Pati Brahmachari 22 April 2026 Episode No.290 ट्विस्ट और आज का Episode

Pati Brahmachari 22 April 2026 Episode No.290: पति ब्रह्मचारी सीरियल में हमने पिछले एपिसोड में देखा कि ऐसा ईशा से कोई गलती हो जाती है जिसकी वजह से गुलाबावली पोछा लगाती है और उसे यह काम करते हुए आकाश देख लेता है और उसकी वीडियो बना लेता है। बाद में वह ईशा को दिखाकर उसे डांस करने के लिए टॉर्चर करता है। ईशा डांस तो कर देती है और उसके बदले में आकाश कहता है कि वह वीडियो डिलीट कर देगा। लेकिन ईशा को लगता है कि उसने वीडियो डिलीट नहीं किया है और वह आगे कुछ बड़ा करने वाला है। अब आज के एपिसोड में क्या होगा, यही देखने वाली बात है।

आकाश का नया प्लान और ईशा की टेंशन

तो आज के एपिसोड में दिखाया जाता है कि आकाश उस वीडियो को डिलीट नहीं करता, बल्कि वह अपनी मां और पिताजी को दिखा देता है। ईशा को पहले से ही शक था कि आकाश वीडियो को डिलीट नहीं करेगा और अब उसका डर सच होता दिखता है।

उसे लगता है कि आकाश इस वीडियो को वायरल करके उसकी इज्जत खराब कर सकता है। ईशा अंदर ही अंदर बहुत डर जाती है और सोचने लगती है कि अब वह क्या करे। उसे यह भी डर सताने लगता है कि अगर यह वीडियो बाहर चला गया तो उसकी और सूरज की लाइफ पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा।

सूरज और काव्या का इमोशनल सीन

वहीं दूसरी तरफ सूरज अपनी बहन काव्या के लिए एक सुंदर सा हार लेकर आता है। वह बड़े प्यार से काव्या को वह हार पहनाता है। काव्या हार देखकर खुश तो होती है लेकिन कहती है कि इतने महंगे गिफ्ट की क्या जरूरत थी। इस पर सूरज कहता है कि भाई-बहन का रिश्ता ही ऐसा होता है, वह अपनी बहन के लिए कुछ भी कर सकता है।

यह सीन काफी इमोशनल होता है और भाई-बहन के प्यार को दिखाता है। लेकिन तभी सूरज काव्या से एक जरूरी बात कहता है। वह कहता है कि आरव को समझा दो कि वह घर की बातें बाहर किसी से शेयर ना करे। असल में वह इशारों-इशारों में ईशा की बात कर रहा होता है, क्योंकि आरव अपनी बातें ईशा से शेयर करता है।

आरव और सूरज के बीच हल्का टकराव

तभी वहां आरव आ जाता है और वह सूरज की बात सुन लेता है। वह कहता है कि अगर वह अपनी बहन से बात कर सकता है, तो मैं भी अपनी बहन से क्यों नहीं कर सकता। यह सुनकर सूरज को अच्छा नहीं लगता, लेकिन वह ज्यादा बहस नहीं करता और बात को वहीं खत्म कर देता है।

इसके बाद सूरज अपने पिताजी के पास जाता है और अपनी पुरानी घड़ी ठीक करवाकर लाता है। वह अपने पिताजी से कहता है कि आप इसे मुझे फिर से पहना दीजिए। उसके पिताजी घड़ी को देखकर भावुक हो जाते हैं, क्योंकि यह वही घड़ी होती है जो उन्होंने सूरज को पहले दी थी। उन्हें पुरानी बातें याद आ जाती हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। यह सीन बहुत ही भावुक होता है।

आकाश की चाल और बड़ी साजिश

तभी कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है जब न्यूज में यह खबर फैल जाती है कि एक आईएएस ऑफिसर अपनी सेक्रेटरी से घर का काम करवाता है और उसके साथ गलत व्यवहार करता है। यह खबर सुनकर सब चौंक जाते हैं। यह साफ समझ आता है कि यह सब आकाश की चाल है। उसने वीडियो वायरल करके सूरज और ईशा को बदनाम करने की कोशिश की है। यह उसका बदला लेने का पहला कदम होता है।

सूरज यह खबर देखकर टेंशन में आ जाता है। घर वाले भी उसे बुलाते हैं और सभी लोग ईशा को दोष देने लगते हैं। उन्हें लगता है कि ईशा ने ही यह सब किया है। लेकिन काव्या और खुशबू ईशा का साथ देती हैं और कहती हैं कि ईशा ऐसा कभी नहीं कर सकती। यह देखकर आरव को भी गुस्सा आता है।

Read Also- Pati Brahmachari 10 April 2026 Episode No.280 सूरज का गुस्सा, ईशा का प्यार और परिवार में बड़ा ड्रामा।

Pati Brahmachari 22 April 2026 Episode No.290 ईशा की समझदारी और मास्टर प्लान

Pati Brahmachari 22 April 2026 Episode No.290 वहीं दूसरी तरफ आकाश ईशा के घर जाकर कहता है कि वह बदला लेकर रहेगा और उसने ही यह सब फैलाया है। उधर ईशा भगवान के सामने प्रार्थना करती है कि वह सब कुछ ठीक करना चाहती है। तभी एक छोटा सा सीन होता है जहां उसकी बेटी गलती से चटनी गिरा देती है। ईशा उसे साफ करने के लिए बहुत सारा पानी लेने जाती है, लेकिन फिर उसे समझ आता है कि कम पानी में भी काम हो सकता है।

Pati 37 1
Pati Brahmachari 22 April 2026 Episode No.290 ट्विस्ट और आज का Episode 3

यहीं से उसे एक आइडिया मिलता है। वह तुरंत एक वीडियो बनाती है और उसमें बताती है कि सूरज ने सिर्फ एक डेमो दिया था कि कैसे कम पानी में ज्यादा काम किया जा सकता है। यानी यह सब पानी बचाने की मुहिम का हिस्सा था। यह वीडियो बहुत स्मार्ट तरीके से बनाई जाती है और इससे सूरज पर लगे सारे आरोप हट जाते हैं।

एपिसोड का क्लाइमेक्स और आगे क्या होगा

Pati Brahmachari 22 April 2026 Episode No.290 ईशा का यह कदम बहुत काम आता है और घर वाले भी यह वीडियो देखते हैं। सूरज भी हैरान रह जाता है कि ईशा ने उसकी मदद क्यों की। वहीं दूसरी तरफ आकाश की सारी प्लानिंग फेल हो जाती है और वह परेशान हो जाता है। उसने जो सोचा था, वह बिल्कुल उल्टा हो जाता है।

अब आने वाले एपिसोड में देखने वाली बात यह होगी कि आकाश आगे क्या करेगा, क्या वह फिर कोई नई चाल चलेगा? और सूरज के मन में जो सवाल उठ रहे हैं, उनके जवाब क्या मिलेंगे? तो आज के लिए बस इतना ही, आगे के एपिसोड में और भी बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। जुड़े रहिए और ऐसे ही अपडेट पढ़ते रहिए।

Leave a Comment