Mann Atisundar 24 Dec 2025 Full Episode 883 निहारिका कि नयी साजिश 

Mann Atisundar 24 Dec 2025 Full Episode 883: आज के एपिसोड 883 में कहानी एक बार फिर भावनात्मक मोड़ लेती है। राध्या और प्रथम के रिश्ते में गलतफहमी और तनाव साफ दिखाई देता है। दोनों के बीच बढ़ती दूरी दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है।

निहारिका अपनी चालाकी और साजिश से हालात और बिगाड़ने की कोशिश करती है। उसके शब्द और हरकतें राध्या को मानसिक रूप से कमजोर करने लगती हैं। प्रथम गुस्से में ऐसे फैसले लेता है, जिनसे राध्या का दिल टूट जाता है।

आज का एपिसोड दर्द, गलतफहमी और इमोशन से भरा हुआ है, जो आगे की कहानी को और भी रोमांचक बना देता है। चलिए हम आपको Mann Atisundar Todays Full Episode को विस्तार से जानेंगे।

Mann Atisundar 24 Dec 2025 Full Episode 883

Mann Atisundar Episode की शुरुआत होती है जहां राध्या प्रथम को उसका सामान नहीं मिलता तो खोजकर देती है। और फिर सब लोग नाश्ते के लिए आते है जहां निहारिका ने भी खाने के लिए कुछ बनाया होता है। और प्रथम को देने जाती है तभी के अचानक कहीं से मक्खी आ जाती है। जिससे डरकर निहारिका अपने खाने का बर्तन हाथ से छोड़ देती है। और खाना गिर जाता है, इससे निहारिका को बहुत गुस्सा आता है लेकिन वो सबके सामने कुछ बोलती नहीं।

निहारिका तभी खाने के लिए प्रथम के बगल में बैठने जाती है, लेकिन राध्या मना कर देती है। क्योंकि वो जगह राध्या की होती है, इसके बाद निहारिका के गुस्से लाल हो जाती है। लेकिन सबके सामने राध्या को कुछ कहती नहीं और जा के दूसरे शीट पर बैठकर खाना खाती है। 

बुलबुल स्कूल से वापस आ गई होती है, लेकिन वो आते ही पिज्जा खाने की जिद्द करने लगती है। जिसके बाद निहारिका बोलती है मेरे साथ पिज्जा खाने चलो लेकिन बुलबुल निहारिका के साथ जाने से मना कर देती है। उसे केवल राध्या के हाथ का खाना होता है बुलबुल जिद्द करती है। तो राध्या भी बनाने के लिए मान जाती है। तभी निहारिका भी बोलती है कि, उसे भी वही पिज़्ज़ा खाना है। और बातों बातों में ही निहारिका बताती है कि उसे गोभी से एलर्जी है।

Also Read-Mann Atisundar 23 Dec 2025 Full Episode 882, निहारिका ने भड़काया राध्या को  

राध्या पिज्जा के लिए समान तैयार कर ही रही होती है, निहारिका अपने मकसद को अंजाम देने के बारे में सोचती है, तभी उसे आइडिया आता है, और वो बुलबुल के खिलौने से उर्मी को गिरा देती है। राध्या किचन से दौड़कर बाहर आती है। और निहारिका अपने साजिश को अंजाम देती हैं। अब आगे जानेंगे कि क्या साजिश की है निहारिका ने राध्या के खिलाफ।

इधर पिज्जा तैयार हो जाता हैं तब सब लोग खाने आते है निहारिका के खाते ही उसे चक्कर आ जाते हैं। जिससे वो बेहोस हो जाती है। तभी प्रथम निहारिका को उठाकर उसके कमरे में ले जाता है। और डॉक्टर चेक करके बताते हैं, कि निहारिका ने कुछ ऐसी चीजें खाई हैं जिससे उसको एलर्जी हो, तब जाके सबका शक राध्या के ऊपर आ जाता है।

क्योंकि राध्या ने ही पिज़्ज़ा बनाया था जिसमे ब्रोकली की जगह गोभी डाला गया था। और निहारिका को गोभी से एलर्जी होती है। तभी निहारिका होश में आती है और देखती है कि उसके पूरे शरीर पर लाल दाने निकल आएं है। जिसके बाद निहारिका भोली बनके प्रथम को राध्या के खिलाप उकसाती है। और प्रथम भी राध्या पर भड़कने लगता है, इसके बाद दादी बोलती हैं। राध्या को इस गलती के लिए निहारिका के पैरों में गिरकर माफी मांगनी होगी, यहां पर एपिसोड की समाप्ति होती है। 

Mann Atidundar Upcoming Twist 

Mann Atisundar में आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि क्या राध्या, निहारिका के पैरों में गिरकर माफी मांगेगी, या कहानी में आयेगा नया बदलाव, क्या राध्या, निहारिका की साजिश का पता लगा पाएगी, क्या इस बार निहारिका की सच्चाई पूरे घर वालों के सामने आएगी या नहीं, क्या निहारिका के इस साजिश का असर पड़ेगा राध्या और प्रथम के रिश्ते पर।

Mann Atisundar 24 Dec 2025 Full Episode 883 में निहारिका क्या करती है?

निहारिका अपनी चालाक बातों और साजिशों से राध्या और प्रथम के रिश्ते में दरार डालने की कोशिश करती है।

निहारिका को एलर्जी होने के बाद, सबका शक राध्या पर क्यों जाता है?

क्योंकि पिज्जा राध्या ने बनाया होता है और उसमें ब्रोकली की जगह गोभी डाली गई होती है, जिससे निहारिका को एलर्जी हो जाती है।

निष्कर्ष 

Mann Atisundar 24 Dec 2025 Full Episode 883 का हमने यहाँ पर पूरा Written Update दिया है, जिसमें आज के एपिसोड से जुड़ा हर अहम मोड़, राध्या और प्रथम के बीच बढ़ता तनाव, निहारिका की चालाक साजिशें और भावनात्मक पल साफ-साफ दिखाए गए हैं। अगर आपने आज का एपिसोड मिस कर दिया है, तो इस Written Update के ज़रिए आप पूरी कहानी आसानी से समझ सकते हैं। आगे आने वाले एपिसोड में कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है।

Leave a Comment