Mann Atisundar 23 Dec 2025 Full Episode 882: आज की कहानी में आया एक नया मोड़ जहां निहारिका को राध्या की जलन की सारी हदें पार कर चुकी है। लेकिन राध्या फिर भी अपने रिश्ते को बचाने की एक और कोशिश में लगी है।
जैसा कि हमने Mann Atisundar पिछले एपिसोड में हमने देखा कि निहारिका राध्या के खिलाफ एक नई साजिश, राध्या के साड़ी में आग लगाने की करती है। जिससे राध्या का हाथ जला हुआ होता है। राध्या के हाथों पर प्रथम लेप लगा रहा होता है। निहारिका ये सब देख कर मन मन ही गुस्सा करती है अब देखना है। कि आगे और क्या क्या होगा इस एपिसोड में चलिए विस्तार से जानते है।
Mann Atisundar 23 Dec 2025 Full Episode 882 की शुरुआत
Mann Atisundar Episode की शुरुआत वहीं से होती है, जहां पिछले एपिसोड की समाप्ति हुई थी, जैसा कि पिछले एपिसोड में हमने आपको बताया था कि राध्या का हाथ जला हुआ होता है। और प्रथम राध्या के जले हुए हाथों पर लेप लगा रहा होता है। ये सब निहारिका बाहर खड़ी देख रही होती है।
उसके पास में मोमबत्ती जल रही होती है निहारिका, प्रथम और राध्या को साथ देखकर गुस्से में अपने हाथ को मोमबत्ती से जला लेती है। और नाटक कर प्रथम के पास आती है ताकि प्रथम उसके हाथों पर भी लेप लगा दे। लेकिन प्रथम ऐसा कुछ नहीं करता और लेप निहारिका को देता है। और कहता है, खुद लगा ले तभी उसे फोन आ जाता है, और वहां से चला जाता है।
प्रथम के बाहर जाने के बाद निहारिका का गुस्सा राध्या पर फूट पड़ता है। लेकिन इस बार राध्या भी पीछे नहीं हटती क्योंकि इस बार निहारिका का सच राध्या के सामने होता है। इसीलिए राध्या अब निहारिका का डट कर सामना करती है। लेकिन निहारिका राध्या को प्रथम के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है।
लेकिन राध्या इस बार अपने बातों पर अड़ी रहती है और निहारका को भी समझाती हैं। अपने और प्रथम के रिश्ते को लेकर, लेकिन फिर भी निहारिका राध्या को भड़काती है। लेकिन राध्या अपने आत्मसम्मान के लिए खड़ी रहती है। और निहारिका राध्या को चिल्लाकर बोलती है। प्रथम तुमसे प्यार नहीं करता वो मुझसे करता है।
तब राध्या बोलती है, प्यार का तो हमे नहीं पता, मगर हम एक बात जरूर कहेंगे हमारे गले का ये मंगल सूत्र और मांग का ये सिंदूर हमारे रिश्ते का प्रतीक है। और इसके अलावा हमारे लिए सब कुछ एक भ्रम है, छलावा है, सिर्फ और सिर्फ एक झूठ है, लेकिन इन बातों का निहारिका के ऊपर की खास असर नहीं पड़ता बल्कि ये सब सुनकर हस्ती है तभी राध्या निहारिका को एक सती सावित्री का लेक्चर दे देती है।
Also Read-Pati Brahmachari 23 December 2025 Episode No.187 बिंदिया ने लगाई इशा पर झूठे आरोप
जिसके बाद निहारिका के गुस्से का कोई हद ही नहीं होती और वह गुस्से में चीजों को तोड़ने लगती है। राध्या फिर निहारिका को समझाती है कि, उसे अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ जाना चाहिए, प्रथम को छोड़ देना चाहिए। लेकिन निहारिका अपने जिद पर अड़ी रहती है, और राध्या से बोलती है चाहे जो हो जाए ओ प्रथम को अपना बना कर रहेगी। ये सब सुनकर राध्या, निहारिका को एक महान इंसानों की तरह बड़ी बड़ी बातें बोलकर समझाती हैं।
जिसके बाद निहारिका को गुस्सा आता है और राध्या पर भड़कने वाली ही होती है कि तभी देखती है। प्रथम आ गया है उसने बातों को बदल कर जोर जोर से हंसने लगती है। यह सब देखकर राध्या थोड़ा आश्चर्य चकित हो जाती है और राध्या को जलाने के लिए प्रथम का हाथ पकड़ कर बोलती है। कि राध्या ने ऐसा जोक सुनाया की मेरी हसी कण्ट्रोल ही नही हो रही है, और फिर निहारिका चली जाती हैं।
