CBSE Supplementary Exams 2025 Class 10

CBSE Supplementary Exams 2025 Class 10: CBSE ने क्लास 10th और क्लास 12th सप्लीमेंट्री एग्जाम का डेटशीट जारी कर दिया है। सप्लीमेंट्री एग्जाम के दौरान आप अंडर इंप्रूवमेंट कैटेगरी और अंडर कंपार्टमेंट कैटेगरी बोर्ड एग्जाम देते हैं।

सबसे पहले क्लास 12th की डेटशीट की बात करते हैं क्योंकि ये शुरू होते ही खत्म हो जाता है। जैसा की मैंने आप सभी को पहले ही बता रखा है, क्लास 12th का बोर्ड एग्जाम केवल एक दिन 15 जुलाई 2025 को करवाया जाएगा और ये एग्जाम 10:30 a.m. से 01:30 p.m. तक करवाया जाएगा।

CBSE Supplementary Exams 2025 Class 12th के बारे में

15 जुलाई को ही, चाहे आप किसी भी स्ट्रीम के हों, आप सभी का एग्जाम संपन्न हो जाएगा। फॉर एग्जांपल, 15 जुलाई को इंग्लिश का एग्जाम होने वाला है, पॉलिटिकल साइंस का होगा, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, होम साइंस, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, फिजिकल एजुकेशन, हिंदी, उर्दू, संस्कृत।

Read Also- Good News For FYJC Admission || और लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे

कहने का मतलब है की क्लास ट्वेल्थ में आप किसी भी स्ट्रीम के हों, आपका कोई भी सब्जेक्ट हो जिसमें की आपको आरटी या इंप्रूवमेंट देना है, आप सभी का एग्जाम 15 जुलाई 2025 को ही संपन्न होगा।

CBSE Supplementary Exams 2025 Class 10 के बारे में

अब क्लास 10th के डेटशीट की बात करते हैं। आपको ध्यान में रखना है कि आपका एग्जाम 10:30 a.m. से 12:30 p.m. या फिर 01:30 p.m. तक चलेगा। 15 जुलाई 2025 को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एग्जाम होगा।

CBSE Supplementary
CBSE Supplementary

16 जुलाई 2025 को मैथमेटिक्स का एग्जाम होगा। चाहे आप बेसिक मैथमेटिक्स का एग्जाम देने वाले हों या स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स का, दोनों ही एग्जाम 16 जुलाई 2025 को होगा।

Also Read- GOOD News FOR SSC CGL EXAM Date 2025

17 जुलाई 2025 को उर्दू कोर्स A, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, उड़िया, असमी, कन्नड़, अरबिक, तिबेतन, फ्रेंच, नेपाली, होम साइंस, भोटी, तेलुगु, तेलंगाना, कुकबूरुक, स्पैनिश, संस्कृत, उर्दू, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स, फूड प्रोडक्शन, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर का एग्जाम होगा।

CBSE Supplementary Exams Timeing

18 जुलाई 2025 को साइंस का एग्जाम होगा। 19 जुलाई 2025 को इंग्लिश कम्युनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर का एग्जाम होगा। 21 जुलाई 2025 को सोशल साइंस का एग्जाम होगा।

22 जुलाई 2025 को क्लास टेंथ का आखिरी एग्जाम होगा जिसमें हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी का एग्जाम होगा। जहां तक रिजल्ट का सवाल है तो आमतौर पर CBSE Supplementary Exams का रिजल्ट विदीन टू वीक्स जारी कर देता है, तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि 31 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 के बीच क्लास ट्वेल्थ और क्लास टेंथ के सप्लीमेंट्री एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Comment