Hyundai Grand i10 Nios Road Price 2025: क्या यह आपके बजट के लिए सही कार है

Hyundai Grand i10 Nios Road Price; हेलो दोस्तों, आज हम Hyundai की एक बेहतरीन गाड़ी के बारे में बात करने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Hyundai i10 on road price कितना है। अगर आप भी एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो अच्छा माइलेज दे, जेब पर भारी न पड़े और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट हो, तो Hyundai i10 को आप एक बार ज़रूर देख सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको इसका शोरूम प्राइस भी बताएंगे, जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि यह कार आपके लिए सही है या नहीं। अगर आप इस कार को लेने का प्लान बना रहे हैं, तो क्यों लेना चाहिए और क्या-क्या फायदे हैं, इसकी पूरी जानकारी आपको यहाँ मिलेगी।
तो बने रहिए हमारे इस आर्टिकल के साथ और चलिए शुरू करते हैं पूरी जानकारी।

Hyundai i10 कौन-सी गाड़ी है

Hyundai Grand i10 Nios पहले Hyundai i10 के नाम से जानी जाती थी। लेकिन हुंडई कंपनी ने इस गाड़ी में कई बड़े बदलाव और नए फीचर्स जोड़ने के बाद इसका नाम बदलकर Hyundai Grand i10 Nios रख दिया है।

इस कार में आपको कई शानदार और उपयोगी फीचर्स देखने को मिलते हैं। साथ ही, अगर आप कोई ज़्यादा महंगी कार नहीं लेना चाहते, तो यह गाड़ी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

इस कार को खरीदने से पहले हम आपको इससे जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारियाँ देंगे, जैसे कि इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं, ताकि आपको इस कार को लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एक्स-शोरूम vs ऑन-रोड प्राइस मतलब क्या है

Hyundai Grand i10 Nios Road Price क्या आपको पता है शोरूम प्राइस क्या होता है और ऑन-रोड प्राइस क्या होता है? अगर नहीं पता है, तो मैं आपको आसान भाषा में समझा देता हूँ।

Hyundai Grand i10 Nios Road Price मान लीजिए कोई कंपनी अपनी नई कार लॉन्च करती है, तो कंपनी उस कार की जो कीमत तय करती है, उसे शोरूम प्राइस कहा जाता है। यह कीमत फैक्ट्री से शोरूम तक की बेस कीमत होती है।

जब कार शोरूम से बाहर आती है, तो उस पर RTO रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य चार्जेस जोड़ दिए जाते हैं। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद जो अंतिम कीमत बनती है, उसे ऑन-रोड प्राइस कहा जाता है।

कार खरीदते समय आपको ऑन-रोड प्राइस ही चुकानी पड़ती है, क्योंकि यही गाड़ी की कुल और अंतिम कीमत होती है।

Hyundai Grand i10 Nios Road Price भारत में ऑन रोड प्राइस 2025

Hyundai Grand i10 Nios Road Price हमने ऊपर दिए गए आर्टिकल में बताया था कि ऑन-रोड प्राइस क्या होती है। इसमें एक बात और समझना ज़रूरी है कि हर शहर और राज्य में ऑन-रोड प्राइस अलग-अलग होती है।

मान लीजिए आप बिहार में रहते हैं और उत्तर प्रदेश की ऑन-रोड प्राइस देख रहे हैं, तो बिहार और यूपी की कीमतों में फर्क हो सकता है। इसका कारण यह है कि हर राज्य में रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य चार्जेस अलग-अलग होते हैं। इसी वजह से कार की फाइनल ऑन-रोड प्राइस भी अलग तय होती है।

यह कीमत शोरूम से गाड़ी निकलने के बाद, सभी टैक्स और जरूरी चार्जेस जोड़ने के बाद तय की जाती है। इसके अलावा, कार के अलग-अलग वेरिएंट्स होते हैं, और हर वेरिएंट की कीमत भी अलग-अलग होती है।

  • एंट्री लेवल (बेस वेरिएंट) की ऑन-रोड कीमत करीब ₹6.10 – ₹6.50 लाख रहती है
  • मिड वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹7 – ₹8 लाख के बीच होती है
  • टॉप वेरिएंट (ऑटोमैटिक सहित) की ऑन-रोड कीमत ₹8 – ₹9.5 लाख तक जाती हैऑन रोड प्राइस और कुछ शहरों के नाम।
शहर का नामऑन-रोड कीमत
दिल्ली6.10 लाख से 9.00 लाख
मुंबई6.45 लाख से 9.30 लाख
बेंगलुरु6.55 लाख से 9.45 लाख
चेन्नई6.50 लाख से 9.35 लाख
हैदराबाद6.60 लाख से 9.50 लाख
कोलकाता6.40 लाख से 9.20 लाख
पुणे6.55 लाख से 9.40 लाख
अहमदाबाद6.15 लाख से 8.80 लाख
लखनऊ6.20 लाख से 8.95 लाख
जयपुर6.35 लाख से 9.15 लाख