अब सुबह होती है जहां राध्या शो कर उठती है, और सामने दीवार पर लगी अपनी और प्रथम की शादी की फोटो को देखकर उसके दिमाग में अभी भी निहारिका की बाते चल रही होती है। तभी अलार्म की घंटी बजने लगती है। जिससे प्रथम राध्या को अलार्म की घंटी बंद करने को बोलता है। और राध्या अलार्म बंद कर देती है। और खुद से बोलती है कि हमारा रिश्ता भोलेनाथ की मर्जी से जुड़ा है। इसीलिए इस रिश्ते को बचाने के लिए भोलेनाथ से ही बिनती करूंगी। और फिर राध्या उठकर चली जाती है।
इधर निहारिका राध्या को कमरे से बाहर जाते देख खुद कमरे में चली आती है, और देखती है कि प्रथम सोफे पर सोया है। जिसे देखकर निहारिका की खुशी का ठिकाना भी होता निहारिका प्रथम के रूम में ही होती है। तभी रजनी वहां आ जाती है, और निहारिका छुप जाती है, रजनी प्रथम को सोफे पर सोया देखती हैं, जिससे उनको प्रथम और राध्या के रिश्ते की चिंता होने लगती है। तभी निहारिका छुपकर कमरे से बाहर निकल जाती है।
इधर राध्या और एकता किचन में सबके लिए नाश्ता तैयार कर ही रहीं होती है। तभी निहारिका वहां पहुंचती है, और राध्या को जलाने के लिए एकता से बोलती हैं। कि भाभी आप मेरा प्रेजेंटेशन देख लीजिए मैं नाश्ता बना लूंगी। तभी एकता बोलती है तुम्हे नाश्ता भी बनाना आता है। निहारिका बोलती है, ज्यादा कुछ तो नहीं बस प्रथम के मन पसंद की कुछ डिशेज आती हैं। जिसे सुनकर राध्या को थोड़ा बुरा लगता है। मगर वो फिर भी इगनोर करके अपने काम में व्यस्त रहती है।
तभी प्रथम को ऑफिस जाने के लिए देर हो रही होती है। और उसको उसका सामान नहीं मिलता जिससे उसको थोड़ा गुस्सा आता है। और राध्या आती है पूछती है, क्या हुआ प्रथम सर, तभी प्रथम बताता है, उसका सामान नहीं मिल रहा है, फिर राध्या बताती है, उसका सामान कहां पर है। इस एपिसोड को यहां पर समाप्त किया जाता है।
Mann Atisundar Upcoming Twist
आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि निहारिका ने राध्या और प्रथम के रिश्ते के बीच दरार डालने के लिए फिर से एक नई चाल चलेगी। जिसमें पूरे घर वाले राध्या के ऊपर गुस्सा करते हैं खास कर प्रथम, और दादी तो राध्या को निहारिका के पैरों में गिरकर माफी मांगने को कहती है, अब देखना ये है कि क्या राध्या निहारिका से माफी मांगेगी या फिर सच का उजागर करेगी क्या निहारिका के इस नाटक से राध्या और प्रथम के रिश्ते पर गहरा असर पड़ेगा, क्या राध्या बचा पाएगी, अपने और प्रथम के रिश्ते को।
क्या होगी निहारिका की अगली साजिस?
निहारिका की अगली साजिस में देखने को मिलेगा की, निहारिका अपने आपको नुक्सान पहुंचा लेती है और इसका इल्जाम राध्या के ऊपर आता है उठौर सभी घर वालें राध्या के ऊपर गुस्सा करते है। और इस मौके का फायदा उठाते हुए दादी रध्या से बोलती है निहारिका के पैरो में गिरकर माफ़ी माँगने को।
क्या निहारिका के भड़काने से राध्या छोड़ देगी अपने रिश्ते को?
नहीं, क्योंकि इस बार राध्या को निहारिका की सच्चाई का पता होता है जिससे राध्या अब अपने रिश्ते को पूरे भरोशे के साथ निभाएगी, क्योंकि उसे लगता है की ये रिश्ता भोलेनाथ की मर्जी से जुड़ा है।
निष्कर्ष
Mann Atisundar 23 Dec 2025 Full Episode 882 का हमने आपको पूरा Written Update दिया है। जिसमे निहारिका की जलन से लेकर निहारिका की हैं। साजिश के बारे में बताया गया है और आगे आने वाले एपिसोड में क्या क्या होने वाला है, सब की जानकारी भी आपको जल्द ही मिलेगी।
