Pati Brahmachari 26 December 2025 Episode No.190 मां बनने की खुशी या साजिश का खेल?

Pati Brahmachari 26 December 2025: पिछले एपिसोड में ईशा ने आरव को फोन करके साफ कह दिया था कि अब किसी भी तरह के गिफ्ट भेजने का कोई मतलब नहीं है। उसे जो मिलने वाला है, वह सिर्फ डाइवोर्स पेपर है, जिस पर आरव को साइन करना पड़ेगा। ईशा की यह बातें सुनकर सूरज पूरी तरह हैरान रह जाता है। सूरज सोचने लगता है कि जो ईशा कल तक अपने भाई आरव के साथ खड़ी थी, आज वही ईशा उसके खिलाफ कैसे हो सकती है। यह बदलाव सूरज के दिल को अंदर तक झकझोर देता है और उसे लगता है कि ईशा किसी गहरे दर्द से गुजर रही है।

बिंदिया की चालाकी और गुलाब सिंह की जहरीली सोच

आज के एपिसोड में बिंदिया एक बार फिर अपनी चालों से माहौल बिगाड़ती नजर आती है। जब आरव घर आता है, तो बिंदिया दिखावे की खुशी जताती है और कहती है कि तुम्हें देखकर बहुत अच्छा लगा, अच्छा हुआ तुम वापस आ गए। लेकिन वहीं गुलाब सिंह अपनी असली सोच दिखाते हुए ताना मारता है कि अच्छा हुआ तुम अकेले आए हो, अपनी मनहूस बीवी को साथ नहीं लाए। बिंदिया इस बार भी अपने मकसद में कामयाब होती दिखती है और उसकी चालाकी इस एपिसोड को और ज्यादा दिलचस्प बना देती है।

Pati Brahmachari 26 December 2025 दो घरों की गोद भराई और छिपी हुई खतरनाक साजिश

Pati Brahmachari 26 December 2025 एक तरफ मोनिका की गोद भराई चल रही होती है और दूसरी तरफ गुलाब सिंह की बहू खुशबू की भी गोद भराई हो रही होती है। दोनों घरों में खुशी का माहौल होता है, लेकिन अचानक खुशबू के पेट में तेज दर्द शुरू हो जाता है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी होती है। खुशबू का पति मोनिका के घर फोन करके कहता है कि खुशबू की हालत खराब हो रही है। लेकिन असल सच्चाई यह होती है कि खुशबू और मोनिका के बीच एक खतरनाक राज छिपा होता है। दोनों अपने होने वाले बच्चों को बदलने का प्लान बना चुकी होती हैं, जिसकी भनक किसी को नहीं होती।

Read Also- Pati Brahmachari 25 December 2025 Episode No.189 सूरज का बड़ा फैसला, आरव की मोहब्बत का इम्तिहान

Pati Brahmachari 26 December 2025 डिलीवरी का ड्रामा, ईशा की मजबूरी और बच्चे का जन्म

Pati Brahmachari 26 December 2025 एपिसोड में दिखाया जाता है कि खुशबू अस्पताल में एडमिट होती है, जबकि मोनिका गिर जाने की वजह से और ज्यादा कमजोर हो जाती है। उसकी हालत ऐसी हो जाती है कि उसे अस्पताल नहीं ले जाया जा सकता। ऐसे में काव्य फैसला करता है कि मोनिका की डिलीवरी घर पर ही होगी। काव्य ईशा से कहता है कि यह जिम्मेदारी तुम्हें निभानी होगी।

ईशा घबरा जाती है और कहती है कि उसने कभी ऐसा कुछ नहीं किया। लेकिन हालात मजबूर कर देते हैं। सूरज मेडिकल से जरूरी सामान लेकर आता है और ईशा हिम्मत जुटाकर मोनिका की डिलीवरी कराती है। कुछ देर बाद मोनिका को एक लड़का होता है, लेकिन मोनिका का पति घरवालों से झूठ बोल देता है कि लड़की हुई है।

Read Also- Episode 71 धमाका रिमझिम ने जो किया, किसी ने नहीं सोचा था

क्या मोनिका और खुशबू अपने बच्चे सच में बदल देती हैं?

Episode 190 में साफ संकेत मिलते हैं कि मोनिका और खुशबू बच्चों को बदलने का प्लान बना चुकी हैं। खुशबू को लड़का चाहिए और गुलाब सिंह का दबाव इस फैसले की बड़ी वजह है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बच्चों की अदला-बदली सच में होती है या नहीं।

ईशा ने सूरज को दिवस पेपर क्यों दिया?

ईशा को लगता है कि अब उसका और सूरज का रिश्ता आगे नहीं चल सकता। सूरज के बाल ब्रह्मचारी होने की सच्चाई और समाज का दबाव ईशा को अंदर से तोड़ देता है। इसी दर्द और गुस्से में ईशा सूरज को डाइवोर्स पेपर दे देती है, जिससे सूरज भी टूट जाता है।

मोनिका की डिलीवरी घर पर क्यों करनी पड़ी?

मोनिका के गिर जाने की वजह से उसकी हालत बहुत खराब हो जाती है। उसे हॉस्पिटल ले जाना संभव नहीं रहता। ऐसे हालात में काव्य फैसला करता है कि डिलीवरी घर पर ही होगी। मजबूरी में ईशा को ये जिम्मेदारी निभानी पड़ती है, जो उसके लिए बेहद मुश्किल होती है।

बच्चों की अदला-बदली, ताना और सूरज-ईशा का दर्द

Pati Brahmachari 26 December 2025 आने वाले सीन में दिखाया जाता है कि मोनिका का पति बच्चों को बदलने की तैयारी में होता है और खुशबू के पास बच्चा पहुंचाने की सोचता है। लेकिन मोनिका के बच्चे के चेहरे पर दिल के आकार का निशान होता है, जिसे ईशा पहले ही देख चुकी होती है। जब ईशा बच्चे के चेहरे पर तिल नहीं देखती, तो उसे शक होने लगता है।

इसी दौरान मोनिका ईशा को ताना मारती है कि तुम कभी मां नहीं बन सकती, क्योंकि तुम्हारा पति बाल ब्रह्मचारी है। यह बात ईशा और सूरज दोनों के दिल को गहरी चोट पहुंचाती है। सूरज खुद को दोषी मानने लगता है और सोचता है कि उसकी वजह से ईशा की सारी खुशियां खत्म हो जाएंगी।

Leave a Comment