Hyundai i10 के प्रमुख वेरिएंट और फीचर्स

Hyundai i10 अगर इसके वेरिएंट्स की बात की जाए तो इसमें आपको दो वेरिएंट्स मिलेंगे जो कि दोनों के अलग-अलग फीचर रहेंगे और इन दोनों कारों के अलग-अलग दम भी रहेंगे। तो चलिए देखते हैं इन कारों में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai Grand i10 Nios Road Price
Hyundai Grand i10 Nios Road Price
  • Era / Magna / Sportz इस कर मैं आपको एयर कंडीशन के साथ-साथ इसमें आपको पावर स्टीयरिंग भी मिलेगा वैसे आजकल सभी गाड़ियों में जाकर पावर स्टीयरिंग भी रहती है आपको इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग मिल जाएंगे और एब्स सिस्टम के साथ। अगर आप सब लोग गाने के शौकीन है तो इसमें आपको ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम भी मिलेगा और इसमें रियर पार्किंग सेंसर भी मिलेगा जिससे आपको पार्किंग करने में कोई भी समस्याएं नहीं आएंगे।
  • Sportz AT / Asta / Asta AMT इस गाड़ी में आपको ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा और एलॉय व्हील्स मिलेंगे और इसमें आपको ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इस गाड़ी का जो की है उसमें आपको ऑटोमेटिक स्टार्ट बटन भी मिलेगा जिससे आप एक ही बटन में गाड़ी को स्टार्ट कर सकते हैं और इसी के साथ-साथ आपको बेहतरीन इंटीरियर फिनिशिंग और डिजाइन मिलेगा जो इस कर को नेक्स्ट लेवल प्रीमियम बनता है।

Hyundai i10 Nios के स्पेसिफिकेशंस

इस गाड़ी में पेट्रोल इंजन दिया गया है, यानी यह कार पूरी तरह से पेट्रोल पर चलती है। आज के समय में पेट्रोल इंजन काफ़ी ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं, क्योंकि इनमें मेंटेनेंस कम होता है, खर्च भी कम आता है और इंजन लंबे समय तक अच्छा परफॉर्म करता है।

Add 10 1
Hyundai Grand i10 Nios Road Price 2025: क्या यह आपके बजट के लिए सही कार है 4

अब बात करते हैं इस गाड़ी के अंदर की खूबियों की। यह कार लगभग 82 हॉर्स पावर जनरेट करती है, जिसकी वजह से इसे शहर के ट्रैफिक में भी आसानी से चलाया जा सकता है। कार के अंदर बैठने पर आपको अच्छा कंफर्ट मिलता है और इसमें लगभग पाँच लोग आराम से बैठ सकते हैं।

अब तक इस गाड़ी की सभी चीज़ें काफ़ी ठीक-ठाक और संतुलित लगती हैं। चलिए अब इसके माइलेज के बारे में जानते हैं।

भारत में ज़्यादातर लोग गाड़ी खरीदते समय सबसे पहले माइलेज पर ध्यान देते हैं, और इसकी वजह भी साफ़ है। आज के समय में पेट्रोल और डीज़ल के दाम काफ़ी बढ़ चुके हैं, इसलिए लोग वही गाड़ियाँ पसंद करते हैं जिनका माइलेज अच्छा हो।

इस गाड़ी का माइलेज लगभग 18 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर है। हालांकि यह थोड़ा और बेहतर हो सकता था, लेकिन फिर भी इसे ठीक-ठाक माइलेज कहा जा सकता है।

Also Read = Honda City on-road price इसकी पूरी जानकारी

Hyundai i10 खरीदते समय ध्यान में रखने योग्य बातें

इस गाड़ी को खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ख़ास ध्यान रखना होगा। सबसे पहले, गाड़ी खरीदने से पहले इसकी एक बार टेस्ट ड्राइव ज़रूर करें, इससे आपको यह पता चलेगा कि यह गाड़ी आपके लिए कंफर्टेबल है या नहीं।

जिस शोरूम से आप यह गाड़ी परचेज कर रहे हैं, वहाँ से ऑन-रोड प्राइस ज़रूर पूछ लें, क्योंकि कई बार शोरूम में सिर्फ़ शोरूम प्राइस ही बताई जाती है।

इसके साथ-साथ, एक बार यह भी पता कर लें कि इस गाड़ी पर कोई ऑफर या डिस्काउंट चल रहा है या नहीं, क्योंकि कभी-कभी ऑफर के दौरान गाड़ी पर कुछ प्रतिशत की छूट भी मिल जाती है।

इसके अलावा, यह भी ज़रूर पता कर लें कि उस गाड़ी पर डीलर कोई अतिरिक्त चार्ज तो नहीं लगा रहा है, और सभी चार्जेस की लिखित जानकारी ज़रूर ले लें, ताकि आगे चलकर किसी तरह की परेशानी न हो।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने इस गाड़ी से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारियाँ दी हैं, जैसे कि गाड़ी खरीदने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसका ऑन-रोड प्राइस कितना है और इसका माइलेज कितना मिलता है।

अगर आपको इससे जुड़ी कोई और जानकारी चाहिए, तो आप हमसे ज़रूर पूछ सकते हैं। हम आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Leave a Comment