या को फोन करने वाला ही होता है तभी पंडित जी आ जाते है और कलश प्रथम को देते है। लेकिन नियति को कुछ और मंजूर होता है प्रथम के हाथ से कलश छूट कर जमीन पर गिर जाता है।
इधर राध्या कंक्रीट में फसी ही होती है और निहारिका छुप कर ये सब देख ही रही होती है। मगर इस बार निहारिका राध्या का खेल ही खत्म करने का सोचती है। तभी सामने रखे गए विशाल पत्थर पर उसकी नजर पड़ती है तो वह उसे राध्या की तरफ ढकेल देती है।
राध्या की नजर अपने तरफ आते विशाल पत्थर पर पड़ती है, जिसके बाद राध्या खुद को बचाने की आखरी उम्मीद भी खो देती है। तभी कुछ ऐसा चमत्कार होता है या नियति खुद प्रथम को राध्या के पास लेकर आती है। जब प्रथम की नजर राध्या पर पड़ती है तो दौड़ पड़ता है राध्या को बचाने के लिए, यहां पर आज के एपीसोड की समाप्ति होती है।
Mann Atisundar Upcoming Twist
Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि क्या प्रथम राध्या को कॉन्क्रीट से बाहर निकाल पाएगा यह नहीं, या फिर इस बार निहारिका कि साजिस ले लेगी राध्या कि जान। क्या इस बार निहारिका की साजिश का खुलासा पूरे घर वालों के सामने होगा या नहीं।
निहारिका राध्या के साथ क्या खतरनाक हरकत करती है?
निहारिका यह सब दूर से देख रही होती है। पहले वह राध्या पर हमला करती है, जिससे राध्या और ज्यादा कंक्रीट में फंस जाती है। इसके बाद निहारिका का इरादा और खतरनाक हो जाता है। वह सामने पड़े एक विशाल पत्थर को राध्या की ओर ढकेल देती है, ताकि राध्या बच न सके।
क्या प्रथम को राध्या के खतरे का एहसास होता है?
मंदिर में प्रथम को अचानक राध्या की बहुत चिंता होने लगती है। वह उसे फोन करने ही वाला होता है कि तभी पंडित जी कलश दे देते हैं। इसी बीच उसके हाथ से कलश गिर जाता है, जो आने वाली अनहोनी का संकेत माना जाता है।
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Mann Atisundar Today’s Full Episode का पूरा Written Update दिया है जिसमे हर एक किरदार का अच्छी तरह दिखाया गया है। और एपिसोड में कुछ ऐसे सीन दिखाए गए जिसे देखने के बाद दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया। अब बस दर्शकों को बस यही इंतजार है कि आने वाले एपिसोड में क्या होगा, उसका भी Written Update जल्द ही मिलेगा यहां पर।
