Mann Atisundar, 25 Dec 2025, Full Episode 884 निहारिका की सच्चाई आई घर वालो के सामने  

Mann Atisundar, 25 Dec 2025, Full Episode 884: आज के Mann Atisundar के फुल एपिसोड में कहानी एक बार फिर भावनात्मक मोड़ लेती है। राधिका को अपने जीवन और रिश्तों से जुड़ी नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

आज के एपिसोड में दिखाया जाता है कि कैसे राधिका अपने आत्म-सम्मान और सच्चाई के साथ खड़ी रहती है। वहीं दूसरी तरफ निहारका साजिश और व्यवहार से घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ती नजर आती हैं, लेकिन उम्मीद की एक किरण भी दिखाई देती है। पूरा एपिसोड भावनाओं, संघर्ष और मजबूत इरादों से भरा हुआ है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखता है।

Mann Atisundar, 25 Dec 2025, Full Episode 884

Mann Atisundar में आज के एपिसोड की शुरुआत होती हैं जहां सभी लोग निहारिका को हुई एलर्जी का कारण राध्या को समझते है। और दादी राध्या को निहारिका के पैरों में गिरकर माफी मांगने को कहती है। तभी राध्या निहारिका से माफी मांगती है तो निहारिका, राध्या को माफी मांगने से बीच में ही रोक देती हैं। और उसे कमरे से बाहर जाने को कहती है।

राध्या कमरे में ब्रोकली को लेकर बस यही सोचती रहती है कि उसने पिज़्ज़ा में गोभी नहीं ब्रोकली डाली थी। प्रथम आता है तो राध्या प्रथम से बोलती है कि उसने पिज़्ज़ा में गोभी नहीं ब्रोकली डाली थी। तभी प्रथम कुछ ऐसी बाते बोल देता है जिससे राध्या का दिल और भी टूट जाता है।

तभी निहारिका आती है और प्रथम से वीडियो कॉल पर क्लाइंट से बात करने को कहती है। और प्रथम बोलता है हां ठीक है चलो तुम्हारे कमरे में चल के बात करते हैं। तभी राध्या के हाथ लगता है एक सबूत और भी छान बीन करने के लिए किचन में जाती है तब उसे समझ में आता है। कि ये सब निहारिका ने एलर्जी का नाटक किया था। लेकिन राध्या को अभी थोड़ी कन्फ्यूजन होती है कि, उसने खुद से ही खुद को नुकसान क्यों पहुंचाया।

तब राध्या अपने कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए निहारिका को गोभी वाला सैंडविच खिलाती है। और छुपकर देखती है तो निहारिका को गोभी खाने से कुछ नहीं होता, तब जाके राध्या को समझ आता है, कि निहारिका ने ये सब उसे निचा दिखाने के लिए किया था। निहारिका खुशी से नाचने लगती है फिसल कर गिरने लगती है। लेकिन केवल बगल में रखे पानी में उसका मुंह धूल जाता है।

छुपकर राध्या सब देख रही होती है जिससे पता चलता है कि, निहारिका को कोई एलर्जी नहीं हुई है उसने केवल नाटक किया था। तभी राध्या दौड़कर जाती है प्रथम को लियाकर आती है देखती है कि निहारिका बिल्कुल ठीक है। लेकिन प्रथम राध्या के बातों पर यकीन नहीं करता बल्कि उसे ही उल्टा सुनाकर चला जाता है।

Also Read-Episode 71 धमाका रिमझिम ने जो किया, किसी ने नहीं सोचा था

राध्या निहारिका के लिए लेप बनाकर लाती है लेकिन निहारिका लेप लगाने से मना कर देती है सभी घरवालों के कहने से मान जाती है। लेकिन कहती है उसे लेप केवल प्रथम के हाथों से लगवाना है, प्रथम भी लेप लगाने के लिए मान जाता है और निहारिका को लेप लगते ही जलन और खुजली होने लगती हैं।

निहारिका को लेप की जलन और खुजली बर्दास्त नहीं होती और दौड़कर धुलने के लिए जाती है। जैसे ही निहारिका अपने हाथों से लेप को धोती है। उसके एलर्जी के सारे दाने भी साफ हो जाते है जिसे देख बाकी सब घर वाले चकित रह जाते हैं। लेकिन खुश भी हो जाते है क्योंकि सभी सोचते हैं कि निहारिका की एलर्जी के दाने ठीक हो गए है। तभी घर वाले कहते है कि जब लेप से हाथों के दाने ठीक हो गए है। तो क्यों न चेहरे पर भी लेप लगा लिया जाए, लेकिन निहारिका चेहरे पर लेप लगाने से मना कर देती है।

Mann Atisundar Upcoming Twist 

Mann Atisundar के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि क्या निहारिका अपने चेहरे पर लेप लगवाएगी या नहीं क्या उसका नाटक बाकी सब घर वालों के सामने आएगा या नहीं। और यह भी देखने को मिलेगा कि निहारिका की कोई नई साजिश हुई है। जिसका इल्जाम राध्या पर आया है जिसकी वजह से प्रथम उसपे बहुत गुस्सा करता है। अब देखना यह है कि निहारिका की क्या नई साजिश है। और क्या राध्या फिर से प्रथम का भरोसा जीत पाएगी या दोनों के बीच और भी गलत फ़हमिया बढ़ेगी।

क्या राध्या को पता चल गया कि निहारिका एलर्जी का नाटक कर रही है?

हां, राध्या को पता जाता है कि निहारिका एलर्जी का नाटक कर रही है। और ये नाटक उसने मुझे घर वालों के सामने गलत साबित करने के लिए किया था।

क्या निहारिका का सच बाकी घर वालों के सामने लाने में राध्या कामयाब हो पाएगी? 

अभी पूरी तरह से ये बताना संभव नहीं है कि निहारिका की पूरी सच्चाई बाकी घर वालों के सामने आएगी, क्योंकि अभी केवल निहारिका के एलर्जी वाले नाटक का खुलासा हुआ है। जिसमें अभी भी गेम पलट सकता है, आगे आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि, निहारिका की सच्चाई घर वालों के सामने आती है या नहीं। 

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको Mann Atisundar Episode 884 का पूरा Written Update दिया है। यहां पूरी कहानी को विस्तार से बताया गया है। जिसको पढ़कर आप आसानी से समझ सकते है कि, Mann Atisundar Episode 884 में क्या क्या हुआ है और आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है।

Leave a Comment